preeti  patel's avatar
Oct 31, 2023health-beauty

कलौंजी खाने के क्या फायदे होते हैं?

38
5 Answers

avatar
Jan 3, 2022

कलोंजी खाने के अनेको फायदे हैं। यह एक औषधि की तरह काम करता है। कलोंजी खाने से डायबिटिज की समस्या मे आराम मिलता है। वेट लॉस करने मे मदद मिलती हैं। अस्थमा की समस्या मे, याददाश बढ़ाने मे भी उपयोगी है। कलोंजी मे आयरन, सोडियम, पोटेशियम, फाईबर अनेको विटामीन पाये जाते है। यह बाल के लिए भी फायदेमंद है। इसका सवन लाभकारी है। इसमे अमीनो एसिड भी पाया जाता है। Article image

19
avatar
Jan 3, 2022

कलौंजी खाने के कई सारे फायदे होते हैं।

1. किडनी और डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं के मरीजों के लिए कलौंजी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

2. अस्थमा और खांसी जैसी बीमारी होने पर कलौंजी का सेवन करने से काफी आराम मिलता है।

3. कलौंजी का सेवन करने से आंखों की रोशनी कई ज्यादा बढ़ती है और आंखों में मोतियाबिंद जैसे समस्याएं भी दूर होती है।

4. महिलाओं के लिए कलौंजी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है इससे कमजोरी दूर होती है साथ ही पीरियड में दर्द जैसी प्रॉब्लम भी दूर होती है.।Article image

19
avatar
Jan 4, 2022

कलौंजी खाने से इतने फायदे होते हैं कि मौत को छोड़कर इसके पास सभी बीमारी का इलाज है। कलौंजी में आयरन,पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, सोडियम सभी तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।कलौंजी के बीज को सुबह गुनगुने पानी के साथ खाने से डायबिटीज और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है। कील मुहांसों की समस्याओं में भी कलौंजी के बीच का इस्तेमाल करने से इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है। कलौंजी अस्थमा और जोड़ों के दर्द में भी फायदेमंद होता है। दिमाग को तेज करने के लिए कलौंजी का सेवन करना चाहिए। कलौंजी में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी में सुरक्षा प्रदान करते हैं।Article image

17
avatar
Oct 30, 2023

कलौंजी खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं-

  • दिमाग को तेज करने के लिए कलौंजी का सेवन करना चाहिए कलौंजी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी में सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो अब कलौंजी का सेवन करें। ½ चम्‍मच कलौंजी के तेल में 2 चम्‍मच शहद मिला कर इसे हल्‍के गर्म पानी के साथ पिएं। मिश्रण को दिन में तीन बार लें।वजन कम होने लगेगा।
  • एक कप काली चाय मिलाकर उसमें आधा कप कलौंजी का तेल मिले।सुबह और रात में सोने से पहले इसे पिए। डायबिटीज से बचाव होगा और जिन्हें यह बीमारी है तो वह इस प्रकार के काबू पा सकते हैं।
  • महिलाओं के लिए कलौंजी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है इससे कमजोरी दूर होती है साथ ही पीरियड में दर्द जैसी प्रॉब्लम भी दूर होती हैं।

Letsdiskuss

17
A
Oct 30, 2023

कलौंजी खाने के बहुत से फायदे होते हैं:-

1) कलौंजी के बीजों को गुनगुने पानी में सुबह खाली पेट खाने से डायबिटीज, और एसिडिटी,की समस्या दूर होती है।

2) कलौंजी का सेवन करने से दिमाग तेज होता है।

3)कलौंजी का सेवन करने से आंखों की रोशनी कई गुना ज्यादा बढ़ती है और आंखों में मोतियाबिंद जैसे समस्याएं भी दूर होती है।

4)कलौंजी का सेवन करने से कील,मुहासे की समस्या भी दूर होती है। कलौंजी में आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर कैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में होने वाले कील मुंहासे को दूर करने में मदद करते हैं।

5) जिन लोगों को अस्थमा और खांसी की समस्या हो उन्हें कलौंजी का सेवन करना चाहिए अस्थमा और खांसी की समस्या के लिए कलौंजी का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है।

6) कलौंजी का प्रयोग आप अपने बालों के लिए भी कर सकते हैं। कलौंजी की राख को ऑलिव ऑयल मे मिलाकर आप अपने बालों में मसाज करें इससे नए बाल आना शुरू हो जाएंगे।

Letsdiskuss

17