Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Dec 7, 2022health-beauty

मशरूम के सेवन के क्या फायदे हैं?

6 Answers
4

P
May 26, 2019
मशरूम को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है फिर चाहें वो वेजिटेरियन हों या फिर नॉन वेजिटेरियन, मशरूम की सब्‍जी सबको ही अच्छी लगती है और भला हो भी क्यों ना, क्योंकि स्वास्थ्यवर्धक एवं औषधीय गुणों से युक्त खाध पदार्थ है।

मशरूम में एमीनो एसिड, खनिज, लवण, विटामिन जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं। चीन में तो इसे महौषधि एवं रसायन सदृश्य माना जाता है। वहीं रोम के लोग मशरूम को ईश्वर का आहार बोलते है और भारत में उगने वाले मशरूम की दो सर्वाधिक प्रसिद्ध प्रजातियां वाइट बटन मशरूम और ऑयस्टर मशरूम पायी जाती है।

जानिए और क्या हैं मशरूम के फायदे :-


- मशरूम में मौजूद एंटी ऑक्‍सीडेंट हमें हानिकारक फ्री रेडिकल्‍स से बचने में मदद करते हैं।


- मशरूम का सेवन करने से शरीर में एंटीवाइरल और अन्‍य प्रोटीन की मात्रा को बडहने में मदद करता है और शरीर की कोशिकाओं को रिपेयर करता है।


- यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है जो कि माइक्रोबियल और अन्‍य फंगल संक्रमण को भी ठीक करता है।


- बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने और वजन घटाने में मददगार होता है |


- मशरूम में मौजूद तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं जिसकी मदद से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां जल्दी-जल्दी नहीं होतीं |
2
avatar
Jul 11, 2022

मशरूम के सेवन के अनेक फायदे हैं आज यहां पर हम आपको मशरूम के सेवन के फायदे के बारे में बताएंगे।

कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने के लिए मशरूम का सेवन करना फायदेमंद होता है।

मशरूम का सेवन स्तन और प्रोस्टेट कैंसर से बचने के लिए सबसे अच्छा तरीका माना गया है क्योंकि मशरूम के सेवन से कैंसर को बढ़ाने वाली कोशिकाओं को रोकने में मदद करता है।

मधुमेह के रोगियों के लिए मशरूम का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना गया है यदि मधुमेह का रोगी मधुमेह के दवाइयों के साथ मशरूम का सेवन करता है तो उसे मधुमेह की बीमारी से बहुत ही जल्द राहत मिलती है।Article image

2
avatar
Dec 2, 2022
मशरूम सेहत के लिए बहुत ही अच्छा औषधि गुणों का खजाना माना जाता है क्योंकि मशरूम मे कॉलिन नामक एक ऐसा तत्व पाया जाता है,जो मानव मेमोरी के लिए बहोत ही अच्छा होता है। मशरूम का सेवन करने से डायबिटीज को भी कंट्रोल किया जा सकता है। क्योंकि,मशरूम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल नमक तत्व पाया जाता है। मशरूम का सेवन करने से वजन को भी कम किया जा सकता है।Article image
2
V
Dec 5, 2022

दोस्तों मशरूम तो खाया ही होगा पर क्या आप जानते हैं मशरुम के सेवन से क्या फायदे होते हैं यदि नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं। मशरूम एक हाई प्रोटीन फूड होता है। मशरूम को बहुत लोग खाना पसंद करते हैं। मशरूम इम्यूनिटी बूस्टर फूड होता है जो इम्यूनिटी को बरकरार रखने में मदद करता है। मशरूम में एंटीऑक्सीडेंट,विटामिन खनिज और बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन डी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है मशरूम पेट के लिए अच्छा होता है यह आंतों को स्वस्थ बनाए रखता है मशरूम का उपयोग वेट लॉस के लिए भी किया जाता है। यह कैलोरी और वसा को कम करता है इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। मशरूम का सेवन करने से दिल भी स्वस्थ रहता है।

Article image

2
S
Dec 5, 2022

मशरूम के सेवन से कई सारे फायदे होते है -

मशरूम मे कई तरह विटामिन्स पाये जाते है, एक शोध के मुताबिक, इसमें विटामिन-बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी9, विटामिन बी12, विटामिन-सी और विटामिन-डी2 पाये जाते है,ये सभी विटामिन किसी न किसी प्रकार से हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इन सभी विटामिन की मौजूदगी के कारण मशरूमएनीमिया की रोकथाम, गर्भवती और उसके भ्रूण के लिए फायदेमंद है, तथा कोलेस्ट्राॅल को नियंत्रित करता है।Article image

1
avatar
Dec 6, 2022

मशरूम को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है फिर चाहे वह विजिटरियल हो या फिर नॉन वेजीटेरियन मशरूम की सब्जी सबको ही अच्छी लगती है। और भला हो भी क्यों ना क्योंकि स्वास्थ्यवर्धक एवं औषधि गुण से युक्त खाद्य पदार्थ है। मशरूम का सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है क्योंकि मशरूम में एंटी बैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल्स नामक तत्व पाया जाता है मशरूम का सेवन करने से वजन को भी कम किया जा सकता है।Article image

1