B
Brijesh Mishra· 6 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

गुलकंद खाने के क्या फायदे हैं?

6
1.8K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on11/25/22

गुलकंद खाने के कई सारे फायदे मिलते है -

•आंखों के लिए भी गुलकंद बहुत ही फायदेमंद होता है, क्योंकि गुलकंद की तासीर ठंडी होती है। विशेषज्ञों के द्वारा की गयी एक शोध रिपोर्ट में बताया गया है कि गुलकंद का सेवन करने से आंखों में होने वाली सूजन और आंखो के लाल हो जाने की समस्या काफ़ी हद तक ठीक हो जाती है।

•जिन व्यक्तियों को कब्ज की समस्या होती है उन्हें गुलकंद का सेवन जरूर करना चाहिए क्योकि गुलकंद मे मैग्नेशियम पाया जाता है,जो कब्ज की समस्या से निजात कराता है।Article image

S
View Profile

Mp

4
Replying to the question above
Answered on09/24/23

गुलकंद न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है इस गुलाब की पंखुड़ियां से बनाया जाता है एसिडिटी सिर दर्द में मदद कर सकता है इसके अनेक फायदे होते हैं

पेट की गर्मी की वजह से अक्सर मुंह में छाले हो जाते हैं मुंह के छाले दूर करने के लिए आप गुलकंद का सेवन कर सकते हैं यह पेट की गर्मी दूर करने और स्क्रीन की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।

गुलकंद खाने से दिमाग को स्वस्थ और हेल्दी रखा जा सकता है गुलकंद का सेवन करने से हमारा मस्तिष्क का स्वास्थ्य अच्छा बना रह सकता है।

अगर आपको आंखों की समस्या बनी रहती है तो आपको गुलकंद का सेवन कर सकते हैं। गुलकंद आंखों में जलन और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं में असरदार माना जाता है।Article image

A
View Profile
3
Replying to the question above
Answered on02/27/20
गुलकंद के फायदे – Benefits of Gulkand - गुलकंद की खुशबू जितनी प्यारी होती है यह खाने में उतना ही स्वादिष्ट होता है। गुलकंद एक मुरब्बे की तरह दिखता है। इसका प्रयोग खाने में कई प्रकार से किया जाता है। गुलकंद के फायदे स्वास्थ्य समस्या में भी मदद कर सकते हैं। इसे खाने के कई लाभ है। इसको बनाते समय स्वाद के लिए इसमें चीनी का इस्तेमाल भी किया जाता है। इसका सेवन ज्यादातर गर्मियों में करते हैं। इसकी तासीर ठंडी बताई जाती है।तो चलिए आज आपको चमत्कारी औषधि गुणों से भरपूर गुलकंद के फायदों के बारें में बतातें हैं।
गुलकंद के फायदे – Benefits of Gulkand
वजन काम करने में मदद करता है। इसके औषधीय गुण जल्दी वजन कम करने के लिए जाने जाते है।
गुलकंद में विटामिन-बी पाया जाता है जिससे यह चालों के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है।कई स्टडी में यह पाया गया है के विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी से मुंह में छाले हो सकते हैं। इसे ठीक करने के लिए विटामिन-बी की पूर्ति फायदेमंद साबित हो सकती है ऐसे में गुलकंद का सेवन आपको राहत दिला सकता है।
गुलकंद की तासीर ठंडी होती है जिसके कारण कई शोधकर्ता बतातें है के यह आँखों के लिए भी बहुत कारगर है।
थकान और मानसिक तनाव में भी गुलकंद को एक अच्छा इलाज़ माना जाता है।गुलकंद एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट और शरीर को ऊर्जावान बनाने के रूप में कार्य करता है। यह तंत्रिका तंत्र को शांत रहने में मदद करता है जिससे तनाव आसानी से दूर हो जाता है।



P
View Profile
5
Replying to the question above
Answered on03/23/22

गुलकंद को गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार किया जाता है जो मुरब्बे की तरह होता है। तो चलिए जानते हैं कि गुलकंद खाने के क्या फायदे होते हैं।

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान वजन को कम करने के लिए आप गुलकंद का सेवन कर सकते हैं।

अगर आप मुंह के छालों की समस्त से परेशान हैं तो आप गुलकंद का सेवन करके छालो से छुटकारा पा सकते हैं।

गुलकंद का इस्तेमाल आप आंखों की समस्या जैसे आंखों का लाल होना , आंखों में सूजन से परेशान है तो इसे ठीक करने के लिए आप गुलकंद का इस्तेमाल कर सकते हैं।Article image

Krishna Patel
View Profile
4
Replying to the question above
Answered on11/28/22

गुलकंद का प्रतिदिन सेवन करने से अनेक प्रकार की समस्याएं दूर होती है। गुलकंद का सेवन गर्मी के दिनों में करने से पेट की जलन कम होती है।गुलकंद का सेवन करने से स्किन की कई सारी समस्याएं भी दूर होती हैं. गुलकंद का सेवन करने से मन शांत रहता है यह मस्तिष्क के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।गुलकंद ना केवल हमारे मस्तिष्क के लिए अच्छा माना जाता है यह हमारे आंखों की जलन को दूर करने मेंं भी सहायक होता है।Article image

preeti  patel
View Profile
3
Replying to the question above
Answered on11/26/22

गुलकंद खाने के कई सारे फायदे होते हैं. गुलकंद खाने के फायदे अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान वजन को कम करने के लिए आप गुलकंद का सेवन कर सकते हैं। जिन व्यक्तियों का कब्ज की समस्या होती है गुलकंद का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि गुलकंद में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो कब्ज की समस्या से निजात कराता है। थकान और मानसिक तनाव में भी गुलकंद पर एक अच्छा इलाज माना जाता है। एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट और शरीर को ऊर्जावान बनाने के रूप में कार्य करता है.Article image

Poonam Patel
View Profile
3