preeti  patel
preeti patel· 4 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

जीवन बीमा पॉलिसी के प्रकार बताओ?

24
341

Join this conversation

Sort By

भारत में जीवन बीमा 19 जनवरी 1956 में लागू हुआ था! जिसके प्रकार निम्नलिखित हैं-
आजीवन बीमा पॉलिसी (whole life policy )- आजीवन बीमा पॉलिसी वह पॉलिसी होती है जिसकी रकम का भुगतान जीवन बीमा निगम द्वारा बीमा धारी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके उत्तराधिकारी यों को दिया जाता है या उसकी फैमिली को दिया जाता है!
2) लाभ सहित बीमा पॉलिसी (with profit policy)- ऐसी पॉलिसी के अंतर्गत बीमा धारी व्यक्ति को बीमे की रकम के साथ साथ जीवन बीमा निगम अपने अर्जित लाभ का एक भाग बोनस के रूप में बीमे की रकम के साथ चुकाता है!जो इस प्रकार की पॉलिसी पर प्रीमियम की दर अपेक्षाकृत अधिक होती है!
3) वार्षिकवृत्ति (Annuity)-इसके इसके अंतर्गत बीमा धारी की निश्चित आयु प्राप्ति पर वार्षिक, तिमाही या अर्धवार्षिक भुगतान किया जाता है!
4) जनता पॉलिसी(janta policy)- यह पॉलिसी श्रमिको ग्रामीणों तथा अन्य गरीब लोगों के लिए 1957 में आरंभ की गई थी! इसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति 45 वर्ष की आयु से पहले 60 वर्ष की आयु तक परिपक्व होने वाली पॉलिसी ले सकता है!इसमें प्रीमियम की दर बहुत कम होती है!Article image

Answered by
preeti  patel
View Profile
Answered on11/13/21
12