Asked 8 years ago

माइग्रेन और सिरदर्द के लिए इफेक्टिव होम रेमेडीज क्या हैं?

LikeSupport
7
994

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

माइग्रेन और सिरदर्द आजकल बहुत आम समस्या बन चुकी है, जो तनाव, नींद की कमी, गलत खानपान और ज्यादा स्क्रीन टाइम की वजह से बढ़ जाती है। अगर दवा के बिना राहत चाहिए तो कुछ आसान और प्रभावी घरेलू उपाय आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

सबसे पहले, आराम करना बहुत जरूरी है। जब सिरदर्द शुरू हो, तो एक शांत और अंधेरे कमरे में लेट जाएं और आंखें बंद करके थोड़ी देर आराम करें। इससे दिमाग को रिलैक्स मिलने में मदद मिलती है और दर्द कम हो सकता है।

ठंडी या गर्म सिकाई भी बहुत असरदार होती है। माइग्रेन में अक्सर माथे पर ठंडी पट्टी रखने से राहत मिलती है, जबकि कुछ लोगों को गर्दन पर गर्म सिकाई से आराम मिलता है। आप दोनों तरीके आज़मा सकते हैं और जो बेहतर लगे उसे फॉलो करें।

अदरक की चाय भी सिरदर्द में बहुत फायदेमंद मानी जाती है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। दिन में एक या दो बार अदरक वाली चाय पीने से राहत मिल सकती है।

पानी की कमी भी सिरदर्द का बड़ा कारण होती है, इसलिए दिन भर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नारियल पानी और ताजे जूस भी ले सकते हैं।

योग और प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम और भ्रामरी करने से दिमाग शांत होता है और तनाव कम होता है, जिससे माइग्रेन की समस्या धीरे-धीरे कम हो सकती है।

इसके अलावा, ज्यादा कैफीन, जंक फूड और अनियमित नींद से बचना चाहिए। रोजाना एक निश्चित समय पर सोना और उठना बहुत जरूरी है ताकि शरीर का बायोलॉजिकल क्लॉक सही रहे।

अगर स्क्रीन टाइम ज्यादा है, तो हर कुछ समय बाद आंखों को आराम देना चाहिए और बीच-बीच में ब्रेक लेना चाहिए।

इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप सिरदर्द और माइग्रेन में काफी हद तक राहत पा सकते हैं। लेकिन अगर समस्या बार-बार और ज्यादा गंभीर हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है ताकि सही इलाज मिल सके।

M

Answered By Michael Jons

Author
View Profile
Answered on05/08/26
0

क्या आप भी माइग्रेन और सिर दर्द से परेशान है और इस से राहत पाने के लिए होम रेमेडीज जाना चाहते हैं तो चलिए हम आपको माइग्रेन और सिर दर्द ठीक करने के लिए होम रेमेडीज बताते हैं जिसके द्वारा आप घर पर रहकर माइग्रेन और सिर दर्द को ठीक कर सकते हैं।

यदि आप गर्मी के मौसम में तेज धूप में घर से बाहर निकलते हैं तो खुद को धूप से बचाने के लिए सनग्लासेस या छाते का इस्तेमाल करें क्योंकि धूप की वजह से माइग्रेन दर्द होने लगता है इसलिए जितना हो सके खुद को धूप में जाने से रोके।

रोजाना कम से कम आधा घंटा योगासन करें इससे आपको माइग्रेन और सिर दर्द से काफी राहत मिलेगा।

Article image

Krishna Patel

Answered By Krishna Patel

Author
View Profile
Answered on06/07/23
0

माइग्रेन और सिरदर्द के लिए इफेक्टिव होम रेमेडीज है कि आइसपैक का इस्तेमाल करे, माइग्रेन और सिरदर्द की वजह से सूजी मांसपेशियों को रिलैक्स करने के लिए आइस पैक काफी फायदेमंद होता है। एक साफ टॉवल में आइस के कुछ टुकड़े रखकर सिर, माथे तथा गर्दन के पीछे 10-20 मिनट तक आइस पैक से सिकाई करने से सिरदर्द मे काफ़ी आराम मिलता है। इसके अलावा आइसपैक मे पिपरमेट तेल की कुछ बुँदे डालकर सिर, माथे की सिकाई करने से सिरदर्द मे जल्दी आराम मिलता है।Article image

S

Answered By Setu Kushwaha

Author
View Profile

Mp

Answered on06/05/23
Like
1

आप अक्सर माइग्रेन या सिररर्द से परेशान रहते हैं तो पेनकिलर्स लेने की बजाय कुछ होम रेमेडीज़ ट्राई करें. ये फौरन आराम तो देते ही हैं. इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता.

सिरदर्द का मुख्य कारण डिहाइड्रेशन और लो ब्लड शुगर है. इसलिए पर्याप्त पानी पीएं और संतुलित आहार लें.

जैसे ही सिरदर्द महसूस हो तुरंत एक्शन लें. कुछ खा या पी लें. अगर लंबे समय से कंप्यूटर के सामने काम कर रहे हों तो छोटा-सा ब्रेक लेकर टहल आएं. इससे दर्द बढने नहीं पाएगा.

सिरदर्द के लिए ह़फ़्ते में दो या तीन दिन से ज्यादा पेनकिलर्स न लें.

माइग्रेन हो तो अपनाएं ये होम रेमेडीज़

माइग्रेन में रोगी के पूरे सिर में दर्द न होकर आधे भाग में ही दर्द होता है. यह दर्द काफ़ी तेज़ होता है और यह 10-15 मिनट से लेकर 1 घंटे तक हो सकता है. यह बेहद तकलीफ़ होती है. ऐसे में लहसुन को पानी में पीसकर लेप तैयार करें. इसे कनपटी पर लगाने से काफ़ी राहत मिलती है.

गाय के घी की 2-2 बूंदें नाक के दोनों छिद्रों में डालने से बहुत आराम मिलता है. ध्यान रखें कि इस प्रयोग के कुछ समय पश्चात् तक लेटे रहना चाहिए.

राई के दानों को बारीक पीसकर लेप बना लें और उसे दर्दवाले हिस्से पर लगाएं.

इस तेल की मालिश सिर में धीरे-धीरे रोज़ाना करने से बहुत फ़ायदा होता है.

दूध और अरहर के पत्तों को पानी में पीसकर उसके रस की दो-दो बूंद नाक के दोनों छिद्रों में टपकाने से लाभ होगा.

सिरदर्द के लिए ईज़ी रेमेडीज़

पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर माथे और कनपटी पर लगाने से सिरदर्द में आराम मिलता है.

तुलसी की पत्तियां चबाएं. सिरदर्द में आराम मिलेगा.

1-1 टीस्पून अदरक का रस और नींबू का रस मिलाकर दिन में एक-दो बार लें.

अदरक का एक टुकड़ा मुंह में रखें. या अदरक वाली गोली खा लें. आराम मिलेगा.

माइग्रेन और सिरदर्द के लिए असरदार होम रेमेडीज़(Super Efffective Home  Remedies For Migraine and Headache)

D

Answered By Dharm Dass

Author
View Profile
Answered on12/19/17
Like
2