परवीन बॉबी अपने समय की बहुत खूबसूरत अभिनेत्री रहीं | परवीन बॉबी जितनी खूबसूरत थीं, उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत उनका अभिनय रहा | परवीन बॉबी का जन्म दिन 4 अप्रैल 1949 को गुजरात के जूनागढ़ में हुआ | एक सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ उनको ज़िंदगी में कई सारे ऐसे उतार चढ़ाव आये जिन्होंने उनकी ज़िंदगी बदल दी |
आइये जानते हैं परवीन बॉबी के बारें में कुछ अनसुने तथ्य जो कि बड़े ही रोचक हैं |
- परवीन बॉबी ने अपने करियर की शुरुआत 23 साल की उम्र में की, उन्होंने 23 साल की उम्र में मॉडलिंग में कदम रखा |
- परवीन बॉबी बॉलीवुड की सबसे पहली अभिनेत्री थी जिनकी पिक्चर साल 1976 में "टाइम्स मैगज़ीन" की कवर पर आई |
- परवीन बॉबी ने फिल्म "चरित्र" के साथ साल 1973 में पहली बार बॉलीवुड में कदम रखा |
- परवीन बॉबी ने 8 फिल्मों में अभिताभ बच्चन के साथ काम किया जो कि सभी फिल्में सुपरहिट रहीं |
Loading image... (Courtesy : bollywoodtadka )
- बॉलीवुड में अपने करियर के बेहतरीन 10 साल देने के बाद 1983 में परवीन बॉबी अचानक गायब हो गई | 1989 में जब लोगों ने उन्हें देखा तो उन्हें पहचानना मुश्किल था |
- कुछ ख़बरों के अनुसार परवीन बॉबी "स्किज़ोफ्रेनिया" नाम की बीमारी से ग्रसित थी | इस बीमारी में व्यक्ति अपने सोचने और समझने की शक्ति खो देता है |
- परवीन बॉबी ने अभिताभ बच्चन पर उनकी हत्या की कोशिश का आरोप भी लगाया था |
Loading image... (Courtesy : idiva )
- कुछ ख़बरों की माने तो उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन भी कर लिया था, वह मुस्लिम से क्रिश्चयन बन गई थीं |
- परवीन बॉबी का नाम अमिताभ बच्चन, डैनी डेन्जोंगपा, कबीर बेदी और महेश भट्ट के साथ जोड़ा जाता है,
और यह भी कहा जाता है कि महेश भट्ट की फिल्म "अर्थ" (1982) और "वो लम्हे" (2006) परवीन बाबी की ज़िंदगी पर आधारित फिल्म है |
Loading image... (Courtesy : mid-day )
- 22 जनवरी 2005 को परवीन बॉबी की मौत से पुरे बॉलीवुड को एक बड़ा झटका लगा | परवीन बॉबी की इस तरफ मौत एक रहस्य बनकर सभी के सामने आई |
इस तरह बॉलीवुड ने अपना एक अनमोल सितारा हमेशा के लिए खो दिया |