Updated on May 21, 2026sports

क्या ऐसा भी कोई बॉलर था,जिससे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी खौफ खाते थे ?

2
2 Answers

Updated on May 21, 2026
भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जिनको क्रिकेट का भगवान् माना जाता है | उनको किसी परिचय की जरूरत नहीं है | उनका नाम ही उनकी पहचान के लिए काफी है | राजपुर के मराठी ब्राह्मण परिवार में जन्मे सचिन का नाम उनके पिता रमेश तेंदुलकर ने अपने चहेते संगीतकार सचिन देव बर्मन के नाम पर रखा था। उनके बड़े भाई अजीत तेंदुलकर ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिये प्रोत्साहित किया था।
 
सचिन तेंदुलकर क्रिकेट में बल्लेबाज़ी दायें हाथ से करते हैं किन्तु लिखते बाये हाथ से हैं। वे नियमित तौर पर बायें हाथ से गेंद फेंकने का अभ्यास करते हैं। उनकी बल्लेबाज़ी उनके बेहतरीन सन्तुलन और नियन्त्रण पर आधारित है। वह भारत की धीमी पिचों की बजाय वेस्ट इंडीज़ और ऑस्ट्रेलिया की सख्त व तेज़ पिच पर खेलना ज्यादा पसंद करते हैं |
 
सचिन तेंदुलकर जीने नाम से कई बॉलर खौफ खाते थे ,वही सचिन ने एक बात का खुलाशा किया के वो भी एक बॉलर से खौफ खाते थे | सुनकर बड़ा अजीब लगता है के सचिन तेंदुलकर जैसे बेस्ट क्रिकटर को भी किसी बॉलर की बॉलिंग से डर लगता था | जिनसे हमारे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर खौफ खाते थे उनका नाम है "hansie cronje" |
 
मास्टर ब्लास्टर ने मुंबई में हुए एक 'प्रमोशनल इवेंट' में खुलासा करते हुए कहा की वे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान " हैंसी क्रोनिए" का सामना करने से काफी घबराते थे | उन्होंने कहा, ‘1989 में जब से मैंने खेलना शुरू किया तब से कम से कम 25 विश्वस्तरीय गेंदबाज का मैंने सामना किया | लेकिन जिनके खिलाफ बल्लेबाजी करने से मैं कतराता था वह हैंसी क्रोनिए थे |
7
V
Answered on May 13, 2026

Sachin Tendulkar जैसे legendary batter के लिए “खौफ” शब्द शायद strong हो सकता है, लेकिन उन्होंने कई great bowlers को बहुत challenging माना था। Shane Warne, Glenn McGrath, Wasim Akram और Allan Donald जैसे bowlers अक्सर tough competition के रूप में याद किए जाते हैं। Cricket fans especially Sachin vs Warne rivalry को बहुत iconic मानते हैं। Honestly, बड़े players usually अच्छे opponents को respect करते हैं, और वही rivalries cricket को और interesting बनाती हैं। Sachin खुद भी कई interviews में strong bowlers की तारीफ कर चुके हैं।

React