H
Himani Saini· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

12th फैल मूवी से आप क्या सीख सकते है ?

13
178

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/21/24

क्या आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है के सामने आने वाली बाधाओ और असफलताओं के कारण आपने अपने लक्ष्य छोड़ दिए हैं। क्या आपने कभी ऐसा सोचा है की कुछ लोग सभी बाधाओं को पार करके जीवन में सफलता कैसे प्राप्त करते हैं। यदि हां तो "12th फेल '' मूवी जरूर देखनी चाहिए। जो साहस, दृढ़ता, और दृढ़ संकल्प की एक सच्ची कहानी है। "12th फेल " विंदु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित 2023 में आई भारतीय फिल्म है। जो अनुराग पाठक की किताब पर आधारित है। यह एक सच्ची घटना को दर्शाती है। यह फिल्म वर्तमान में आईएएस ऑफिस सर मनोज शर्मा के जीवन के बारे में है। इस मूवी में बताया गया है कि कैसे एक साधारण परिवार का लड़का जो 12वीं कक्षा में कभी फेल हो गया था, वह लड़का गांव से निकाल कर दिल्ली पहुंचता है। और देश के सबसे कठिन एग्जाम को क्वालीफाई करता है। यह मूवी UPSC कैंडिडेट्स के लिए एक प्रेरित फिल्म है। इस फिल्म को अगर आप देखना चाहते हैं। इस फिल्म में कई अच्छी बातें हैं, जिनसे UPSC कैंडीडेट्स कुछ सीख सकते हैं। फिल्म की ये बातें कैंडिडेट्स को UPSC क्वालीफाई करने में मदद कर सकती है।

1. अपने सपनों को कभी ना छोड़े : मनोज शर्मा का बचपन से ही एक पुलिस अधिकारी बनने का सपना था उन्होंने इसे जुनून और समर्पण के साथ पूरा किया। उन्होंने अपनी असफलताओं, परिस्थितियों या लोगों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने से नहीं रोका। उन्होंने हर चुनौती का साहस और आत्मविश्वास के साथ सामना किया और खुद को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने साबित कर दिया यदि आपके पास स्पष्ट दृष्टि और दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं है।

2. खुद के भीतर आत्मविश्वास जगाएं : एक UPSC कैंडिडेट को समाज का दबाव झेलते हुए एग्जाम की तैयारी करनी होती है। उसके कंधों पर समाज और माता-पिता के सपनों का बोझ होता है। ऐसे में कई बार जब सफलता नहीं मिलती तो कैंडिडेट अपने ऊपर शंका करने लगता है। वह अपना कॉन्फिडेंस खोने लगता है। "12th फेल " मूवी बिना हिम्मत हारे, खुद पर भरोसा रखकर सफलता हासिल करने का संदेश देती है।

3. टाइम मैनेजमेंट और अनुशासन : UPSC एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए जिन दो बातों का पालन करना सबसे ज्यादा आवश्यक होता है वे होती हैं मैनेजमेंट और अनुशासन। '12th फेल ' मूवी में बड़े अच्छे से बताया गया है की किस तरह से UPSC कैंडीडेट्स टाइम को अच्छे से मैनेज करते हुए एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं।

Letsdiskuss

S
View Profile
6