Avinash Kumar
Avinash Kumar· 5 साल पहले
Powered by Curiosity & Caffeine

बुढ़ापे में भी फिट और स्वस्थ रहने के लिए मैं क्या कर सकता हूं?

4
476

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया08/29/21

बुढ़ापे मे फिट और स्वस्थ रहने के लिये हम बहुत कुछ कर सकते है, लेकिन कुछ बुजुर्गो की सोच होती है कि हमारी इतनी उम्र हो गई है। और इस उम्र मे फिट और स्वस्थ रहने की क्या जरूरत है, लेकिन ये सोच गलत है बुजुर्गो को अपने सेहत को लेकर थोड़ा सा सचेत होना चाहिए क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ कई बीमारियों का शिकार हो जाते है।

सुबह का नाश्ता :- जिन बुजुर्गो की उम्र 60-70 साल हो जाते है, उन लोगो को अपने खाने -पीने का खास ख्याल रखना चाहिए। रोज़ सुबह टाइम पर नाश्ता करे और बीपी की प्रॉब्लम है, तो खाली पेट नाश्ते मे नामक वाली चीज़ो का सेवन बिल्कुल नहीं करे। और नाश्ते मे खाली पेट है तो मीठा खा ले फिर उसके बाद नामक वाली चीज़े जैसे पोहा, पकोड़े का सेवन करे ताकि बीपी कोई समस्या नहीं हो।

दोपहर और रात का खाना :- बुजुर्गो को दोपहर का खाना टाइम से खाना चाहिए,और रात का खाना समय खाये ताकि आपकी बॉडी फिट रहे, और खाने मे विटामिन, प्रोटीन वाली चीज़ो का ज्यादा सेवन करे। ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहे। खाने के साथ सलाद जरूर से जरूर खाये। और सब्जियों मे पालक, लाल भाजी, गोभी, भिंडी आदि का सेवन करे।

शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिये व्यायाम भी करना जरूरी होता है :-

बुजुर्गो को ज्यादातर सुबह उठकर व्यायाम करना चाहिए, क्योंकि व्यायाम करने से बुजुर्गो की हड्डियां मजबूत होती है। और उनकी बॉडी फिट और स्वस्थ रहती है, किसी भी बीमारी का शिकार होने से बच सकते है। क्योंकि आज समय बीमार और कमज़ोर लोगो बीमारी जल्दी पकड़ती है, इसलिए अपने शरीर फिट और स्वस्थ रखना है, तो व्यायाम करना चाहिए।लेख की तस्वीर

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

82
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया08/28/21

जीवन की अवस्थाओं में से एक अवस्था वृद्धावस्था भी है। यह अवस्था वो होती है जब शरीर मे रक्त परिसंचरण व आदि प्रक्रियाएं होने में परेशानी होती है। बुढ़ापे में स्वयं को फिट रखने के लिए प्रतिदिन योगा शारीरिक व मानसिक दोनों के लिए उत्तम है। इसके साथ ही आहार में उचित पोषक तत्व शरीर को तंदुरुस्त व ऊर्जावान रखने में मदद करते हैं। आहार में जंक व फास्ट फूड ना खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है तो मैं आहार में जंक फूड व फास्टफूड ना लेने की सलाह दूंगा।लेख की तस्वीर

A
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

I am a student and I love art study

48
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया08/18/23

बूढ़े लोगो क़ो बुढ़ापे मे फिट और स्वस्थ रहने के लिए डाइट मे उन्हें दलिया, मूंग की दाल, तुअर की दाल, चवाल की खिचड़ी, सोयाबीन की बरी की सब्जी, राजमा की सब्जी आदि चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे उनकी बॉडी मे कैल्शियम, विटामिन मिलेगा जिससे बूढ़े लोगो की हड्डीयों मे दर्द,जकड़न नहीं होगा और उनकी बॉडी फिट रहेंगी। इसके अलावा बुढ़ापे मे बूढ़े लोगो क़ो ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश, छुहारा आदि खाना चाहिए।लेख की तस्वीर

M
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
2
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/05/22

अक्सर देखा जाता है कि उम्र ढलते ही बुजुर्गों में काम करने की इच्छा भी धीरे-धीरे कम होने लगती है और उनके शारीरिक बल के साथ साथ ही मानसिक बल भी धीरे-धीरे घटने लगता है और भी अपने को अकेलापन महसूस करने लगते हैं ऐसे में बुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिए हमें रोजाना ही एक्सरसाइज करनी चाहिए तथा विटामिन एवं पोषण से भरपूर युक्त फलों एवं सब्जियों का ही सेवन करना चाहिए जिससे हमारे बुढ़ापे में रक्त संचरण का दौरान सही तरीके से हो सके.। लेख की तस्वीर

Aanchal Singh
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/04/22

हमें बुढ़ापे में फिट और स्वस्थ रहने के लिए रोजाना विटामिन, कैल्शियम,मैग्नीशियम से भरे फलों जैसे- पपीता, केला,अनार,दूध,अंडा, ड्राई फूड और हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे- पालक, मेथी, मूली, गाजर टमाटर आदि का सेवन करना चाहिए और रोज सुबह उठकर व्यायाम करना चाहिए ! जिससे बुढ़ापे में लोग फिट एंड फाइन रह सकें ! बुढ़ापे में लोगों को समय समय पर खाना खाना चाहिए, दवाई खानी चाहिए और रोज व्यायाम करना चाहिए !लेख की तस्वीर

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/03/22

बुढ़ापे में फिट और स्वस्थ रहने के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। हमारे जीवन में तीन अवस्थाएं पाई जाती हैं। बचपन, युवावस्था, वृद्ध अवस्था जिनमें से सबसे कठिन वृद्धावस्था होती है। क्योंकि बुढ़ापे में हमारे शरीर को बहुत सी तकलीफ झेलनी पड़ती है। घुटनों का दर्द, हाथ में दर्द, कमर में झुकाव होने लगता है। बुढ़ापे में स्वस्थ रहने के लिए रोज व्यायाम, योग, करना चाहिए जिससे हमारे शरीर को मानसिक और शारीरिक दोनों शक्तियां प्राप्त हो सके टाइम से खाना खाना चाहिए खाने में प्रोटींस विटामिन वाले खाने का उपयोग ज्यादा करना चाहिए। सब्जियों में हरी पालक, लौकी खाना चाहिए रोजाना सलाद खाना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।लेख की तस्वीर

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3