Asked 2 years ago

पहली बार हवाई यात्रा सफर करने के लिए क्या सब जानकारी रखना चाहिए ?

Like
10
157
J
Jonny SmithAuthor

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

यदि आप पहली बार फ्लाइट में सफर करने के लिए जा रहे हैं तो आपको डरना नहीं है बल्कि एक्साइटेड होना है। मैंने देखा है कि बहुत से लोग होते हैं फ्लाइट में सफर करने से उन्हें डर लगता है। खास तौर पर जब वह पहली बार एयर ट्रेवल कर रहे हो। यदि आप भी उनमें से एक है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज यहां पर हम आपको बताएंगे कि सफर से पहले किन-किन तैयारी को पूरा कर लेना है। तो चलिए जानते हैं की पहली बार हवाई यात्रा सफल करने के लिए कौन-कौन सी जानकारी रखना बेहद जरूरी है।

हवाई यात्रा करते समय सीमित मात्रा में साथ में रखें सामान :-

यदि आप पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहे हैं तो कोशिश करें कि अपने साथ कम से कम समान लेकर जाएं। क्योंकि फ्लाइट में सामान ले जाने के कुछ नियम है जिन्हें आपको फॉलो करना होगा। यदि आप एक्स्ट्रा सामान ले जाते हैं तो आपको एक्स्ट्रा चार्जेस देने पड़ेंगे।

हवाई यात्रा में जाने से पहले टिकट का प्रिंट आउट निकलवाए :-

जब भी आप एयरपोर्ट जाए तो एयरपोर्ट पर जाने से पहले टिकट का प्रिंट आउट निकलवा ले। एयरपोर्ट पर एसएमएस वाला टिकट कई बार नहीं चलता है इससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

टाइम से पहुंचे और डॉक्यूमेंट साथ रखें :-

बताया जाता है की फ्लाइट की टाइमिंग कैसे करीब 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना जरूरी होता है और यदि आप विदेश यात्रा कर रहे हैं तो तीन से चार घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचे। क्योंकि एयरपोर्ट पर फॉर्मेलिटीज में समय लगता है। और हां सबसे खास बात एयरपोर्ट जा रहे हैं तो सारे आईडी प्रूफ साथ में रखें।

जब भी आप फ्लाइट में यात्रा करने के लिए जाए तो अपने साथ पैन कार्ड, आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस आदि लेकर जाएं।

Letsdiskuss

A

Answered By Anjali Patel

Author
View Profile
Answered on01/16/24
Like
5