S
sahil sharma· 2 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

लीवर कमजोर होने के लक्षण क्या होते हैं ?

23
757

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/07/24

हमारे शरीर में मौजूद सभी अंग हमारे लिए महत्वपूर्ण होते हैं। लिवर इन्ही जरूरी अंगों में से एक है। जो हमें सेहतमंद रखने में काफी मदद करता है। लिवर हमारे शरीर में कई सारे महत्वपूर्ण कार्य करता है। जिसमें टॉक्सिन को शरीर से बाहर निकालना पोषक तत्व स्टोर करना पाचन बेहतर करना आदि शामिल है। लेकिन इन दिनों तेजी से बदलती लाइफ़स्टाइल के कारण व्यक्ति कई सारी समस्याओं का शिकार होते जा रहा हैं। लिवर डैमेज भी इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे आजकल कई लोग परेशान हैं। लीवर कमजोर होने के कारण व्यक्ति को कई गंभीर बीमारियों को झेलना पड़ता है। ऐसे में समय रहते इसकी पहचान कर ली जाए तो, होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। लीवर कमजोर होने के लक्षण कुछ इस प्रकार होते हैं। -

जी मिचलाना और उल्टी -अगर आपको अक्सर उल्टी या जी-मचलाता है, जो लिवर खराब होने या लीवर के बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा खून की उल्टी या मल के साथ खून आए, तो यह लिवर डैमेज होने का लक्षण हो सकता है। अगर आपको यह लक्षण नजर आ रहे हैं, तो इन्हें बिल्कुल भी नजअंदाज नहीं करना चाहिए तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

पेट की सूजन - क्रोनिक लिवर डिजीज की वजह से आपके पेट में तरल पदार्थ जमा हो सकता है, जिसकी वजह पेट के आकार में अचानक से बदलाव दिखाई देने लगते हैं। पेट में फैलाव या इसका आकार बढ़ना भी लिवर डैमेज या कमजोर होने का लक्षण हो सकता है।

त्वचा में खुजली - त्वचा में ज्यादा खुजली होना लीवर के कमजोर होने के समान्य लक्षणों में से एक है। अगर आपकी त्वचा में अधिक खुजली हो रही है, तो यह ऑब्ट्रक्टिव पीलिया का संकेत हो सकता है। इसके अलावा यह बाइल डक्ट में पथरी या पैंक्रियाज के कैंसर, प्राइमरी बाइलरी सिरोसिस के भी कारण हो सकता है।

नींद में कमी - अगर आपको नींद से जुड़ी समस्याएं हो रही है, तो तुरंत ही किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लिवर शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। लेकिन अगर यह लिवर खराब हो जाए, तो विषाक्त पदार्थ खून में जमा होने लगतें हैं, जिससे स्लीप साइकिल गड़बड़ा सकती है। लिवर सिरोसिस के मरीज अक्सर नींद मे परेशानी, खासकर दिन में नींद आने और अनिद्रा जैसी समस्याएं होती हैं।

Letsdiskuss

S
View Profile
13
Replying to the question above
Answered on01/06/24

हमारे शरीर में जितने भी अंग होते हैं सभी अंग हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं। लीवर भी इन्हीं जरूरी अंगों में से एक है। लिवर को कई अहम कार्यों के लिए जाना जाता है। लिवर न सिर्फ पाचन और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है बल्कि यह पोषक तत्वों के भंडारण के साथ ही हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिंस को बाहर निकलने में भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में लिवर का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है ताकि लीवर अपना कार्य सही तरीके से कर सके।

वर्तमान समय में बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई सारी समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। जिनमें से लिवर डैमेज इन्हीं समस्याओं में से एक है। इसलिए समय रहते इसकी पहचान कर लेना बेहद जरूरी है तो चलिए हम आपको बताते हैं की लीवर कमजोर होने पर क्या लक्षण दिखाई देते हैं।

यहां पर हम आपको बताएंगे कि यदि आपका लीवर कमजोर होता है तो आपको किस तरह के लक्षण दिखाई देने लगेंगे:-

जी मिचलाना और उल्टी आना:-

मैं आपको बता दूं कि जिन लोगों को अक्सर उल्टी होती है या जी मिचलाता है तो यह लिवर खराब होने या लीवर की बीमारी के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा खून की उल्टी आना या मल के साथ खून आए तो आपको समझ जाना चाहिए कि लिवर डैमेज होने का लक्षण है और ऐसे लक्षण होने पर इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें।

