R
Rohit Valiyan· 7 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

सच बोलने से जीवन में क्या बदलाव आते हैं ?

4
2.2K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on06/05/26
 

सत्य बोलना जीवन में बहुत बड़े और सकारात्मक बदलाव लाता है। सत्य बोलना केवल एक आदत नहीं, बल्कि एक जीवन मूल्य है जो व्यक्ति के चरित्र को मजबूत बनाता है और समाज में उसकी एक अलग पहचान बनाता है। जो व्यक्ति हमेशा सच बोलता है, उस पर लोग आसानी से भरोसा करते हैं और उसका सम्मान भी बढ़ता है।

सच बोलने से सबसे पहला बदलाव यह आता है कि व्यक्ति के मन में किसी प्रकार का डर या तनाव नहीं रहता। झूठ बोलने वाले व्यक्ति को हमेशा यह डर रहता है कि कहीं उसका झूठ पकड़ा न जाए, जिससे मानसिक तनाव बढ़ता है। लेकिन सच बोलने वाला व्यक्ति निश्चिंत और शांत रहता है क्योंकि उसे किसी बात को छिपाने की जरूरत नहीं होती।

दूसरा महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि रिश्तों में मजबूती आती है। जब व्यक्ति ईमानदारी से सच बोलता है, तो परिवार, दोस्त और समाज में उसके संबंध मजबूत होते हैं। लोग उस पर भरोसा करते हैं और उसके साथ खुलकर व्यवहार करते हैं। भरोसा किसी भी रिश्ते की नींव होता है और सच बोलना उस नींव को मजबूत करता है।

सच बोलने से व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। वह अपने विचारों को बिना झिझक व्यक्त कर सकता है और किसी भी स्थिति का सामना साहस के साथ करता है। इसके विपरीत झूठ बोलने वाला व्यक्ति हमेशा डर और असुरक्षा में रहता है।

इसके अलावा, सच बोलने वाला व्यक्ति समाज में एक आदर्श व्यक्ति माना जाता है। उसकी छवि एक ईमानदार और भरोसेमंद इंसान की बनती है, जिससे उसे जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलते हैं।

हालाँकि कई बार सच बोलना कठिन हो सकता है, लेकिन लंबे समय में यह हमेशा लाभकारी होता है। सत्य का पालन करने से व्यक्ति का चरित्र मजबूत होता है और वह नैतिक रूप से ऊँचा बनता है।

निष्कर्ष के रूप में कहा जा सकता है कि सच बोलने से जीवन में शांति, विश्वास, सम्मान और आत्मविश्वास जैसे कई सकारात्मक बदलाव आते हैं। यह व्यक्ति को एक बेहतर इंसान बनाता है और समाज में उसकी एक मजबूत पहचान स्थापित करता है। 

यहां एक और दिलचस्प विषय है जिसका आप आनंद ले सकते हैं: क्या सच में हिंदू धर्म के ऐसे रीति-रिवाज हैं, जिनके वैज्ञानिक आधार हैं ?

D
Bridging clinical medicine and everyday wellness — helping readers make informed decisions about their health and appearance.
View Profile

Dr. Aarav Gupta is a practising physician with over 8 years of clinical experience, specialising in general medicine and dermatology-adjacent wellness. He holds an MBBS from All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), New Delhi, and an MD in General Medicine from the same institution — credentials that place his health and beauty writing on a foundation of verified medical knowledge. His content covers evidence-based skincare, preventive health, nutrition, mental wellness, and the science behind beauty trends that are too often reported without clinical context. His work has been published on platforms including HealthShots, OnlyMyHealth, and Lybrate, where he contributes medical reviews, explainers, and practical health guidance grounded in current clinical evidence. With 8+ years of patient-facing practice behind his writing, Dr. Gupta brings a perspective that is rarely found in health and beauty content — one shaped by real clinical encounters, not just research papers. He is a registered member of the Indian Medical Association (IMA) and has spoken on health literacy and responsible medical communication at platforms including the India Health Summit. Across all his work, his standard remains consistent — every claim is grounded in medical evidence, every recommendation is one he would make to a patient, and no trend is reported without clinical scrutiny.

