ओट्स आज एक आम ब्रेकफास्ट बन गया है। यह आसानी से बाजार में उपलब्ध होता है और इसे तैयार करने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। ओट्स अपने भरपूर पोषक तत्वों और सेहत से जुड़ी फायदों के लिए जाना जाता है।ओट्स में अधिक मात्रा में फाइबर होता है। जो शरीर को मजबूत बनाये रखता है। आजकल लोग अपने नाश्ते और भोजन में ओट्स का बहुत उपयोग कर रहे है।पोषक तत्वों में फाइबर, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी 6, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, सेलेनियम इत्यादि हैं। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है। सबसे हेल्दी अनाज है जो फाइबर, विटामिन- ई, फैटी एसिडस और दूसरे तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसी वजह से ज्यादातर लोग नाश्ते में ओट्स खाना पसंद करते हैं। ओट्स खाने से कई फायदे होते हैं जैसे की -
1 ओट्स खाने के फायदे होते हैं कैंसर रोग में:-ओट्स में फाइटोकैमिकल्स मौजूद होते हैं जो शरीर में कैंसर को फैलने से रोकते है. इसके अलावा को ओट्स में एंटीइंफ्लेमेटरी तत्त्व पाए जाते हैं जो कि कैंसर को बढ़ावा देने वाली कोशिकाओं को नष्ट करता है और शरीर में स्वस्थ कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करता है।
2 ओट्स खाने के फायदे मधुमेह में:-मधुमेह को डायबिटीज या शुगर भी कहा जाता है ओट्स में फाइबर एवं बीटा ग्लूकॉन तत्व मौजूद होते हैं जो इन्सुलिन सक्रिय करते है जिससे रक्त में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रहती है और मधुमेह रोगियों को राहत मिलती है।
3.ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में:-हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन एक गंभीर बीमारी है जिसके कारण दिल का दौरा,स्ट्रोक, किडनी ख़राब होने का खतरा रहता है।रोजाना ओट्स का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।ओट्स में पोटैशियम, विटामिन सी, घुलनशील फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरुरी तत्व मौजूद होते हैं जो इन्सुलिन यानी रक्तचाप को कण्ट्रोल करके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।
4 वजन घटाने के लिए खायें ओट्स:-ओट्स में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो आपके भूख पर नियंत्रण बनाये रखने में मदद करती है।

Answered By Kanchan Patel
Multi-Niche Content Researcher





