Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
V
Dec 17, 2021education

संज्ञा कितने प्रकार के होते हैं?

3 Answers
0

S
@shyamsingh2753Feb 10, 2020
संज्ञा और उसके भेद
किसी जाति, द्रव्य, गुण, भाव, व्यक्ति, स्थान या क्रिया आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे पशु (जाति), बलवान (गुण), व्यथा (भाव), राम (व्यक्ति), पंजाब (स्थान), मारना (क्रिया)।
संज्ञा के मुख्यतः तीन भेद हैं- 1- जातिवाचक संज्ञा।, 2- व्यक्तिवाचक संज्ञा। और 3- भाववाचक संज्ञा।
Letsdiskuss

0
1
avatar
@preetipatel2612Dec 16, 2021

किसी व्यक्ति ,वस्तु ,जाति ,स्थान, भाव आदि के नाम को बोध करवाने वाले शब्द संज्ञा कहलाते हैं!

संज्ञा तीन प्रकार की होती है -(1) व्यक्तिवाचक (2) जातिवाचक (3) भाववाचक

(1) व्यक्तिवाचक - जो शब्द किसी विशेष व्यक्ति,स्थान अथवा वस्तु की जानकारी दें ,वे व्यक्तिवाचक संज्ञा ए कहलाती हैं ! जैसे - चंद्रमा, सूर्य ,ताजमहल, जबलपुर, मध्य प्रदेश आदि !

(2) जातिवाचक संज्ञा - जो शब्द एक ही प्रकार के सभी प्राणियों ,वस्तुओं के समूह की जानकारी दे,वें जातिवाचक संज्ञा कहलाते हैं ! जैसे - लड़का, मैदान , फूल, कमरा, पेड़, पशु, गाय, पर्वत, नदी आदि !

(3) भाववाचक संज्ञा - जो शब्द किसी वस्तु या व्यक्ति के गुण, दोष, भाव, दशा, अवस्था, स्वभाव आदि को प्रकट करें वे भाववाचक संज्ञा ए कहलाती है ! जैसे - 'कुर्सी' कहते ही कुर्सी का चित्र सामने आता है जबकि 'हंसी' कहने पर खुशी का अनुभव होता है ! Article image

0
1
S
@setukushwaha4049Dec 17, 2021

संज्ञा :-

किसी वस्तु के नाम, स्थान, जीव, भाव, गुण को संज्ञा कहा जाता है।

जैसे - नाम -रोहित

स्थान -मुंबई

जीव -कुत्ता

भाव -ईर्ष्या

गुण -धोखेबाज।

संज्ञा तीन प्रकार के होते है :-

1.व्यक्तिवाचक संज्ञा

2.जातिवाचक संज्ञा

3. भाववाचक संज्ञा

1.व्यक्तिवाचक संज्ञा:-

व्यक्तिवाचक संज्ञा मे किसी व्यक्ति वस्तु, स्थान आदि की जानकारी देता है, तो वह व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाता है।

जैसे -रोहन, घोड़ा,पर्वत, गंगा आदि।

2.जातिवाचक संज्ञा :-

जातिवाचक संज्ञा मे किसी की व्यक्ति, वस्तु की जाति को बतलाता है वह जातिवाचक संज्ञा कहलाता है।

जैसे :- कुत्ता, कमरा, लड़का,गाय,पेड़ आदि।

3. भाववाचक संज्ञा :-

भाववाचक संज्ञा मे किसी व्यक्ति या वस्तु के गुण, दोष, दशा, भाव, स्वाभाव, अवस्था आदि को प्रकट करने वाले शब्द भाववाचक संज्ञा कहलाते है।

जैसे :- रमन बहुत ही ईमानदार है।

रमन बहुत ईमानदार लड़का है यहाँ पर उसके ईमानदार होने का गुण प्रकट हो रहा है।

Article image

0
6