0
Replying to the question above
Answered on01/22/22

हर इंसान को अपने जीवन में हमेशा सत्य बोलना चाहिए क्योंकि सत्य बोलने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है सच बोलने वाले व्यक्ति से भगवान भी प्रसन्न रहते हैं। कहते हैं आप कितना भी झूठ क्यों ना बोल ले 1 दिन सच बाहर अवश्य जाता है इसलिए हमेशा सच बोलना चाहिए सच बोलने से अनेक फायदे हैं।

जो इंसान हमेशा सत्य बोलता है उसकी आयु लंबी होती है और वह अधिक वर्षों तक जीता है जो इंसान सच बोलता है उसे किसी भी बात का भय नहीं होता है और उससे भगवान भी प्रसन्न रहते हैं। और उनकी कृपा उस पर बनी रहती है।

कहते हैं जो इंसान सच बोलता है उसके जीवन में हमेशा सुख ही रहता है कभी भी किसी प्रकार की कोई क्लेश नहीं आती है इसलिए अपने जीवन को सुख में बिताने के लिए हमेशा सत्य बोलना चाहिए।Article image

Krishna Patel
View Profile
2
Replying to the question above
Updated on05/28/26
"सच" बेशक छोटा सा सिर्फ 2 अक्षर का एक शब्द है, परन्तु देखा जाए तो इस दो अक्षर में पूरी दुनिया की अच्छाई बसी हुई है | आज आपको मानव जीवन में सच बोलने के फायदे के बारें में बताते हैं | सच बोलना और सच का साथ देना ये दोनों आदतें बहुत अच्छी है , और इतना ही नहीं ये आदतें हमें जीना भी सीखती हैं | झूठ बोलना आज के समय में एक ऐसा चलन हो गया है कि जिसके चलते सच का वजूद ख़त्म सा होता जा रहा है | लोग इतना झूठ बोलने लगे हैं जिसका कोई हिसाब नहीं |
 
झूठ बोलना किसी बीमारी से कम नहीं है, और झूठ बोलना एक ऐसी बीमारी है जो कभी खत्म नहीं होती क्योकिं जब इंसान को झूठ बोलने की बीमारी लग जाती है तो वो सच कह नहीं पाता उसके मुँह से 75 प्रतिशत झूठ ही निकलता है | जिसके कारण उसकी ज़िंदगी भी झूठ बनकर रह जाती है |
 
इन सब बातों से बहुत ऊपर होता है ये 2 अक्षर वाला सच , जो 100 झूठ पर कभी न कभी भारी जरूर पड़ता है | आइये आज आपको सच बोलने के फायदे बताते हैं |
 
- स्वाभाव में फर्क :-
जो लोग झूठ बोलते हैं, उनका स्वाभाव बहुत ही जटिल और कठिन होता है | उनका स्वाभाव ऐसा होता है कि उन पर न तो भरोसा किया जा सकता है और न ही उन्हें कुछ समझाया जा सकता है | वहीं दूसरी तरफ सच बोलने वाले का व्यवहार बहुत सरल होता है और ऐसे लोग भरोसे के लायक होते हैं | जिनके स्वाभाव में सरलता होती है ऐसे लोगों के अंदर किसी प्रकार का छल नहीं होता | वो जैसे अंदर होते हैं वैसे ही बाहर होते हैं |
 
- उम्र में अंतर :-
सच बोलने वालों की उम्र लंबी होती है, क्योकि झूठ बोलने वाला इंसान झूठ और उससे होने वाले तनाव में फसा रहता है और जिसके कारण उसकी उम्र कम होती जाती है , वहीं दूसरी ओर सच कहने वाले की उम्र लंबी होती है |
 
