Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Health & Beautyअनानास खाने के फायदे और नुकसान क्या है ?

| Updated on December 21, 2022 | health-beauty

अनानास खाने के फायदे और नुकसान क्या है ?

8 Answers
K

@kanchansharma3716 | Posted on March 18, 2019

जैसा कि गर्मी का मौसम आने ही वाला है, उस पर कई लोग जूस पीना पसंद करते हैं | कोई मौसमी और कोई अनार का जूस पीता है, अगर आप जूस पीने के इतने शौकीन हैं तो आप अनानास का जूस पी सकते हैं | आज हम आपको अनानास के फायदे और नुकसान दोनों के बारें में बताएंगे | कहा जाता है न किसी चीज़ की अति सही नहीं होती वैसे ही अगर आप किसी भी चीज़ का सेवन अधिक करते हैं तो आपको उसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है |


अनानास के फायदे :-
- अनानास में विटामिन A और C सही मात्रा होता है, इसके साथ ही इसमें फायबर, पोटेशियम, फ़ॉस्फोरस और कैल्शियम भी अधिक मात्रा में होता है जो की मानव स्वास्थ के लिए सहायक होता है |

- अनानास में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स बहुत अधिक मात्रा में होता है | अनानास का सेवन मानव शरीर की कोशिकाओं को साफ़ करता है और उसके क्षय को रोकते हैं | इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स मनुष्य के शरीर में कई रोग जैसे गठिया, ह्रदय रोग और कैंसर जैसे रोग से लड़ने में मदद करता है |

- अनानास में मैग्निशियम सही मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों के लिए बहुत अच्छा होता है | अगर आप प्रतिदिन अनानास का सेवन करते हैं तो आपको 73 प्रतिशत मैग्निशियम मिलता है | जो मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए काफी सहायक होता है |

Article image (Courtesy : hindi.khoobsurati )

अनानास के नुकसान :-
- कुछ लोगों को अनानास से एलर्जी होती है, जिसके कारण होंठों में सूजन, गले लें खराश या शरीर में कंम्पन होना यह सभी समस्या हो सकती है | अगर फिर भी आप अनानास खाना चाहते हैं तो अनानास स्लाइस काट कर उसमें नमक डालकर छोड़ दें जिससे उसकी एलर्जी करने वाला पदार्थ खत्म हो जाएगा |

- गर्ववती महिलाओं को अनानास का सेवन हानिकारक होता है , अगर गर्ववती महिला अनानास का सेवन करती है तो इससे उनका गर्वपात होने का खतरा होता है |

- अनानास का सेवन डाइबिटीज़ वाले रोगी को नहीं करना चाहिए | अनानास मानव शरीर में शुगर के लेवल को बढ़ाता है जो कि हानिकारक होता है |

Article image (Courtesy : hindi.webdunia )


2 Comments
M

@manishwts8037 | Posted on March 18, 2019

अनानास खाने के फायदे।

लंबे समय से अब अनानास को इसके कई लाभों के साथ-साथ इसके मीठे स्वाद के कारण भी पसंद किया गया है। हालांकि कुछ लोगों के लिए बहुत अधिक अनानास उन्हें अच्छे से अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। यहाँ अनानास के रस के लाभकारी और नुकसान हैं।

1. इसमें ब्रोमेलैन होता है।

ब्रोमेलैन एक प्रोटीन डाइजेस्टिंग हार्मोन है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है। इसलिए अनानास का रस पीने से सूजन, चोट और खेल की चोटों से त्वरित वसूली को बढ़ावा मिलता है। अनानास में एक रसायन भी होता है जो रक्त के थक्के को रोकता है और कोशिका के कायाकल्प को बढ़ावा देता है।

2. शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है।

अनानास का रस शरीर को कई बीमारियों और स्वास्थ्य स्थितियों से लड़ने में मदद करने के लिए कहा गया है। उदाहरण के लिए, यह शरीर को कैंसर से लड़ने में मदद करता है क्योंकि ब्रोमेलैन कीमोथेरेपी के दौरान कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोकता है। रस भी विटामिन सी में बहुत समृद्ध है जो मोतियाबिंद और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए उपयोग किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण कारक है। अनानास महिलाओं और पुरुषों दोनों में प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है और उच्च रक्तचाप को कम करता है। इसके अतिरिक्त विटामिन ए, मैग्नीशियम और साथ ही रस में पाए जाने वाले सेलेनियम सामान्य रूप से प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

3. कब्ज और सूजन से राहत दिलाता है।

चूंकि ब्रोमेलैन प्रोटीन को तोड़ता है, इसलिए यह पाचन प्रक्रिया को तेज करता है और इसके परिणामस्वरूप एक को फूला हुआ महसूस करने से रोकता है जो एक स्वस्थ आंत में जाता है। अनानास भी एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है इसलिए विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।




अनानास के जूस के नुकसान

1. ब्रोमेलैन मिसकैरेज हो सकता है।

अनानास का रस गर्भवती महिलाओं के लिए अनुशंसित नहीं है क्योंकि इससे गर्भाशय का संकुचन हो सकता है और इसके परिणामस्वरूप गर्भपात हो सकता है। ब्रोमलेन को गर्भपात का कारण भी कहा गया है।

2. उच्च चीनी सामग्री है।

आम तौर पर अनानास का रस बनाते समय किसी भी स्वीटनर को जोड़ने के लिए किसी की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि अनानास खुद पहले से ही मीठा होता है। अनानास में शर्करा की मात्रा अधिक होती है और इसलिए इसे अधिक मात्रा में नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि यह मसूड़े की सूजन और छिद्र पैदा कर सकता है। इसे उन लोगों से भी बचना चाहिए जो अधिक वजन वाले या डायबिटिक हैं।

3. एलर्जी का कारण बन सकता है।

कुछ व्यक्ति जिन्हें अनानास से एलर्जी है, वे मुंह, गले, चेहरे और जीभ की सूजन के साथ-साथ खुजली का अनुभव कर सकते हैं। गंभीर मामलों में यह सांस लेने में कठिनाई या एनाफिलेक्टिक सदमे का कारण बन सकता है।

अनानास अच्छा है लेकिन केवल अनुशंसित मात्रा में। इसके बहुत अधिक होने से बचें क्योंकि यह आपको गंभीर संकट में डाल सकता है। इसके अलावा आप सभी लाभों का आनंद लेने के लिए प्राकृतिक रूप से निचोड़ा हुआ रस चुनें। यह भी सुनिश्चित करें कि आप गर्भवती हैं या कोई स्वास्थ्य स्थिति है, तो चिकित्सीय सलाह लें।

2 Comments
logo

@krishnapatel8792 | Posted on September 21, 2022

अनानास जिसे अंग्रेजी में पाइनएप्पल के नाम से जाना जाता है इसके सेवन से अनेक फायदे हैं और यदि इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो इससे कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं आइए पहले जानते हैं अनानास के सेवन के फायदे के बारे में।

अनानास की सेवन से आप अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल कर सकते हैं क्योंकि अनानास में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है जो आपके वजन को कंट्रोल में रखती है।

अनानास के सेवन से हमारी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत रहती है।

अनानास के सेवन से होने वाले नुकसान

यदि आप अनानास का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो इससे आपके पेट में दर्द,जी मिचलाना, डायरिया, और सीने में जलन जैसी समस्याएं आ सकती हैं।Article image

2 Comments
logo

@preetipatel2612 | Posted on September 21, 2022

अनन्नास एक ऐसा फल है जिसमें विभिन्न विटामिन, फाइबर और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते है, जिसके रोजाना सेवन से ब्‍लड में उपस्थित कोलेस्‍ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है. अनानास मे एक ऐसा कंपाउंड ब्रोमेलैन होता है, जो प्रोटीन को पचाने में सहायक होता है.

