Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
preeti  patel's avatar
Dec 29, 2023others

गुड खाने के क्या नुकसान होते हैं?

4 Answers
32

avatar
@krishnapatel8792Jan 11, 2022

ज्यादा गुड़ खाने से हमारे सेहत को बहुत नुकसान होता है जो लोग डाइटिंग करते हैं उन्हें गुड़ खाने से बचना चाहिए अगर आप इसका सेवन कम मात्रा में करते हैं तो कोई नुकसान नहीं होता लेकिन यदि आप रोजाना गुड़ का सेवन करते हैं तो यह आपके बजन को बढ़ा सकता है।

ज्यादा गुड़ खाने से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है।

अगर आप सर्दियों के मौसम में गुड़ खाते हैं तो इससे आपकी सेहत को नुकसान नहीं होगा लेकिन अगर आप इसको गर्मी के मौसम में खाते है तो कई लोगों के नाक से खून निकलने लगता है क्योंकि गुड़ का तासीर गर्म होता है इसलिए इसके सेवन से बचना चाहिए।Article image

1
16
S
@setukushwaha4049Jan 11, 2022

गुड़ खाने से बहुत से फायदे होते है, लेकिन ज़रूरत ज्यादा गुड़ का सेवन करने से बहुत से नुकसान हो सकते है।

• गुड़ का सेवन अधिक मात्रा मे करने से पेट दर्द होने लगता है।

• गुड़ की तारिस गरम होती है, ज़रूरत ज्यादा गुड़ खाने पर नाक से ब्लड आने लगता है।

•गुड़ मे सुक्रोज भरपूर मात्रा मे पाया जाता है,यदि आपके बॉडी मे सूजन पहले से है तो ऐसे मे आपको गुड़ नहीं खाना चाहिए क्योंकि बॉडी मे सुक्रोज औमेगा -3फैटी एसीड के साथ मिलकर बॉडी मे सूजन पैदा करते है।

Article image

1
16
avatar
@aanchalsingh1985Jan 12, 2022

जरूरत से अधिक गुड़ खाने से कई सारे नुकसान होते हैं।

अगर कोई भी व्यक्ति गुड़ का सेवन जरूरत से ज्यादा करता है तो उसका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। अधिकतर देखा जाता है कि जो व्यक्ति गुड़ का सेवन गर्मियों के दिन में अधिक करते हैं तो उनको पाचन से जुड़ी समस्या हो जाती है और जो लोग डाइटिंग करते हैं उन्हें गुड़ का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। गर्मी के समय अधिक गुड़ खाने से और नाक से खून आने की दिक्कत होती है। क्योंकि गुड़ का तासीर अधिक गर्म होता है गुड़ का सेवन जरूरत से ज्यादा नहीं खाना चाहिए.।Article image

1
16
avatar
@kamleshpatel2845Dec 28, 2023

गुड़ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए ज्यादातर लोग चीनी के बदले गुड का सेवन करना पसंद करते हैं। अच्छा शरीर को एलर्जी देने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने में भी मदद करता है। कई बीमारियों के इलाज के लिए आयुर्वेद में काफी समय से गुड का इस्तेमाल किया जा रहा है। गुड़ के सेवन से माइग्रेन, डाइजेशन,चक्कर आना और घबराहट जैसी समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है। अच्छा एक और जहां स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है वहीं दूसरे और एक यह शरीर को कुछ नुकसान भी पहुंचा सकता है।

तो चलिए हम आपको बताते हैं कि गुड़ खाने के नुकसान के बारे में-

  • गुड़ के सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ सकता है क्योंकि 10 ग्राम गुड़ के करीब 9.7 ग्राम शुगर होता है। अगर आपको ब्लड शुगर की समस्या है तो गुड का सेवन आपको नहीं करना चाहिए।
  • गुड़ की तासीर काफी गर्म होती है इस वजह से गर्मी के मौसम में गुड़ का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। गुड़ के सेवन से कुछ लोगों को नाक से खून निकलने लगता है इसलिए गुड सर्दियों के सीजन में ही खाएं।
  • यदि आपको पहले से ही शरीर में सूजन है तो गुड का सेवन बिलकुल न करें। अच्छा में सुक्रोज काफी अधिक होता है जो आपके सूजन को और अधिक बढ़ा सकता है। कई स्टडी में भी इस बात की पुष्टि की गई है कि शरीर में सुक्रोज ओमेगा 3 फैटी एसिड जब तक साथ मिलते हैं तो शरीर में सूजन की समस्या होने लगती है।
  • गुड को सही और स्वच्छ तरीके से तैयार न किया गया हो तो इसके सेवन से पेट में कीड़े हो सकते हैं। गुड़ ज्यादातर गांव के इलाकों में तैयार किया जाता है जहां स्वच्छता का ख्याल नहीं रखते इसके सेवन से कई लोगों को पेट की समस्या होने लगती है।

Letsdiskuss

0
14