S
Sidhanth Bhatt· 2 years ago
Author

कैंसर की बीमारी के शुरुआत में कौन से लक्षण दिखाई देते हैं?

10
611

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on04/06/24

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज आज के समय मे मुमकिन है। 

कई ऐसे लोग है जिन्होंने कैंसर जैसी घातक बीमारी को हराया है और जीते है। 

क्रिकेटर युवराज सिंह, मनीष कोइराला , सोनाली बेंद्रे,राकेश रोशन, तहिरा कश्यप, संजय दत्त जैसे नामचीन लोग इस बीमारी को हराकर आगे बढे है। 

 

आखिर क्या है यह कैंसर? और शुरुआत मे कैसे लक्षण से हमे पता चले? 

यह सवाल सभी के जहन मे आता होगा तो आइये आज इस छोटे से लेख से आपको यह जानकारी देने का प्रयास करते है। 

 

Letsdiskuss

 

कैंसर क्या है - 

 

यह एक ऐसी बीमारी है जिसमे सामान्य कोशिकाओं के अलावा शरीर मे अन्य कोशिकाओं का निर्माण होने लगता है और कोशिकाओं की अधिकता  होने से वह  आपस मे उलझ जाती है और गठान का रूप ले लेती है जिसे ट्युमर कहा जाता है। यह गठान पूरे शरीर के तंत्र को बाधित करता है । और धीरे धीरे यह गठान छोटे से बड़ा रूप लेने लगती हैं जिससे जान का खतरा हो सकता हैं।

 

कैंसर के शुरुआत मे क्या लक्षण होते है - 

 

आम तौर पर किसी भी बीमारी का संकेत शरीर को पहले से होने लगत हैं। कैंसर जैसी बीमारी मे भी ऐसा होता है जैसे खाँसी आते समय या मुँह से खून आना, वजन अचानक कम होना, भूख ना लगना, बुखार, हड्डियो मे दर्द बने रहना , सिर दर्द होना आदि। 

यह लक्षण आम है लेकिन यदि आपको लगता है की आपके शरीर मे कही भी किसी भी प्रकार की गठान हो रही है जो समय के साथ बढ़ रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

मलत्याग के समय या युरिन पास करते समय उसमे से खून आ रहे है तो यह भी केंसर के संकेत हो सकते है। 

शरीर मे किसी भी तरह का बदलाव या बीमार सा लगने पर डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए। 

komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
View Profile

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

4
Replying to the question above
Answered on04/07/24

दोस्तों यदि दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारी का नाम लिया जाए तो उस बीमारी का नाम है कैंसर। पहले के समय में कैंसर की बीमारी का इलाज करना मुश्किल हो जाता था। लेकिन आज के समय में ऐसी कोई बीमारी नहीं है जिसका इलाज संभव न हो। दोस्तों यदि कैंसर का इलाज समय रहते हो जाता है तो कैंसर  जैसे खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है। तो चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि कैंसर क्या है? और इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं।

 

Letsdiskuss

 

सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि कैंसर क्या है:- दोस्तों शरीर के किसी भी हिस्से की कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से विभाजित होने लगती है तो कैंसर शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में फैलने लगता है। ऐसे में यदि  कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचान लेते हैं तो इस खतरनाक बीमारी से बच सकते हैं।

 

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि कैंसर के लक्षण क्या होते हैं:-

 

दोस्तों शरीर के किसी भी हिस्से की यदि गांठ तेजी से बढ़ रही हो तो वह कैंसर हो सकता है।और यदि शरीर का कोई भी जख्म भर नहीं रहा हैं तो उसमे कैंसर होने की संभावना होती है। यदि ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर के पास तुरंत जाएं। कैंसर होने पर दूसरा लक्षण है यदि किसी व्यक्ति को खांसी आ रही है और उसमें खून आ रहा है तो यह कैंसर होने का संकेत है, इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति का वजन  अचानक से घटता है तो यह भी कैंसर होने का संकेत है।

 

दोस्तों यदि किसी व्यक्ति के आवाज में बदलाव दिखाई देता है तो यह उस व्यक्ति के फेफड़े मे कैंसर होने के लक्षण हो सकते हैं।

यदि किसी व्यक्ति के शरीर में बहुत सारे मस्से हो और इन मस्सों में जब कुछ बदलाव दिखाई दे तो या मस्सों से खून आ रहा हो तो इसे साधारण ना समझे क्योंकि यह कैंसर होने का लक्षण हो सकता है ऐसे में तुरंत चिकित्सक के पास जाएं और अपना इलाज करवायें।

Krishna Patel
View Profile
2