Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Educationडायबिटिक फुटवियर' क्या होते हैं? डायबिटी...
H

| Updated on January 30, 2024 | education

डायबिटिक फुटवियर' क्या होते हैं? डायबिटीज़ से जूझ रहे लोगों के लिए इसमें क्या खास बात होती है?

1 Answers
logo

@abhishekgaur6728 | Posted on January 30, 2024

दोस्तों डायबिटीज से जूझ रहे सभी मरीजों के लिए डायबिटिक फुटवियर एक वरदान है। यह डायबीटिक फुटवियर एक बेहद ही अलग तरीके से डिजाइन किया गया है ताकि डायबिटीज मरीजों को लाभ मिल सके। यह फुटवियर विशेष रूप से डायबिटीज के मरीजों के लिए ही होती है ताकि डायबिटीज मरीजों के पैरों को सुरक्षित रखने में मदद मिले।

जानकारी के लिए बता दें कि देश और दुनिया में डायबिटीज मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वैसे तो डायबिटीज एक अनुवांशिक बीमारी है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है लेकिन आजकल यह डायबिटीज की बीमारी हर दूसरे व्यक्ति को हो जा रही है। इसका मुख्य कारण लोगों की खराब जीवन शैली को बताया जा रहा है। लोगों में फिजिकल एक्टिविटी की कमी, धुम्रपान करना, खराब खान-पान और मोटापे के कारण यह बीमारी फैल रही है। डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल घटता-बढ़ता रहता है। इसी कारण से डायबिटीज के मरीजों को हार्ट अटैक, शरीर के अंगों का काम ना करना, ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

डायबिटीज के मरीजों को पैरों में दर्द होने की एक बहुत बड़ी समस्या होती है। इस समस्या का इलाज वक्त पर बेहद जरूरी है वरना आगे चलकर यह एक गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। इसे ही चिकित्सा की भाषा में डायबिटिक फुट कहते हैं। डायबीटिक फुट की समस्या से जूझ रहे मरीजों को पैरों में दर्द होने पर उनके मसल्स में कमजोरी, पैरों में जलन का एहसास जैसे कई समस्याएं हो सकती है। इस बीमारी में मरीज को नसों की समस्या होती है। जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है उनकी नस वक्त के साथ खराब होने लगती है। इसका सीधा असर मरीज के पैरों पर पड़ता है। जिसके कारण चलने फिरने मे समस्या होती है। इन्हीं सभी समस्याओं से आराम दिलाने के लिए ही डायबीटिक फुटवियर को बनाया गया है।

डायबीटिक फुटवियर अनेकों विशेषताएं हैं। इन फुटवियर्स को पैरों के साइज और बनावट को ध्यान में रखकर बनाया जाता है ताकि वह मरीज के पैरों में आसानी से फिट हो जाए। डायबिटिक फुटवियर्स में मौजूद आरामदायक सोल मरीज के पैरों को आराम से चलने और खड़े रहने में मदद करता है। इन फुटवियर में विशेष तरह की नमी होती है जो पैरों को दुर्गंध से बचाकर रखती है। डायबिटिक फुटवियर्स की ऊंचाई आमतौर पर ज्यादा होती है ताकि मरीज के पैरों में चोट ना लगे। डायबिटिक फुटवियर्स की सबसे सबसे बड़ी खासियत इसकी बनावट है यह मरीज के पैरों को सही रखने में मदद करती है ताकि उनके पैरों में दर्द होने की शिकायत दूर हो सके।

डायबीटिक फुटवियर डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों के लिए बेहद ही अच्छा है। इस फुटवियर को बनाने में एक ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण चलने फिरने पर पैरों में लगने वाली चोटों से बचा जा सके। अतः अगर डायबिटीज का मरीज डायबिटिक फुटवियर को पहनता है तो उसे अपने पैरों में चोट लगने का डर नहीं होता है। डायबिटीज के मरीजों को डायबीटिक फुट की समस्या होने पर उन्हें उनके पैरों में चोट या किसी प्रकार का कोई घाव होने पर महसूस नहीं होता है। जिस कारण उनकी समस्या बहुत बड़ी हो जाती है इसलिए इस डायबीटिक फुटवियर को इस प्रकार से बनाया गया है कि मरीजों को पैरों में चोट ही ना लगे।

निष्कर्ष: दोस्तो आज के आर्टिकल में हमने डायबिटिक फुटवियर के बारे मे बात की है। सरल शब्दों में कहें तो डायबिटीक फुटवियर डायबिटीज के मरीजो के लिए एक वरदान है। डायबिटीज के मरीजों को अक्सर डायबिटिक फुट के समस्या होती है। जिसके कारण उनके पैरों मे दर्द रहता है तथा उनके पैरों में लगे चोट का उन्हें एहसास नहीं होता इसलिए चिकित्सक द्वारा डायबिटिक फुटवियर पहनने की सलाह दी जाती है। डायबिटिक फुटवियर को अपनाने के बाद से मरीजों को पैरों के दर्द में काफी हद राहत मिलती है तथा उन्हें पैरों में चोट लगने का डर नहीं रहता है क्योंकि इस फुटवियर की बनावट बेहद ही अलग तरीके से की गई है। अगर आपको या आपके परिवार में किसी को भी डायबिटीज की समस्या है और आप डायबीटिक फुट की समस्या से जूझ रहे हैं तो डायबीटिक फुटवियर अपनाना आपके लिए बेहद ही अच्छा होगा। डायबीटिक फुटवियर की सभी विशेषताओं को जानने के लिए हमारे आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़े और सभी जानकारी को जानने के बाद ही डायबीटिक फुटवियर को अपनाए।

डायबिटिक फुटवियर' क्या होते हैं

0 Comments