preeti  patel
preeti patel· 4 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

खजूर खाने के क्या फायदे होते हैं?

41
3.2K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/25/23

यदि आप चाहते हैं कि आप हमेशा हेल्दी रहे तो आप हेल्दी रहने के लिए अपने डाइट में कुछ फलों को शामिल कर सकते हैं जैसे की खजूर। खजूर में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मैं आपको बता दूं की खजूर में कॉपर, मैंगनीज, कैलशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए आप खजूर का सेवन रोजाना कर सकते हैं जिससे आपको कई सारे फायदे प्राप्त होंगे।

चलिए हम आपको बताते हैं कि खजूर के सेवन से हमें कौन-कौन से फायदे प्राप्त हो सकते हैं।

  • खजूर के सेवन से कब्ज की समस्या को रोका जा सकता है।
  • आपके हार्ट हेल्थ में सुधार करता है।
  • खजूर के सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • खजूर का सेवन महिला और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद साबित होता है इसके सेवन से महिला और पुरुष का सेक्सुअल हेल्थ अच्छा बना रहता है।
  • खजूर के सेवन से शारीरिक कमजोरी दूरी होती है।
  • जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें खजूर का सेवन रोजाना करना चाहिए।
  • खजूर के सेवन से हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार होता है।
  • जो लोग बवासीर की समस्या से परेशान है उन्हें खजूर का सेवन करना चाहिए।
  • खजूर के सेवन से बाल और स्किन हेल्दी रहते हैं।

चलिए जानते हैं कि खजूर खाने का सही समय क्या है दिन या रात मे :-

खजूर खाने का सही समय है सुबह खाली पेट खाना चाहिए, इसके अलावा जब भी आपका कुछ मीठा खाने का मन करे तब आप खजूर खा सकते हैं। और यदि आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आप रात को सोते समय खजूर का सेवन घी के साथ करें।

बच्चों के लिए भी फायदेमंद है खजूर:-

बच्चों का इम्यून सिस्टम बढ़ाने के लिए खजूर का सेवन करना सबसे अच्छा विकल्प है। जिन बच्चों का वजन कम होता है उन्हें भी खजूर का सेवन करना चाहिए।

Letsdiskuss

S
View Profile
21
Replying to the question above
Answered on12/20/22

खजूर खाने के फायदे:

- जिन व्यक्तियों को कब्ज और भोजन सही से नहीं पचता है खजूर का सेवन करने से कब्ज और पाचन की समस्या ठीक हो जाती है।

- बॉडी में ब्लड की कमी होने( एनीमिया) पर खजूर का सेवन करने से बॉडी में ब्लड की कमी पूरी होनें लगती है।

- खजूर में कैल्शियम,सेलेनियम, मैंगनीज और कॉपर की काफी मात्रा होती है। जो हमारे हड्डियों को मजबूत बनाने में काम करते हैं।Article image

Poonam Patel
View Profile
20
Replying to the question above
Answered on12/23/21

खजूर खाने से हमारे लिए बहुत ही फायदे होते हैं। क्योंकि खजूर में कैल्शियम, सेलेनियम मैगनीज, और कॉपर की काफी मात्रा होती है जो हमारे हड्डियों को मजबूत बनाने में काम करते है। इसके साथ ही खजूर खाने से हमारे शरीर को फाइबर मिलता है जिससे कब्ज एसिडिटी जैसी समस्या से भी दूर होती है। क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व होते हैं जो हमारे ब्लड हीमोग्लोबिन लेवल को भी कंट्रोल रखता है खजूर खाना हमारे लिए काफी ज्यादा ही फायदेमंद होता है.।Article image

Aanchal Singh
View Profile
21
Replying to the question above
Answered on12/22/21

खजूर खाने से हमारे शरीर के लिए अनेक फायदे हैं।

खजूर खाने से हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि खजूर में कैल्शियम, सेलेनियम, मैग्नीज और कॉपर की काफी मात्रा होती है। इसलिए कुछ लोग रात में सोते वक्त खजूर खाना नहीं भूलते हैं। खजूर खाने से कब्ज एसिडिटी की समस्या दूर होती है क्योंकि खजूर खाने से हमारे शरीर को फाइबर प्राप्त होती है। मॉनसून में खजूर को आप अपनी डाइट में भी शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व ना सिर्फ आपको बेहतर नींद देंगे बल्कि आपके ब्लड हीमोग्लोबिन लेवल को भी कंट्रोल रखेंगे.।

