गिलोय का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा। क्योंकि प्राचीन काल से ही गिलोय पौधे का इस्तेमाल लोग जड़ी बूटी के रूप में करते आ रहे हैं। और आज के समय में भी गिलोय का इस्तेमाल बहुत सी औषधीय को बनाने में किया जा रहा है। लोग गिलोय का इस्तेमाल औषधि के रूप में तो करते हैं और इसके फायदे के बारे में भी जानते हैं। लेकिन बहुत से लोगों को गिलोय का इस्तेमाल करने का तरीका मालूम नहीं होता है तो मैं बता दूं की गिलोय का इस्तेमाल आप जूस के रूप में या फिर चूर्ण के रूप में कर सकते हैं।
चलिए जानते हैं की गिलोय की सेवन से हमारे स्वास्थ्य को कौन-कौन से फायदे प्राप्त होते हैं:-
1. यदि किसी व्यक्ति का रक्त पूर्ण रूप से शुद्ध नहीं है तो ऐसे में उसे व्यक्ति को चाहिए कि वह गिलोय का जूस बनाकर नियमित रूप से सेवन करें ऐसे में उसे व्यक्ति का रक्त बिल्कुल शुद्ध हो जाएगा।
2. इसके अलावा जिन व्यक्तियों को पीलिया की समस्या होती है उन्हें रोजाना गिलोय का जूस बनाकर पीना चाहिए क्योंकि गिलोय में पीलिया जैसी बीमारी को ठीक करने के गुण पाए जाते हैं।
3. यदि किसी व्यक्ति को कब्ज की समस्या है तो इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना उसे व्यक्ति को गिलोय का चूर्ण बनाकर खाना चाहिए इससे कब्ज की समस्या ठीक हो जाती है।
4. गिलोय में एंटी एक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को ठीक करने में आपकी सहायता कर सकती है इसलिए हो सके तो आप रोजाना एक कप गिलोय का जूस अवश्य पिए। इसके सेवन से आपको कई सारे फायदे प्राप्त होंगे। आपके शरीर को किसी भी प्रकार की बीमारी छू भी नहीं पाएगी।




