A
Anushka · 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

डिहाइड्रेशन के लक्षण क्या होते हैं?

8
179

Join this conversation

Sort By

आज मैं आपको यहां पर बताने वाली हूं की डिहाइड्रेशन के लक्षण क्या है। लेकिन इससे पहले मैं आपको बताऊंगी की डिहाइड्रेशन होता क्या है:-

जैसा कि आप जानते हैं कि हमारा शरीर लगभग 70% शरीर पानी से बना हुआ है। और यदि ऐसे में हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पानी ना मिले तो अंदर ही अंदर हमारा शरीर सूखने लगता है और फिर हम बीमार पड़ जाते हैं जिसे मेडिकल भाषा में डिहाइड्रेशन कहते हैं। तो चलिए मैं आपको डिहाइड्रेशन होने के कुछ प्रारंभिक लक्षण बताती हूं।

 

यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं कि यदि आपको डिहाइड्रेशन होता है तो आपको कुछ इस तरह के लक्षण दिखाई देंगे:-

जब किसी व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी होना शुरू हो जाती है तो डिहाइड्रेशन के गंभीर स्तर तक पहुंचने से पहले ही हमें संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। यदि किसी व्यक्ति के शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो उस व्यक्ति की स्किन ड्राई होने लगती है। इसके अलावा हमारे होठों पर पपड़ी जमने लगती है। और तो और होठों से ब्लड आने की दिक्कत भी हो जाती है।

 यदि आपके यूरिन का रंग हल्के पीले से लेकर गाढ़ा पीला हो जाता है तो आप समझ जाइए कि यह डिहाइड्रेशन का संकेत हो सकता है।

 इसके अलावा यदि आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है तो पीला यूरिन आने के बाद आपको जलन या तेज खुजली की दिक्कत हो सकती है। और तो और डिहाइड्रेशन होने पर यूरिन की मात्रा भी कम हो जाती है।

 यदि आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है तो अक्सर आपको थकान और सर में दर्द की समस्या देखने को मिलेगी।

 डिहाइड्रेशन होने पर इसका असर हमारे हार्ट पर भी होता है जिसकी वजह से दिल की धड़कन तेज हो जाती है।

 इस प्रकार मैंने आपको यहां पर डिहाइड्रेशन होने के कुछ सामान्य लक्षण बताए हैं।

 

 

Letsdiskuss

Answered by
S
View Profile
Answered on03/19/24
4

चलिए दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बाता दूँ की डिहाइड्रेशन होता क्या है।

डिहाइड्रेशन अक्सर शरीर में पानी की कमी के कारण हो जाता है। कहने का मतलब है कि हमारे शरीर में जितना पानी की आवश्यकता होती है अगर उतना पानी हमारे शरीर को नहीं मिल पाता है तो हमें डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है।

 तो दोस्तों आपको डिहाइड्रेशन की जानकारी तो हो ही गई होगी की डिहाइड्रेशन क्या होता है। अब चलिए मैं आपको बताती हूं की डिहाइड्रेशन के लक्षण क्या-क्या होते हैं।

 

डिहाइड्रेशन के लक्षण-

  1.  अगर आप  हाइड्रेशन है तो आपके पेट में एक अजीब सी हलचल होती है। आपका पेट एकदम भरा हुआ लगता है और ऐसे मे कुछ भी खाने का मन नहीं करता है।
  2.  आपको ऐसा लगेगा कि जैसे उल्टी आने वाली हो। डिहाइड्रेशन में उल्टियां भी आने लगती है।
  3.  डिहाइड्रेशन होने के कारण जी मिचलाता है।
  4.  डिहाइड्रेशन होने पर आपको दस्त भी लगते  हैं।
  5.  डिहाइड्रेशन में चक्कर भी आता है और आप बेहोश भी हो सकते हैं।
  6.  डिहाइड्रेशन में दिल की धड़कन तेज हो जाती है।
  7.  डिहाइड्रेशन होने पर आपका मुंह सूखने लगता है और बार-बार आपको प्यास लगती है।
  8.  डिहाइड्रेशन में जैसा कि आप जानते हैं कि पानी की कमी हो जाती है तो आपको पेशाब कम आती है और पेशाब आती भी है तो पीले रंग की आती है।
  9.  डिहाइड्रेशन में बार-बार अत्यधिक पसीना भी आता है और शरीर में जलन महसूस होती है।
  10.  डिहाइड्रेशन होने पर सिर दर्द भी कर सकता है।

