चलिए हम आपको दीपिका चिलखिकिया के बारे में बताते हैं कि आखिर कौन है दीपिका चिलखिकिया :-
मैं आपको बता दूं कि दीपिका चलखिलिया एक अभिनेत्री है। जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण मैं सीता का किरदार निभाया था जिसे आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। इतना ही नहीं इस सीरियल के सभी किरदारों को खूब प्रसिद्धि मिली।
दीपिका चिलखिकिया का परिचय यहां पर हम आपको देंगे:-
दीपिका चिलखिलिया की शादी हेमंत टॉपिवाला के साथ हुई है हेमंत एक बिजनेसमैन है। इसके अलावा हेमंत कॉस्मेटिक ब्रांड श्रृंगार के मालिक रह चुके हैं। मैं आपको बता दूं कि दीपिका चिलखिलिया का जन्म 19 अप्रैल 1965 को मुंबई में हुआ था। इनकी स्कूल की पढ़ाई लिखाई मुंबई से हुई थी दीपिका को स्कूल के दिनों से ही एक्टिंग का शौक था। और वह हमेशा स्कूल में नाटकों में भाग लेती थी।
स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें एक्टिंग की भी ऑफर मिलने लगे थे। एक मीडिया रिपोर्ट के द्वारा बताया जाता है की छोटी उम्र में ही एक बंगाली अभिनेता ने उन्हें बाल कलाकार के रूप में फिल्म में लेने का ऑफर दिया था लेकिन पढ़ाई प्रभावित न हो इस वजह से उनके मां-बाप ने इसकी इजाजत नहीं दी थी।
लेकिन हां 16 साल की उम्र में दीपिका ने एक्टिंग करियर में शुरुआत कर दी थी और फिर उन्होंने सन 1983 में आई सुन मेरी लैला नाम की फिल्में में अभिनय किया। इसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्मों में भी अभिनय किया।
लेकिन दीपिका को पहचान मिली रामानंद सागर के रामायण सीरियल से निभाए गए सीता की किरदार से। इस किरदार के बाद मैं घर घर में वह सीता माता के रूप में प्रख्यात हो गई आज भी यह किरदार लोगों के जहां में इस तरह जिंदा है जैसे उस वक्त हुआ करता था।


