भारत की शिक्षा प्रणाली में क्या बदलाव हो...

| Updated on March 6, 2019 | Education

भारत की शिक्षा प्रणाली में क्या बदलाव होने चाहिए ?

1 Answers
921 views
R

Rama Anuj

@ramaanuj7870 | Posted on March 6, 2019

शिक्षा प्रणाली भारत की हो या कहीं और की अगर कुछ बदलाव की जरूरत है तो है क्योकिं शिक्षा प्रणाली में हुए बदलाव ही मानव जीवन में बदलाव करते हैं और मनुष्य अच्छी शिक्षा और बेहतर ज्ञान की सहायता से ही जीवन में आगे बढ़ता है | आइये भारतीय शिक्षा प्रणाली में क्या बदलाव होने चाहिए इसके बारें में जानते हैं |

- शिक्षा प्रणाली में थोड़ा सा ध्यान, थोड़ा सा योग और ऐसी ही कई और चीज़ें है जिसको शामिल करने से उनके जीवनस्तर में बढ़ोतरी होगी और शिक्षकों को भी इससे लाभ मिल सकता है | शिक्षक को स्कूल के प्रशिक्षण में इन बातों को शमिल करना होगा जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव हो |
- भारतीय शिक्षा प्रणाली को मौलिकता के साथ तैयार करना चाहिए , जो हमारी जरूरतों के हिसाब से हो | क्योकिं कई सालों से यह धरती जिज्ञासुओं व साधकों की रही है, जहां लोग कुछ न कुछ सवालों के जवाब चाहते हैं | इसका अर्थ यह है कि हमारे शिक्षक खुश मिज़ाज़ और अच्छे स्वाभाव के होने चाहिए ताकि वो विद्यार्थियों की जिज्ञासा भरे सवाल को पूरा कर सकें |
- आज कल के समय में जब एक बच्चा स्कूल में अपना अधिक समय व्यतीत करता है तो शिक्षा प्रणाली के लिए यह जरुरी है कि बच्चों को स्वास्थ से सम्बंधित जाकारी भी दे | जैसे उन्हें खाने से लेकर प्रयोग की जाने वाले सभी चीज़ों के बारें में जानकारी देना चाहिए |
- किताबी ज्ञान के साथ-साथ स्कूलों में आध्यात्मिक ज्ञान भी देना चाहिए | बच्चों को बड़ों का आदर और सम्मान करने की भी शिक्षा का विकास स्कूल में ही होना चाहिए |
- मानसिक शिक्षा का विकास भी स्कूल की शिक्षा प्रणाली में होना चाहिए | इससे बच्चा सिर्फ अपनी किताबों से ही नहीं बल्कि अपने धर्म और रीती रिवाजों को भी समझेगा जो की मानव जीवन के लिए बहुत जरुरी है |
Loading image...
(Courtesy : Top Hat )

0 Comments