A
asif khan· 5 साल पहले
लेखक

गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स क्या हैं?

26
874

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/19/23

गर्मियों में अपने त्वचा की देखभाल करने के लिए कुछ उपाय जानेंगे। देखा जाता है कि गर्मियों में हम अपनी त्वचा की देखभाल नहीं करते हैं इसलिए हमारी त्वचा में पिंपल, दाग, धब्बे और भी अलग-अलग प्रोब्लम देखना पड़ता है गर्मियों में मौसम बदलने के कारण हमारी स्किन भी डैमेज होती है।


Letsdiskuss

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले अपनी त्वचा में सनस्क्रीन जरूर लगाए और स्कार्फ से त्वचा कवर करके जाये। इससे आपकी स्किन काली नहीं होगी।

जब भी कहीं बाहर से आए तो अपना फेस जरूर पानी से धूल ले इससे आपके फेस में जो भी गंदगी होगी सब निकल जाएगी।

 

गर्मियों में हमको अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए क्योंकि पानी की कमी से हमारे त्वचा सूखी हो जाती है।आपको हाइड्रेटेड रहने के लिए नारियल पानी, तरबूज और अन्य फलों का ताजा जूस पीना चाहिए।

Deepti Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
15
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/18/23

चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि आप गर्मी में अपनी त्वचा की देखभाल किस प्रकार कर सकते हैं। गर्मियों में त्वचा की देखभाल करने के लिए बहुत से उपाय हैं जो कि हम आपको बताने जा रहे हैं।

 

Letsdiskuss

गर्मी के मौसम में आप अपनी त्वचा को लाल होने से बचाने के लिए गुलाब जल का प्रयोग कर सकते हैं। क्योंकि गुलाब जल में एंटीक सेप्टिक के गुण पाए जाते हैं। जो इस गर्मी से हुए इंफेक्शन से हमारी लड़ने में मदद करते हैं।

इसके अलावा आप अपनी स्किन को हाइड्रेट बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें ताकि आपके शरीर में पानी की कमी ना हो पाए और आपकी स्किन रखी ना हो पाए। इसलिए 1 दिन में काम से कम 5 से 6 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।

 

Aanya  Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
15
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/18/23

दोस्तों आप सभी जानते ही हैं कि गर्मियों के दिनों में यदि हम अपनी त्वचा की देखभाल नहीं करते हैं तो उसमें खील मुंहासे और पिंपल होने की समस्या हो सकती है ऐसे में हम आपको बेहतरीन टिप्स बताएंगे जिससे आप गर्मियों में भी अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में ऑयली स्किन और भी ज्यादा अधिक ऑयली हो जाती है इसीलिए जिन लोगों की स्किन ऑयली हो जाती है तो उन्हें अच्छे फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि फेस वॉश गहराई में जाकर जामे धूल मिट्टी को बाहर निकलता है और जिन लोगों की स्किन ड्राई हो जाती है उन्हें क्लींजर का उपयोग करना चाहिए।

Letsdiskuss

गर्मियों के समय में खुद को हाइड्रेशन रखना चाहिए। क्योंकि खेल मुंहासे और पिंपल की ज्यादातर समझते हैं हाइड्रेशन के कारण होती हैं यदि आप खुद को हाइड्रेटेड रखते हैं तो खील मुंहासे और पिंपल की समस्याएं आपको नहीं होगी। इस तरीके से आप अपनी त्वचा की देखभाल कर सकते हैं।

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
15
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/17/23

अक्सर देखा जाता है कि गर्मियों में स्किन को लेकर कई सारी प्रॉब्लम देखने को मिलती है उन्हें में से एक है एक्ने की समस्या खासकर यह समस्या ऑइली स्किन वाले लोगों में ज्यादा देखने को मिलती है। आज हम आपके यहां पर बताने जा रहे हैं कि गर्मी के मौसम में आप अपनी स्किन का ख्याल कैसे रख सकते हैं।

Letsdiskuss

गर्मी के मौसम में अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए आपको बस इतना करना है कि रात को सोते समय अपनी स्किन को अच्छे से साफ कर लेना है,इसके बाद एक बढ़िया हाइड्रेटिंग मास्क लगाएं। पूरे दिन में अपने चेहरे पर पानी डालते रहें। सोते वक्त कोई सॉफ्ट या मॉइस्चराइजर क्रीम अवश्य लगाये।

अधिक से अधिक पानी पिए क्योंकि गर्मी के मौसम में हमारे शरीर में पानी की कमी अधिक हो जाती है इसलिए रसदार फलों का सेवन करें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आपकी स्किन बिल्कुल सॉफ्ट रहेगी।

 

A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
15
अपडेट किया गया11/03/25

मॉश्चराइज करना : सर्दियों में सुंदरता बनाए रखने के लिए स्किन को अच्छी तरह से मॉश्चराइज करना जरुरी होता है! अपनी स्क्रीन को मॉश्चराइज करने के लिए हमें नेचुरल तेलों का यूज करना चाहिए जैसे : नारियल का तेल, बादाम का तेल, जैतून का तेल,बटरमिल्क इत्यादि।

गुनगुने पानी से स्किन को साफ करना : सर्दियों के मौसम में गर्म पानी लेने से शरीर की मांसपेशियों को राहत मिलती है।

हेल्दी डाइट को शामिल करे :जैसे की सर्दियों में हमारी स्किन की नमी खो जाती है। ऐसे में त्वचा को स्वस्थ रखने और चेहरे पर चमक लाने के लिए हमें अनेक प्रकार के फल और सब्जियों को अपनी डाइट मे शामिल करना चाहिए जैसे -स्ट्रॉबेरी, अंगूर, ब्लूबेरी,नीबू, पालक टमाटर इत्यादि का सेवन करना चाहिए। इन फलों और सब्जियों मे पानी की मात्रा होती है जिससे शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं।

 Letsdiskuss

और पढ़े- आँखों की सही देखभाल कैसे की जा सकती है ?

