R
Rohit Valiyan· 7 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

वह कौन सी बातें हैं जो लोगों को हमसे दूर कर सकती हैं ?

2
805

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/22/22

आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताना चाहते हैं जिनकी वजह से हम लोगों से दूर हो जाते हैं:-

सबसे पहली बात तो ये होती है कि मनुष्य का स्वभाव ही ऐसा होता है जो अच्छा ना होने के कारण एक इंसान दूसरे इंसान से दूर होने लगता है।

घमंड एक ऐसी चीज होती है जो इंसान के अंदर हो जाने के कारण वह इंसान दूसरे इंसान से दूर होने लगता है।

कई बार आपने देखा होगा कि कोई कोई इंसान इतना ज्यादा झूठ बोलता है कि आगे चलकर उसकी सच्चाई सामने आ ही जाती है और वह इंसान अपने झूठ के कारण लोगों से दूर हो जाता है।Letsdiskuss

और पढ़े- कौन सी बातें अपशगुन कहलाती है ?

Krishna Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on01/20/22

बहुत सी ऐसी बाते है जो लोगो से हमेशा के लिए दूर कर सकती है -

• कभी -कभी ऐसा होता है कि हम किसी और का गुस्सा किसी और पर निकाल देते है जिस वजह से वह लोग हमसे हमेशा के लिए बात करना बंद कर सकते है जिससे वह हमेशा के लिए हमसे दूर जा सकते है।

• हम अपनों से यानि अपने माता -पिता से चिल्ला कर बात करने से वह लोग भी धीरे -धीरे हमारी एक गलती की वजह से हमेशा के लिए हमसे दूर चले जाते है, इसलिए हमें हमेशा लोगो से प्यार और इज़्ज़त के साथ बात करनी चाहिए, जिससे अपने कभी हमसे दूर ना जा पाये।

Article image

S
View Profile

Mp

1
Replying to the question above
Updated on11/11/18

वर्तमान समय में यह कह पाना की कौन सी बातें हैं, जो लोगों को हमसे दूर करती है, कहना थोड़ा मुश्किल है | मगर फिर भी अगर हम इस बात पर अध्यन करने का प्रयास करें तो ऐसी कई बातें हमारे सामने आती है | आइये आपके इस सवाल का जवाब देने की कोशिश करते हैं |


- स्वाभाव :- 

मनुष्य का स्वाभाव है, जो अच्छा न होने पर सभी लोग उससे दूर हो जाते हैं | सबसे महत्वपूर्ण मनुष्य का स्वाभाव ही होता है, जो एक इंसान को दूसरे इंसान से दूर कर सकता है |

- आदत :- 
मानव स्वाभाव के बाद मनुष्य की आदत है, जो की एक इंसान को दूसरे से अलग कर सकती है | उदाहरण के रूप में - अगर आपको दिखावा करने की आदत है, और किसी को दिखावा पसंद नहीं है, तो आपको कोई पसंद नहीं करेगा | यह भी एक कारण हैं जिससे लोग आपसे दूर जा सकते हैं |

- घमंड :- 
हर इंसान में कुछ खास बात जरूर होती है | पर अगर अपने अंदर की खास बात का घमंड करोगे तो आपको कोई भी पसंद नहीं करेगा | घमंड एक ऐसी स्थिति है, जिसके कारण लोग आपसे दूर हो जाएंगे |

- झूठ बोलना :- 
किसी किसी को झूठ बोलने की इतनी आदत होती है, की उसको एहसास नहीं होता की वो झूठ कह रहा है | कई बार उसका झूठ इतना बढ़ जाता है, कि उसके झूठ के कारण लोग उससे दूर हो जाते हैं |


Ramesh Kumar
View Profile
1