हीमोग्लोबिन लेवल

जिन लोगों के शरीर में लो हिमोग्लोबिन लेवल की शिकायत होती है डॉक्टर उन्हें डाइट में खजूर खाने की सलाह देते हैं यह ब्लड हीमोग्लोबिन लेवल को इंप्रूव करने के साथ-साथ एनर्जी लेवल बढ़ाने का भी काम करता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
21
Answered on12/09/21

रोजाना दही खाने से बहुत से फायदे होते है -

•हमें रोजाना दही खाना चाहिए क्योंकि दही मे कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है, ऐसे मे आप दही रोजाना सेवन करने से आपकी हड्डियां और दाँत मजबूत होते है।

 

•रोज दही खाने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है, क्योंकि अक्सर लोगो की इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है जिस वजह से उनको सर्दी जुकाम जल्दी होती है ऐसे मे उनको दही सेवन अवश्य करना चाहिए।

 

•जिन लोगो को दिल की बीमारी होती है उनको दही रोज खाना चाहिए क्योंकि दही खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

 

• दही मे कैल्शियम, पौटेशियम, मैगीनिशियम, विटामिन b-12,विटामिन b-2 पाया जाता है जो मोटापा कम करने मे काफ़ी मददगार होता है, जो व्यक्ति मोटापा कम करना चाहते है उनको दही सेवन करना चाहिए।

 

Letsdiskuss

S
View Profile

Mp

23
4
Replying to the question above
Answered on12/22/21

खजूर खाने से अनेक प्रकार के फायदे होते हैं!
खजूर में कैलशियम मैगनीज और कॉपर की मात्रा अधिक पाई जाती है खजूर खाने से हमारी हड्डियां मजबूत रहते हैं!
खजूर खाने से हमारे शरीर को फाइबर मिलता है जिससे हमें कब्ज एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है!
खजूर शरीर को इन्फेक्शन से लड़ने की ताकत देता है इसीलिए हमें खजूर रोज खाना चाहिए!
खजूर रोज खाने से हमें अच्छी नींद आती है!Article image

R
Health & nutrition Specialist
View Profile
21
Replying to the question above
Answered on12/22/21

खजूर खाने से हमें बहुत से फायदे होते है-
खजूर मे विटामिन A, B, C तथा आयरन, पैटेशियम, प्रोटीन,फाइबर आदि भरपूर मात्रा मे पाया जाता है।

•बॉडी मे ब्लड की कमी होने( एनीमीया )पर खजूर का सेवन करने से बॉडी मे ब्लड की कमी पूरी होने लगती है।

• जिन व्यक्तियों को कब्ज और भोजन सही से नहीं पाचता है खजूर का सेवन करने से कब्ज और पाचन की समस्या ठीक हो जाती है।

•जिन महिलाओ के घुटने मे दर्द होता है,उनको रोजाना एक खजूर खाने से घुटने दर्द सही हो जाता है।

Letsdiskuss

खजूर से बनने वाली स्वादिष्ट डिश

S
View Profile

Mp

21
Replying to the question above
Answered on12/22/21

रोजाना खजूर का सेवन करने से हमारी हड्डियां मजबूत बनती है ! क्योंकि, खजूर में कैल्शयिम, सेलेनियम, मैगनीज और कॉपर की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है. इसीलिए कुछ लोग रात को खजूर का सेवन करते हैं. खजूर को खाने से हमारे शरीर को फाइबर मिलता है! जिससे हमें कब्ज और एसिडिटी की समस्या से निजात मिलता है. खजूर का सेवन करने से हमारे रक्त की कमी को भी पूरा करता है.Article image

preeti  patel
View Profile
19