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4
1
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया10/20/23

गर्मियों में सूरज की अधिक रोशनी और उच्च तापमान के कारण आपकी त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। गर्मियों में त्वचा की प्रभावी देखभाल के लिए यहां कुछ बेहतरीन सुझाव दिए गए हैं:

 

1.सनस्क्रीन:

हानिकारक यूवी किरणों के खिलाफ सनस्क्रीन आपका सबसे अच्छा बचाव है। एसपीएफ 30 या इससे अधिक वाले ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का उपयोग करें और इसे सभी खुली त्वचा पर उदारतापूर्वक लगाएं। हर दो घंटे में दोबारा लगाएं, खासकर यदि आप तैर रहे हैं या पसीना बहा रहे हैं।

 

2.हाइड्रेशन:

खूब सारा पानी पीकर हाइड्रेटेड रहें। निर्जलीकरण आपकी त्वचा को शुष्क और बेजान बना सकता है।

 

3.कवर अप:

अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए हल्के, लंबी बाजू वाले कपड़े और चौड़ी किनारी वाली टोपी पहनें।

 

4.छाया तलाशने वाला:

चरम धूप के घंटों के दौरान, आमतौर पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच, छाया में रहने की कोशिश करें।

 

5.धूप का चश्मा:

यूवी-अवरोधक धूप के चश्मे से अपनी आंखों और उनके आसपास की संवेदनशील त्वचा को सुरक्षित रखें।

 

6.हल्की सफाई:

पसीना और सनस्क्रीन हटाने के लिए सौम्य, हाइड्रेटिंग क्लींजर का उपयोग करें। कठोर, शुष्क क्लींजर से बचें जो आपकी त्वचा से आवश्यक तेल छीन सकते हैं।

 

7.मॉइस्चराइज:

अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए एक हल्का, गैर-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर चुनें। जेल-आधारित मॉइस्चराइज़र गर्मियों में अच्छा काम करते हैं।

 

Letsdiskuss

 

8.एक्सफोलिएशन:

मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने और ताजा, चमकदार रंगत को बढ़ावा देने के लिए सौम्य एक्सफोलिएंट का उपयोग करें। ज़्यादा एक्सफोलिएट न करें, क्योंकि यह आपकी त्वचा को सूरज के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकता है।

 

9.लिप बाम:

अपने होठों को मत भूलना; एसपीएफ़ सुरक्षा वाले लिप बाम का उपयोग करें।

 

10. गर्म पानी से नहाने से बचें:

गर्म पानी से नहाने से आपकी त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है। नहाते समय गुनगुने पानी का प्रयोग करें।

 

11.धूप के बाद देखभाल:

यदि आप धूप से झुलस गए हैं, तो अपनी त्वचा को आराम देने के लिए एलोवेरा जेल या धूप के बाद ठंडा करने वाला लोशन लगाएं।

 

12.आहार:

अपनी त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ, जैसे फल और सब्जियां, खाएं।

 

13. सीमित मेकअप:

रोमछिद्रों को बंद होने से बचाने के लिए गर्मियों में कम से कम मेकअप का विकल्प चुनें। जब आवश्यक हो तो अंतर्निर्मित एसपीएफ़ वाले मेकअप का उपयोग करें।

 

14. त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लें:

यदि आपको त्वचा संबंधी विशिष्ट चिंताएँ या स्थितियाँ हैं, तो व्यक्तिगत ग्रीष्मकालीन त्वचा देखभाल योजना के लिए त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श करने पर विचार करें।

 

याद रखें कि हर किसी की त्वचा अलग होती है, इसलिए अपनी ग्रीष्मकालीन त्वचा देखभाल दिनचर्या को अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप बनाना आवश्यक है। इन युक्तियों से आपको गर्मी के महीनों का आनंद लेते हुए स्वस्थ, चमकदार त्वचा बनाए रखने में मदद मिलेगी।

 

13
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/03/23

गर्मियों मे ऑयली त्वचा वाले लोगो को बहुत ही ज्यादा परेशानी होती है। खतरनाक अल्ट्रा वायलेट किरणों के संपर्क में आने से ऑयली त्वचा वाले लोगो को काफ़ी नुकसान होता है, जिससे उनके त्वचा मे मेलानिन का निर्माण बढ़ाने लगता है,ज्यादा मेलानिन के बढ़ने के कारण त्वचा का रंग गहरा और टैन हो जाता है। इसके साथ ही त्वचा खुजली होने लगती है और रैश भी हो जाते है।

Letsdiskuss


चलिए हम आपको बताते है गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स बातएंगे -

गर्मीयों के मौसम में आपनी त्वचा की देखभाल करते हुए आपको रोजाना 3 लीटर पानी पीना चाहिए। पानी पिने से आपके शरीर से हनिकारक टॉक्सिन बाहर निकलते है, साथ ही आप खुद को हाइड्रेटेड रहने के लिए नारियल पानी, तरबूज और अन्य फलों जैसे कि संतरा, अंगूर, अनार, अनानास का ताजा जूस पीना चाहिए।इससे आपके शरीर मे पानी की कमी नहीं होंगी और आपकी त्वचा अच्छी रहेंगी।

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
10