अनानास फल के फायदे होने के साथ-साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं जो इस प्रकार है- अनन्नास का सेवन गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए क्योंकि, अनानास का सेवन करने से उनका गर्भपात हो सकता है।

अधिक अनानास का सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ता है।

अगर किसी व्यक्ति को अनानास फल से एलर्जी है तो उसको का सेवन नहीं करना चाहिए।Letsdiskuss

2 Comments
logo

@aanchalsingh1985 | Posted on September 22, 2022

चलिए दोस्तों आज हम आपको बता रहे हैं कि अनानास खाने के फायदे और नुकसान होते क्या है

अनानास जिसे हम अंग्रेजी में पाइनएप्पल के नाम जानते है तो अनानास खाने के फायदे =

अनानास खाने से हमारे शरीर मे प्रोटीन और फैट को कम करने से रोकता है क्योंकि इसमें फाइबर, प्रोटीन, विटामिन, पोषक तत्वों मे भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो ब्लड में मौजूद कोलेस्ट्रोल को कम करने में हमारी मदद करते हैं।

अनानास खाने के नुकसान = अनानास फल यह एक खट्टा मीठा रसीले दाल फल होता है जिसमें विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है इसीलिए इसका बहुत अधिक सेवन करने से डायरिया, उल्टी, पेट दर्द या सीने में जलन जैसे समस्या हो जाती है।

अनानास का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को और अधिक बढ़ा देता है

Article image

2 Comments
logo

@poonampatel5896 | Posted on December 20, 2022

अनानास खाने के फायदे और नुकसान :

अनानास के फायदे:

-अनानास में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है इसलिए अगर आप अनानास का सेवन करते हैं तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है जिससे आप सर्दी जुखाम और बुखार जैसे वायरल इनफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते है।

- अनानास में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप अनानास का सेवन करते हैं तो इससे कब्ज की शिकायत दूर होती है साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होती है।

अनानास के नुकसान :

- डायबिटीज के मरीजों को अनानास का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे शुगर लेवल बढ़ने का खतरा रहता है।

- गर्भवती महिलाओं को अनानास का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

- अनानास का अधिक सेवन करने से पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत हो सकती है।Article image

2 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on December 20, 2022

अनानास खाने के कुछ फायदे -

कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए अनानासअनानास का जूस अधिक फायदेमंद हो सकता है,अनानास में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा मे पाया जाता हैं, जो कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं, यह एक सिट्रस फ्रूट है, जो फैट को घटाने में भी मदद करता है।

आनानस खाने के कुछ नुकसान -

अनानास गर्भवती महिलाओं क़ो नहीं खाना चाहिए, क्योकि अनानास की तासीर गर्म होती है, इसका सेवन करने से महिलाओ क़ो काफ़ी हद तक नुकसान हो सकता है, यानि गर्भपात भी हो सकता है।Article image

2 Comments
V

@vandnadahiya7717 | Posted on December 21, 2022

दोस्तों आप ने अनानास खाया ही होगा पर क्या आप अनानास खाने के फायदे और नुकसान जानते हैं यदि नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए अनानास फायदेमंद होता है इस में उपस्थित पोषक तत्व कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते है
अनानास का जूस हमारे शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाता हैअनानास का सेवन डायबिटीज और हार्ट अटैक के मरीज कर सकते हैं यह इन दोनों के लिए बहुत फायदेमंद है अनानास कोलेस्ट्रोल लेवल को बढ़ाता है कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम या कंट्रोल करने के लिए अनानास के जूस का उपयोग किया जाता है अनानास में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाये जाते है यह वजन को कम करने में उपयोगी होता है।

अनानास खाने के नुकसान भी होते हैं इसके मरीजों को अनानास का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर लेवल बढ़ने का खतरा होता है गर्भवती महिलाओं को भी अनानास का सेवन नहीं करना चाहिए अनानास को अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे पेट दर्द,उल्टी
और दस्त की समस्या हो सकती है।

Article image

2 Comments