Others

पढ़ने लिखने के समय किन बातों का ध्यान रखन...

| Updated on May 10, 2023 | others

पढ़ने लिखने के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?

2 Answers
1,301 views
K

@kanchansharma3716 | Posted on February 18, 2019

जब भी आप पढ़ाई करते हैं, और पूरी मेहनत करते हैं तो आप इसका फल भी अच्छा चाहते हैं | कुछ बच्चे पढ़ाई के लिए बहुत मेहनत करते हैं और कई बार उन्हें इतनी मेहनत का उतना फल नहीं मिलता जितना वो चाहते हैं | वैसे तो कड़ी मेहनत का फल अच्छा ही मिलता है, अगर आप अपना पढ़ाई में अधिक समय लगाते हैं और इसका फल आप अच्छा चाहते हैं तो इसके लिए आप कुछ बातों का ध्यान रखें |


- दिशा निर्धारित करें :-
पढ़ाई करते वक़्त इस बात का ध्यान रखें कि आप कौन सी दिशा में बैठे हैं | पढ़ाई करते वक़्त इस बात का ध्यान रहे कि आपका मुँह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए | पूर्व दिशा में बैठने से आपको सकारात्मक एनर्जी मिलती है | सूर्य पूर्व दिशा से प्रकट होते हैं जिसके किरणें आपके मस्तिष्क और आपकी आँखों की रोशनी के लिए लाभदायक होती है |

- बैठकर पढ़ाई करें -
पढ़ाई करते वक़्त इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी लेट कर पढ़ाई नहीं करना चाहिए | पढ़ाई हमेशा बैठकर करना चाहिए | बैठकर पढ़ाई करने से आप पढ़ाई के समय एक्टिव रहते हैं | किसी भी विषय को जब आप पढ़ते हैं तो एक किताब से काम नहीं चलता, आपको कई बार नोटबुक में भी लिखना पड़ता है, अगर आप लेट कर पढ़ाई करते हैं और आपको कुछ लिखना हो तो आप आलस कर जाते हैं और नोट बुक लेने के लिए उठते नहीं | इस कारण आपका ध्यान पढ़ाई पर नहीं लग पाता |

- खाना खाते वक़्त पढ़ाई न करें :-
बचपन से लेकर आज तक यही बात सिखाई गई है कि किताबों में देवी सरस्वती का वास होता है | जिसको विद्या भी कहते हैं | खाना खाते वक़्त कभी किताबों को छूना नहीं चाहिए | इससे दो तरह की परेशानी होती है, एक तो जूठे हाथों से विद्या छूने से पाप लगता है और दूसरी बात पढ़ाई में आपका ध्यान नहीं होता |

- पढ़ाई का समय :-
पढ़ाई करने का समय निश्चित करें | शाम के समय पढ़ाई करने से बचें | जब सूरज ढल जाता है और शाम होने लगती है तो इस समय को शास्त्रों के अनुसार 'गोधूलि बेला' कहते हैं, जिसमें पढ़ाई करना सही नहीं होता | इस वक़्त की गई पढ़ाई ज्यादा समझ नहीं आती है |

- शरीर स्थिर रखें :-
कुछ कुछ लोगों की आदत होती है, वो हिलते-हिलते पढ़ाई करते हैं | पढ़ाई करते वक़्त सिर या पैर बिलकुल न हिलायें | ये पढ़ाई के लिए अच्छा नहीं होता इससे मन अशांत और विचलित होता है |

Loading image... (Courtesy : Bible Study Tools )

0 Comments
S

@setukushwaha4049 | Posted on May 9, 2023

पढ़ते लिखते करते समय बच्चो क़ो कुछ विशेष बातो का ध्यान रखना चाहिए -

•कुछ बच्चो का मन पढ़ाई लिखाई करने क़ो नहीं करता है लेकिन वह आपने पैरेंट्स की डर की वजह से जबरजस्ती बुक खोलकर बैठे रहते है ज़ब बच्चो का मन पढ़ाई करने न करे तो नहीं पढ़ना चाहिए ऐसे मे बच्चो से जो बनता है वह भी भूल जाता है और विद्या भी नहीं आती है।
Loading image...

0 Comments
पढ़ने लिखने के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? - letsdiskuss