आज गठिया और गैस की प्रॉब्लम से काफी लोग परेशान हैं। इसके लिए आयुर्वेद में कई घरेलू नुस्खे हैं इसके बारे में यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि पेन किलर से राहत लेना सही नहीं है क्योंकि यहां सेहत के लिए नुकसानदायक होता है इसलिए आपको गठिया और गैस जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आयुर्वेद का सहारा जरूर लेना चाहिए।
आयुर्वेद में असरदार अचूक घरेलू उपाय है जिससे गठिया और गैस की बीमारी जड़ से दूर हो जाती है।
पारिजात (हरसिंगार) का दिव्य काढ़ा बहुत काम की चीज
पारिजात, जिसे हरसिंगार या प्राजक्ता भी कहा जाता है, आयुर्वेद में जोड़ों के दर्द के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना गया है। इसके औषधीय गुण शरीर के वात दोष गैस की समस्या को को शांत करते हैं और पुरानी से पुरानी सूजन को खत्म करते हैं। आइए इस काढ़ा को बनाने की सरल विधि आपको बताएं।
काढ़ा बनाने की विधि:
पारिजात (हरसिंगार) की 4 से 5 ताजी पत्तियां लें और उन्हें साफ पानी से धो लें।
इन पत्तियों को थोड़ा कूट लें और 1 लीटर पानी में डालकर उबलने के लिए रख दें।
इसे हल्की आंच पर लगभग आधे घंटे तक तब तक उबालें, जब तक कि पानी घटकर आधा लीटर (500 ml) न रह जाए।
जब यह पानी आधा रह जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। आपका दिव्य आयुर्वेदिक काढ़ा तैयार है।
सेवन करने का तरीका: इस काढ़े को छानकर रोजाना सुबह और शाम आधा-आधा गिलास गुनगुना या सामान्य तापमान पर पीएं। याद रखें कि सुबह इसका सेवन खाली पेट करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
इसके अचूक फायदे:
जोड़ों और गठिया के दर्द में आराम: मात्र कुछ दिनों के नियमित सेवन से घुटनों, कमर, कंधों और जोड़ों की जकड़न दूर होने लगती है।
गैस और वात विकार से राहत: यह काढ़ा पेट की वायु को बाहर निकालता है, जिससे गैस, भारीपन और बदहजमी में तुरंत आराम मिलता है।
सूजन करे कम: इसके प्राकृतिक सूजन-रोधी (Anti-inflammatory) गुण जोड़ों की सूजन को दूर करते हैं।
दोस्तों, आयुर्वेद है तो जीवन आसान है! हजारों साल से आयुर्वेद की प्राकृतिक जड़ी-बूटियों के सहारे इंसान ने बिना किसी दुष्प्रभाव के खुद को निरोगी रखा है। आयुर्वेदिक इलाज न केवल बीमारी के लक्षणों को दबाता है, बल्कि उसे जड़ से खत्म करता है। इस आसान नुस्खे को आज ही अपनाएं और जोड़ों के दर्द और पेट गैस से हमेशा के लिए मुक्ति पाएं।



