भारत में बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है। भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा बेरोजगार देश हैं। बेरोजगारी एक ऐसी स्थिति है जब व्यक्ति अपनी जीविका के उपार्जन के लिए काम करने की इच्छा और योग्यता रखते हुए भी काम प्राप्त नहीं कर पाता हैं . इसे ही बेरोजगारी कहते हैं। हमारे भारत में बेरोजगारी की समस्या गांव और शहरों दोनों में समान रूप से व्याप्त है। यह एक सामाजिक आर्थिक समस्या है जो आधुनिक युग की देन है। भारत देश में बेरोजगारी के मुख्य कारण है. तीव्र जनसंख्या वृद्धि, शिक्षा और कौशल का अभाव, धीमी आर्थिक वृद्धि, खराब श्रम बाजार नीतियां, प्रौद्योगिकी प्रकृति, अन्य कई समस्याएं हैं। जो बेरोजगारी को बढ़ावा देती है। भारत में जनसंख्या की तीव्र वृद्धि हो रही है जिसके फलस्वरूप जनसंख्या की वृद्धि के अनुपात से उत्पादन की कमी तथा रोजगार के अवसरों में कम वृद्धि होती है। भारत में जनसंख्या जितनी तेजी से बढ़ रही है. इतनी तेजी से संसाधनों को बढ़ाना मुश्किल हो रहा है और इस कारण से आज के समय लोगों को अधिक बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए बेरोजगारी तेजी से बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि लोग इतनी पढ़ाई करते हैं, अपनी पढ़ाई पर इतना खर्च करते हैं, बाद में जब नौकरी ढूंढने लगते हैं तो उन्हें साधारण सी 10000 की नौकरी मिलती है या फिर कई लोगों को तो नौकरी भी नहीं मिलती। ऐसे में कई लोग तो आत्महत्या करने की सोचने लगते हैं। भारत में बेरोजगारी का मुख्य कारण यह भी हैं, नए रोजगार न खुलना, सरकारी नौकरी जो भी थी वह भी धीरे-धीरे बंद होती जा रही है, और नई प्राइवेट कंपनी अब इतनी नहीं खुल रही जो सबको रोजगार दे सके। यही बेरोजगारी की समस्या गरीबी को जन्म देती हैं। जब पढ़े लिखे लोगों को रोजगार प्राप्त नहीं होता तो,इससे सरकार और लोकतंत्र मूल्यों से विश्वास उठ जाता है। और लोग शराब और नशे के आदी हो जाते हैं। लंबे समय तक लोगों को रोजगार न मिलने पर गैर कानूनी और गलत गतिविधियां अपनाने लगते हैं जिससे देश में अपराध तेजी से बढ़नें लगते हैं। वर्तमान में भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बेरोजगारी एक प्रमुख समस्या बनकर उभर रही है. ऐसे में भारत जैसे देश और भी बदतर हो जाते हैं. जिसकी जनसंख्या का सबसे बड़ा हिस्सा युवा है। भारत बेरोजगारी की समस्या दिन प्रतिदिन और बढ़ती जा रही है। इससे गरीबी और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। 
S
Shivani Patel· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.भारत में बेरोजगारी का मुख्य कारण क्या हैं?
11
Join this conversation
Replying to the question above
Answered on12/20/23
7