- जीवन कासुख :-
जो लोग हमेशा सच कहते हैं उनके जीवन में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है | जो लोग हमेशा सच कहते हैं उनके जीवन में झूठ के लिए कोई जगह नहीं होती जिसके कारण उनके जीवन में तनाव और जलन की भावना नहीं होती और यही चीज़ें उन्हें हमेशा स्वस्थ बनाकर रखती है |
 
- मन की शांति :-
जो मनुष्य हमेशा सच कहता है उनका मन हमेशा शांत बना हुआ रहता है | जो लोग झूठ बोलते हैं उन्हें हमेशा यही डर बना रहता है कि कहीं उनका झूठ किसी के सामने न आ जाए वो इसी डर में डरते रहते हैं और सच बोलने वाले को कभी किसी बात का कोई डर नहीं होता और वो अपना हर काम अपने हिसाब से करते हैं |
K
View Profile

हिंदी लेखक

4
Replying to the question above
Answered on03/20/23

जो व्यक्ति हमेशा सच बोलता है वह अन्य व्यक्तिओ की तुलना मे अधिक समय तक जीते है। ऐसे व्यक्तियों को न तो किसी बात का भय होता है और न ही लालच होती है।सच बोलने वाले व्यक्ति के ऊपर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती है। जो व्यक्ति झूठ बोलने की और बात-बात पर छल-कपट करने की आदत होती है वह व्यक्ति अपना जीवन खुद ही दुःखों से भर लेता है।Article image


S
View Profile

Mp

1
Answered on12/09/21

रोजाना दही खाने से बहुत से फायदे होते है -

•हमें रोजाना दही खाना चाहिए क्योंकि दही मे कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पायी जाती है, ऐसे मे आप दही रोजाना सेवन करने से आपकी हड्डियां और दाँत मजबूत होते है।

 

•रोज दही खाने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है, क्योंकि अक्सर लोगो की इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है जिस वजह से उनको सर्दी जुकाम जल्दी होती है ऐसे मे उनको दही सेवन अवश्य करना चाहिए।

 

•जिन लोगो को दिल की बीमारी होती है उनको दही रोज खाना चाहिए क्योंकि दही खाने से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

 

• दही मे कैल्शियम, पौटेशियम, मैगीनिशियम, विटामिन b-12,विटामिन b-2 पाया जाता है जो मोटापा कम करने मे काफ़ी मददगार होता है, जो व्यक्ति मोटापा कम करना चाहते है उनको दही सेवन करना चाहिए।

 

Letsdiskuss

S
View Profile

Mp

23
4
Replying to the question above
Updated on05/28/26

सच की राह में चलना कठिन नहीं है लेकिन वो उतना सरल भी नहीं है. सच बोलने की बात करे तो सबसे पहला ध्यान राजा हरिश्चंद्र का आता है जिन्हे जीवन में कितनी कठिन से कठिन परीक्षाओ का सामना करना पड़ा पर उन्होंने सच का साथ कभी नहीं छोड़ा.

आज के समय किसी भी कही गयी बात को, सुनी गयी बात को या फिर देखि गयी बात, दृश्य को ज्यो का त्यों कह देना स्वीकार कर लेना सच माना जाता है. किन्तु जहा थोड़ा ठहर कर विचार कर के सिचुएशन को समझ कर अपनी बात को रखना ज्यादा सही होता है.

सच बोलने वाले व्यक्ति के जीवन और उसके व्यक्तित्व में अनेक परिवर्तन गुण देखने को मिलते है..
 
१. सच बोलने वाला व्यक्ति निडर होता है. और उसकी आवाज में बातो में आत्मविश्वास छलकता है.
२. लोग ऐसे व्यक्ति के बातो पर और उस पर भरोसा करते है क्योकि वो झूठ नहीं बोलता है.
३. सच बोलने वाला व्यक्ति जीवन में खुश रहता है और जीवन में किसी प्रकार का तनाव नहीं लेता है.
४. सच बोलने वाला व्यक्ति जीवन को आनंद के साथ जीता है उसे किसी प्रकार की चिंता नहीं होती है.
५. व्यक्ति का मन शांत होता है जिस करना उसका स्वाभाव भी शांत होता है.
६. सच बोलने से व्यक्ति को आत्मिक सुख की भी प्राप्ति होती है.
 
