A
abhishek rajput· 5 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

5 आदतें क्या हैं जो मेरे जीवन को बेहतर बना सकती हैं?

0
3.3K

Join this conversation

Sort By
मानव जीवन मे बहुत सी ऐसी आदते होती है जो मानव जीवन को बेहतर बनाने मे अहम योगदान देती है। यदि इन आदतों को हम अपनी जिंदगी में अपना ले तो हमारा जीवन बेहतर हो सकता है। और हम फर्श से अर्श तक पहुंच सकते हैं। अर्थात सफलता पा सकते हैं। जीवन में सफलता पाने के लिए कुछ ऐसी आदते होती है जिनका पालन सफलता के लिए अनिवार्य होता है।

इन आदतों मे सबसे जरूरी आदत है प्रातः काल मे उठना और ध्यान लगाना।
अक्सर युवाओ मे ये देखा जाता है की वो सुबह जल्दी नहीं उठते। जिस वजह से वो दिनभर थोड़ा अजीब महसूस करते है। यदि सुबह प्रातः काल में उठा जाए तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। इसके साथ ही प्रातः काल मे उठकर ध्यान लगाना हमें धैर्य साहस व मानसिक शांति प्रदान करता है। जो की कामयाबी के लिए काफी आवश्यक है।

योग करना
" स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है " यह बात पूर्ण रूप से सत्य है। मस्तिष्क को ताकतवर व शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करना अावश्यक है। योग के अंतर्गत हमारे शरीर के लगभग सभी अंगों के लिए अलग-अलग आसन किए जाते हैं जो हमारे शरीर को शक्ति व बल प्रदान करते हैं। शरीर से जुड़ी अनेकों समस्याओं का समाधान योग के द्वारा किया जाता है इसलिए योग करना सभी के लिए अति आवश्यक है।

खाने में जंक व फास्ट फूड को ना खाना
आजकल की तकनीकी दुनिया में अक्सर लोगों के द्वारा ऐसी चीजें खाई जाती है जो उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं होती है। लोगों द्वारा अक्षर जंक व फास्ट फूड खाया जाता है। जो कि हमारे शरीर को रोगों से ग्रस्त करता है। पाचन क्रिया से संबंधित अनेकों समस्याओं का कारण फास्ट व जंक फ़ूड होता है इसलिए सदैव घर में बना पौष्टिक आहार ही हमें अपने खाने में शामिल करना चाहिए। यह पौष्टिक आहार हरी सब्जियां दाल दूध दही मक्खन सलाद आदि से प्राप्त होता है।

प्रत्येक दिन छोटा सा लक्ष्य प्राप्त करना।
एक आदत जो हमें कामयाबी दिलाने में मदद करती है वह ये है कि हमें अपनी जिंदगी में रोज छोटे-छोटे लक्ष्यों को बनाकर उन्हें पा लेना चाहिए। ऐसा करने से एक फायदा जो हमें होगा वो यह है कि हम अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करना नहीं भूलेंगे। और प्रतिदिन छोटे-छोटे लक्ष्य पा लेने से हमारे अंदर आत्मविश्वास भी आ जाएगा। जो हमें बड़े लक्ष्य पाने मे मददगार साबित होगा।

रात को जल्दी सोना व पूरी नींद लेना।
आज दुनिया को देखे तो दुनिया में हर कोई इंसान एक होड़ में शामिल है हर कोई दूसरे से आगे जाना जाता है। परंतु इस होड़ मे शामिल होने के बाद लोग अपने काम मे इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वह काम की वजह से अपने स्वास्थ्य का ही नुकसान कर बैठते है। लोग देर रात तक कार्य करते हैं जिस वजह से उनकी नींद खराब हो जाती है और अगले दिन वह अच्छा महसूस नहीं करते। लोगों को निश्चित समय-अंतराल में अपनी नींद लेनी चाहिए। और युवाओं को 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए। एक अच्छी नींद लेने से हमारा दिमाग शांत रहता है और शरीर पर भी अच्छी नींद लेने के परिणाम दिखते हैं।

Answered by
R
Raj AryaAuthor
View Profile
Updated on07/08/21
2
  1. जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ ऐसी आदतें हैं जिनका हमें अनुसरण अवश्य करना चाहिए। और इन आदतों मे सबसे जरूरी है जीवन में अध्यात्म का ज्ञान होना। क्योंकि अध्यात्म जीवन को सही दिशा प्रदान करता है।
  2. जीवन में किसी को अपना आदर्श बनाना।
  3. समय काफी मूल्यवान है और इसलिए समय का सदुपयोग अति आवश्यक है।
  4. दुर्व्यसनों से सदैव दूर रहना।
  5. इसके साथ ही अपने से बड़ों का सदैव सम्मान करना हमारे जीवन को बेहतर बना सकता है।

Answered by
A
Arjun KumarSociety & Culture Explorer
View Profile

I am a student and I love art study

Answered on07/10/21
0