 तो दोस्तों यह थीं डिहाइड्रेशन के कुछ लक्षण, अब मैं आपको बताने वाली हूं कि अगर आप डिहाइड्रेशन से बचना चाहते हैं तो किन-किन बातो का ध्यान रखे।

डिहाइड्रेशन से बचने के उपाय-

सबसे पहले अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं और बहुत कड़ी धूप है तो आपको अपने साथ पाने की बोतल अवश्य रखनी है और बार-बार पानी को पिए इससे आपको डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अत्यधिक मात्रा में पानी का सेवन करें।

 

 

Letsdiskuss

Answered by
Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
Answered on03/19/24
4

नमस्कार दोस्तों क्या आप जानते हैं की डिहाइड्रेशन के लक्षण क्या होते हैं, शायद नहीं जानते होंगे तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से बताते हैं की डिहाइड्रेशन के लक्षण क्या होते हैं। डिहाइड्रेशन को निर्जलीकरण भी कहते हैं। जब शरीर से पसीना अधिक निकलता है तो शरीर के तापमान को संतुलित करने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है। यदि आप कम पानी पीते हैं तो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। शरीर में पानी की कमी होने से मिनरल्स जैसे नमक और शुगर लेवल कम हो जाती है कुछ मामलों में डिहाइड्रेशन या हीट स्ट्रोक के कारण मौत भी हो जाती है। डिहाइड्रेशन का शिकार कोई भी हो सकता है। हालांकि, बच्चों और बुजुर्गों में हाइड्रेशन खतरनाक हो सकता है।

 

तो चलिए अब हम आपको बताते हैं की डिहाइड्रेशन के लक्षण क्या होते हैं-

पेशाब पीले रंग का होना

काफी देर तक पेशाब न लगना

चक्कर आना अंधेरा छाना

तेज सिर दर्द

ड्राई स्किन

घबराहट महसूस करना

कब्ज की शिकायत

मुंह का सूखना

सुस्ती और थकान

कमजोरी महसूस करन।

 

तो चलिए अब हम आपकी जानकारी के लिए बता दें की डिहाइड्रेशन के कारण क्या होते हैं:-

आमतौर पर डिहाइड्रेशन तब होता है जब आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गर्मी में जब आप देर तक धूप में बिना खाए पिए घूमते हैं तो शरीर से पसीना अधिक निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है निर्जलीकरण गर्मी में उल्टी होने बुखार,दस्त लगने,  धूप के प्रभाव अधिक एक्सरसाइज करने,  अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स और सही समय पर ना खाना आदि डिहाइड्रेशन के कारण हो सकते हैं।

 

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि डिहाइड्रेशन से बचने के कुछ घरेलू उपाय:-

मौसमी फल और सब्जियां खाएं :- इन दोनों मिलने वाले फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, अंगूर, संतरा,पपीता खाएं।सब्जी में तोरी टमाटर आदि का सेवन लाभकारी होता है।

दही है जरूरी:- यदि आपको उल्टी और दस्त की शिकायत है, तो दही खाना फायदेमंद हो सकता है।दही आसानी से पचता है इसमें आप काला नमक भुना हुआ जीरा डालकर खाएंगे तो स्वाद भी बढ़ जाएगा।

 

Letsdiskuss

 

 

Answered by
Kamlesh Patel
Culture & Tradition Lover
View Profile
Answered on05/15/24
2