किन्तु आज के समय में यदि हम ध्यान से देखे तो झूठ के महत्व को भी कम नहीं किया जा सकता है जबकि वो किसी की जिंदगी और मौत से जुड़ा हो तो, एक डॉक्टर एक झूठ से मरते हुए व्यक्ति को बचा लेता है, बच्चे को एकदम से गिर जाने पर गहरी चोट लग जाने पर कई बार हम कहते है "नहीं बेटा कुछ नहीं हुआ, अरे तू तो कितना बहादुर है रोया तक नहीं" मन से हारे व्यक्ति को कई बार उसे उठाने के लिए झूठ बोलना पड़ता है,
 
वही सच की बात करे तो अदालत इसका अपवाद है.
 
एक छोटी सी कहानी से....
 
स्कूल से अपने घर आकर और स्कूल से मिले हुए हुए पेपर को अपनी माँ से देते हुए वह बच्चा बोला की “माँ मेरे शिक्षक ने मुझे यह पत्र दिया है और कहा है की इसे केवल अपनी माँ को ही देना, बताओ माँ आखिर इसमें ऐसा क्या लिखा है मुझे जानने की बड़ी उत्सुकता है”
तब पेपर को पढ़ते हुए माँ की आखे रुक गयी और गाला भर गया इसके बाद भी तेज आवाज़ में पत्र पढ़ते हुए बोली “आपका बेटा बहुत ही प्रतिभाशाली है यह विद्यालय उसकी प्रतिभा के आगे बहुत छोटा है और उसे और बेहतर शिक्षा देने के लिए हमारे पास इतने काबिल शिक्षक नही है इसलिए आप उसे खुद पढाये या हमारे स्कूल से भी अच्छे स्कूल में पढने को भेजे” ये सब सुनने के बाद वह बच्चा अपने आप पर गर्व करने लगा और माँ के देखरेख में अपनी पढाई करने लगा.
लेकिन माँ के मृत्यु के कई सालो बाद वह एक महान वैज्ञानिक बन गया और एक दिन अपने कमरे की सफाई कर रहा था तो उसे अलमारी में रखा हुआ वह पत्र मिला जिसे उसने खोला और पढने लगा उसमे लिखा था की “आपका बेटा मानसिक रूप से बीमार है जिससे उसकी आगे की पढाई इस स्कूल में नही हो सकती है इसलिए उसे अब स्कूल से निकाला जा रहा है” इसे पढ़ते ही वह भावुक हो गया और फिर उसने अपनी डायरी में लिखा की “थॉमस अल्वा एडिसन तो एक मानसिक रूप से बीमार बच्चा था लेकिन उसकी माँ ने अपने बेटे को सदी का सबसे प्रतिभाशाली व्यक्ति बना दिया” 
2
Replying to the question above
Answered on03/21/23

दोस्तों आज इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि सच बोलने से जीवन में क्या बदलाव आते हैं। कहा जाता है कि जीवन में हमेशा सच ही बोलना चाहिए। सच बोलने से जीवन में इंसान सुखी रहता है। कहा जाता है कि सच कभी भी नहीं छुपता वह एक न एक दिन सबके सामने आ ही जाता है। व्यक्ति को हमेशा अपने जीवन में सच बोलना चाहिए। जो व्यक्ति हमेशा सच बोलता है उसके ऊपर भगवान की कृपा होती है भगवान उसे प्रसन्न रहते हैं। उसकी आयु दीर्घ होती है। और उसे किसी प्रकार की चिंता नहीं होती है। जो व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा सच बोलता है उसका जीवन सुखी रहता है।

Article image

V
View Profile
0