komal Solanki
komal Solanki· 4 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

नये तरीके से पालक पनीर बनाने की क्या विधि हो सकती हैं?

14
336

Join this conversation

Sort By

यहाँ पर हम नए तरीके से पालक पनीर बनाने की विधि बताने जा रहे है -

पालक पनीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :-
600 ग्राम पालक
300 ग्राम पनीर
2प्याज़
2टमाटर
1-7कली लहसुन
अदरक
काली मिर्च
1-2हरी मिर्च
1चम्मच कसतूरी मेथी
1चम्मच हल्दी
1चम्मच धनिया पाउडर
1चम्मच गरम मसाला
लौग,
दालचीनी
नमक
तेल

पनीर बनाने की विधि :-
• यहाँ पर सबसे पहले पालक को साफ पानी धो कर कुकुर मे पानी और पालक डालकर 1-2सीटी लग जाये ज़ब अच्छे से पालक पक जाये तो कुकर से निकल कर ठंडा होने के लिए थोड़ी देर रखे।

• अब मिक्सर जार मे पकी हुयी पालक को डालकर पीस ले और पालक पेस्ट निकाल कर बर्तन मे रख ले।

• अब प्याज़ को छिलकर 2 टुकड़े मे काट कर प्याज़ को मिक्सर जार मे डालकर उसमे अदरक, लहसुन
हरी मिर्च, लोंग, काली मिर्च, दालचीनी आदि जार मे डालकर अच्छी तरह से पीस कर पेस्ट बना कर किसी बर्तन मे पेस्ट निकाल ले।

•अब टमाटर को टुकड़ो मे काटकर मिक्सर के जार डालकर अच्छे से पीस ले और निकाल ले।

• अब कड़ाही गैस चूल्हे मे चढ़ाये और तेल डालकर पनीर के टुकड़े छोटे -छोटे काट ले और अच्छे से तल कर प्लेट मे पनीर निकाल ले।

•अब थोड़ा और तेल डालकर उसमे प्याज, लहसुन अदरक वाला पेस्ट को डालकर सुनहरा होने तक तले और ज़ब अच्छे से तल जाये तो टमाटर वाला पेस्ट डालकर अच्छी तरह तल ले और अब उसमे पालक का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भून ले।

• अब ज़ब सारे पेस्ट अच्छे मिक्स करके तल लेने के बाद उसमे स्वादानुसार नमक, हल्दी, गरम मसाला धनिया पाउडर, कस्तूरी मेथी डालकर और अच्छे से मिक्स कर ले।

• अब उसमे 1-3 गिलास पानी डालकर पकाये और ज़ब उबाल आ जाये तो उसमे तले हुए पनीर डालकर थोड़ी देर और पकाये तथा उसके बाद ज़ब पनीर अच्छे से पक जाये तो पनीर की काढ़ाही चूल्हे से उतारकर रख दे और कटोरी मे पनीर निकालकर रोटी के साथ गरमा गर्म सर्व करे।

Article image

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on11/08/21
8