पेट की सूजन होना भी लीवर कमजोर होने के लक्षण है :-

यदि आपके पेट के आकार में अचानक से बदलाव दिखाई देने लगता है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए इसके अलावा पेट में फैलाव या इसका आकार भी बढ़ना लीवर डैमेज होने का लक्षण हो सकता है। इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए नहीं तो आगे चलकर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Letsdiskuss

Krishna Patel
View Profile
13
Replying to the question above
Answered on01/08/24

जी हां आपने बिल्कुल सही कहा कि लीवर हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। क्योंकि लीवर खान को पचाने के साथ ही शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। ऐसे में यदि आपका लीवर कमजोर या डैमेज हो जाए तो यह काफी घातक हो सकता है। इतना ही नहीं कई बार लीवर का डैमेज होना जानलेवा भी हो सकता है। इसलिए बेहद जरूरी है कि हम अपने लवर का खास ख्याल रखें। यदि आपके लीवर में कुछ भी गड़बड़ी होती है तो उसके संकेत पहले से ही मिलने लगते हैं तो चलिए जानते हैं कि यदि लीवर खराब होता है तो हमें किस तरह के संकेत मिलने लगते हैं।

चलिए जानते हैं लीवर डिजीज के लक्षण:-

लिवर संबंधी समस्याएं कई वजह से हो सकती हैं। जैसे वायरस का संक्रमण, अल्कोहल और मोटापा। स्किन और आंखों का पीला होना, पेडू में दर्द और सूजन, घुटनों और पैरों में सूजन आना,चक्कर और उल्टी आना, यदि इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि यह लीवर कमजोर होने की शुरुआती लक्षण है।

यदि आप चाहते हैं कि आप अपने लवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखें तो आपको इन आदतों में बदलाव लाना जरूरी है जो कि यहां पर हम आपको बताने वाले हैं।

एल्कोहल:- यदि आप लीवर डिजीज के शिकार हो चुके हैं तो अल्कोहल से दूरी बनाना जरूरी है।क्योंकि ज्यादा शराब पीने से लिवर सिरोसिस का रिस्क काफी बढ़ जाता है।

वजन :- मैं आपको बता दूं कि लीवर संबंधी बीमारियों की एक बड़ी वजह मोटापा भी रहता है। क्योंकि खराब फूड हैबिट्स के चलते लीवर डिजीज हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि बढ़ते वजन पर कंट्रोल रखा जाए। क्योंकि ज्यादा वजन के चलते नॉन अल्कोहलिक फैटी लीवर की बीमारी हो सकती है।

Letsdiskuss

A
View Profile
9
Replying to the question above
Answered on06/08/26

लीवर कमजोर होने पर शरीर कई तरह के संकेत दे सकता है। सामान्य लक्षणों में थकान महसूस होना, भूख कम लगना, पाचन खराब होना, पेट में भारीपन, गैस या सूजन, मतली, वजन कम होना, त्वचा या आंखों का पीला पड़ना (पीलिया), और शरीर में कमजोरी शामिल हो सकते हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, लीवर का स्वास्थ्य पाचन और शरीर की आंतरिक संतुलन प्रणाली से जुड़ा माना जाता है। संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, नियमित दिनचर्या और तैलीय व अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से बचाव लीवर के स्वास्थ्य को समर्थन दे सकते हैं।

यदि ये लक्षण बार-बार दिखाई दें या बढ़ते जाएं, तो उचित जांच और विशेषज्ञ सलाह लेना महत्वपूर्ण है।

Jeena Sikho HiiMS Navi Mumbai
HiiMS - Best ayurvedic hospital in Navi Mumbai
View Profile

A premier multispecialty medical facility, Jeena Sikho HiiMS (Hospital & Institute of Integrated Medical Sciences) is committed to treating both critical and non-critical diseases. Dedicated to offering safe, efficient, and individualised treatment for a variety of medical conditions, Jeena Sikho HIIMS boasts a state-of-the-art facility with more than 150 beds, qualified physicians, and top-notch medical equipment. Through compassionate, integrated care, the hospital is dedicated to promoting patients' natural recovery and long-term wellness. Contact: +91 82704-82704 | Email: [email protected]

0