S
sahil sharma· 2 years ago
Author

शकरकंद के क्या फायदे है?

20
190

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/03/24

शकरकंद का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा जिसे स्वीट पोटैटो के नाम से जाना जाता है।मैं आपको बता दूं कि शकरकंद में पोषक तत्वों का खजाना छुपा होता है। यदि आप इसका सेवन सर्दी के मौसम में करते हैं तो आपको कई सारे फायदे प्राप्त होते हैं।तो चलिए जानते हैं कि शकरकंद से कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

यहां पर मैं आपको शकरकंद से मिलने वाले फायदा के बारे में बताने वाली हूं :-

यदि आपका ब्लड शुगर लेवल कुछ भी खाने से बढ़ जाता है तो शकरकंद आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।क्योंकि शकरकंद खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।और इंसुलिन को बढ़ने से रोकता है।

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की शकरकंद में आयरन,फोलेटे और विटामिन पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करते हैं।शकरकंद की सेवन से चेहरे पर चमक आती है।इसके अलावा चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती, साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा में कोलाजिन का निर्माण करता है। जिससे आप हमेशा खूबसूरत और जवान रहते हैं।

मैं आपको बता दूं कि शकरकंद विटामिन डी का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। क्योंकि विटामिन डी दांतों, त्वचा और हड्डियों,के लिए अति आवश्यक होता है।इसके अलावा शकरकंद विटामिन ए के लिए भी बहुत ही अच्छा स्रोत है यदि आप शकरकंद का सेवन करते हैं तो 90% तक विटामिन ए की पूर्ति अपने शरीर पर कर सकते हैं।

मैं आपको बता दूं कि शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है इसलिए शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए शकरकंद का सेवन करना चाहिए।शकरकंद पोटेशियम का भी एक बहुत ही अच्छा स्रोत है।इसलिए पोटेशियम की कमी को पूरा करने के लिए शकरकंद का सेवन रोजाना करना चाहिए। क्योंकि हमारे शरीर में नर्वस सिस्टम को सही ढंग बनाए रखने के लिए पोटेशियम की अहम भूमिका होती है।

Letsdiskuss

S
View Profile
9
Replying to the question above
Answered on01/03/24

सर्दिया आते ही तरह तरह की सब्जियां, फल बाजारों में आने लगते है। सर्दियों में के मौसम में आने वाली सब्जियां सेहत और स्वाद दोनो से भरपूर होती हैं।

गाजर, मुली, चुकन्दर, शलजम , मटर, मेथी, पालकऔरशकरकंद।

सर्दियों में हमे ऐसे फल सब्जियों का सेवन करना चाहिए जिससे हमारा शरीर गर्म रहे। शरीर की इम्युनिटी बढे।

सर्दियों के मौसम में सब्जियों और फलो की आवक भी अधिक होती हैं इसलिए लोग सब्जियों का सूप और फलो का जूस बना कर पीते है।

शकरकंद सर्दियों में ही आने वाला एक कंदी है। इस लोग बहुत चाव से खाते है। इसे स्वीट पटैटो भी कहते है। यह बहुत ही गुणकारी होता है।

कई लोग इसे उबाल कर खाते हैं तो कुछ लोग इसे आग मे या गैस पर सेक कर खाते है। कई लोग इसका हलवा भी बना कर खाते है।

शकरकंदपोषक तत्वों से भरा हुआ होता है। इसमे फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निशियम, थायमिन, विटामिन ए, बी, सी, डी, फास्फोरस आदि पाए जाते है। यह सभी पोषक तत्व अनेको रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते है।

शकरकंद खाने के फायदे -

  1. इसे खाने से पाचन शक्ति बढ़ती है। फाइबर की मात्रा अधिक होने की वजह पाचक का कार्य करता है।
  2. विटामिन सी होने की वजह से यह वायरस से लड़ने की क्षमता रखता है इसलिए इससे इम्युनिटि बूस्ट होती है।
  3. शकरकंद हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  4. इससे वजन कम करने मे सहायता मिलती हैं।
  5. गठिया रोग में शकरकंद रामबाण की तरह होता है।
  6. शकरकंद को ऊर्जा का खजाना कहा जाता हैं।
  7. इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या मे सुधार होता है।
  8. डाइबिटीज के रोगियों के शकरकंद खाना काफी अच्छा होता है। इसमे मौजूद पोषक तत्व डाइबीटीज को कंट्रोल करते है।
  9. इसक सेवन से आयरन की मात्रा बढ़ती है। नई ब्लड सेल्स का निर्माण होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

Letsdiskuss

komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
View Profile

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

9
Replying to the question above
Answered on01/03/24

नमस्कार दोस्तों चलिए आज हम आपको बताते हैं कि शकरकंद खाने के क्या फायदे होते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं शकरकंद स्वाद में मीठा होता है और यह स्वाद में जितना मीठा होता है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। शकरकंद को स्वीट पोटैटो के नाम से भी जाना जाता है।शकरकंद सर्दियों के मौसम में बाजार में अधिक मिलता है।सर्दियों के मौसम में शकरकंद का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। क्योंकि शकरकंद में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, फाइबर, फास्फोरस,थायमिन,विटामिन बी, विटामिन ए,विटामिन सी,विटामिन डी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको कई रोगों से बचाने में मददगार होते हैं।

तो चलिए अब हम आपको बताते हैं कि शकरकंद के क्या फायदे होते हैं इसके बारे में-

  • शकरकंद में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है,इसलिए अगर आप शकरकंद का सेवन करते हैं तो इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।
  • अगर आप अपनी डाइट में शकरकंद को शामिल करते हैं तो इससे कैंसर जैसी घातक बीमारी का जोखिम कम किया जा सकता है। क्योंकि शकरकंद में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं जो कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।
  • शकरकंद का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। क्योंकि शकरकंद विटामिन सी से भरपूर होता है आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
  • शकरकंद में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से आंखों से जुड़ी समस्या भी दूर होती है और आंखों की रोशनी में भी सुधार होता है।
  • कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है लेकिन सर्दियों में अगर आप शकरकंद का सेवन करते हैं तो इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।क्योंकि शकरकंद में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है।

Letsdiskuss

Poonam Patel
View Profile
9