J
Jonny Smith· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

आधार कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?

16
230

Join this conversation

Sort By

हर एक भारतीय नागरिक के पास पहचान पत्र के रूप मे आधार कार्ड होना चाहिए क्योंकि आधार कार्ड सभी कामो मे लगता है। अब तक छोटे बच्चे जन्म लेते है, तो उनका भी 1-2साल बाद आधार कार्ड बनवाना पड़ता है वरना स्कूलो मे बिना आधार कार्ड के बच्चे क़ो एडमिशन नहीं मिलता है। भारतीय नागरिक होने के नाते हर बच्चे, नौजवानों क़ो आधार कार्ड बनवाना ही होगा, आधार कार्ड बनवाने के लिए आप आधार कार्ड सेंटर जाकर आधार कार्ड बनवा सकते है। लेकिन आधार कार्ड बनवाने के लिए अन्य जगहों पर भी कैंप लगता है, जैसे कि सरकारी स्कूलो, नगरपालिका परिषद, कचेहरी मे भी आधार कार्ड बनाये जाते है आप इन जगहों पर जाकर आधार कार्ड बनवा सकते है। लेकिन आधार कार्ड बनवाने मे कुछ जरुरी डाक्यूमेंट भी लगते है, आपको नहीं पता कि आधार कार्ड बनवाने कौन -कौन से डॉक्यूमेंट लगते है तो चलिए हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे आधार कार्ड बनवाने लगने वाले जरुरी डाक्यूमेंट -

•जन्म प्रमाण पत्र
•पैन कार्ड
•पासवर्ड साइज फोटो
•माता -पिता आय प्रमाण पत्र
•जाति प्रमाण पत्र
•राशन कार्ड
•माता -पिता आधार कार्ड
•मोबाइल नंबर

हमारे द्वारा ऊपर बताएंगे गए डॉक्टर आधार कार्ड सेंटर पर लेकर जाएं और आधार कार्ड एक फॉर्म लेकर उसमे सारे डॉक्यूमेंट की जानकारी अच्छे से भरकर जमा कर दे। उसके बाद आधार कार्ड सेंटर मे कोई भी कंप्यूटर यूजर होगा, वह आपका नाम, मोबाइल पूछेगा और भी डॉक्यूमेंट की सारी इनफार्मेशन करेक्ट करने के आपसे पूछेगा। इसके बाद कंप्यूटर यूजर जो आधार कार्ड बनाएगा वह आपके दोनों आँखों का आईरिस स्कैन करेगा, और आपके चेहरे की तस्वीर लेगा उसके बाद आपके 10 उंगलियों के फिंगरप्रिंट लेगा, उसके बाद आपको एक स्लिप निकालकर देगा। उसके बाद आपको बोलेगा कि आप इस स्लिप के द्वारा एक सप्ताह बाद आधार कार्ड किसी भी ऑनलाइन शॉप से निकलवा सकते है या फिर हमारे आधार कार्ड सेंटर पर आकर अपना नया आधार कार्ड प्राप्त कर सकते है।Article image

Answered by
M
View Profile
Answered on01/19/24
8

दोस्तों यदि आप भारत के निवासी हैं तो आपके पास आधार कार्ड होना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि आधार कार्ड को पहचान पत्र के रूप में उपयोग किया जाता है आज के समय में आधार कार्ड बहुत ही जरूरी दस्तावेज बन गया है बिना आधार कार्ड के बहुत से काम रुक जाते हैं यदि आप नौकरी करना चाहते हैं तो उस जगह भी आधार कार्ड बेहद ही आवश्यक है यदि आप बैंक में अपना खाता खुलवाना चाहते हैं तो वहां भी आधार कार्ड आवश्यक दस्तावेज के रूप में उपयोग किया जाता है आज के समय में आधार कार्ड इतना जरूरी हो गया है कि बिना आधार कार्ड के स्कूलों में अब एडमिशन भी नहीं किये जाते है। तो अब माता-पिता अपने 1 से 2 वर्ष के बच्चे का भी आधार कार्ड बनवाते हैं जिससे कि आगे चलकर बच्चे को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। आधार कार्ड बनवाने के लिए बहुत सी जगह है जहां से आप अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। यदि आपको नहीं पता है कि आधार कार्ड बनवाने में क्या-क्या जरूरी दस्तावेज लगते हैं

तो चलिए आज इस पोस्ट में हम आपको बताते हैं आधार कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

है -
• पासपोर्ट साइज फोटो।
• बैंक पासबुक की फोटोकॉपी।
• राशन कार्ड की फोटो कॉपी।
• वोटर आईडी कार्ड की फोटो कॉपी।
• माता-पिता के आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
• मोबाइल नंबर।

आधार कार्ड बनवाने के लिए यह जरूरी दस्तावेज है जिनके द्वारा आप अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। जब आधार कार्ड बनवाने जाते हैं तो आधार कार्ड बनवाते समय आपके हाथों की फिंगर्स को स्कैन किया जाता है आपकी आंखों को भी स्कैन किया जाता है आंखें स्कैन होने के बाद वहां आपकी फोटो भी खींची जाती है उसके बाद जब सारी प्रक्रिया हो जाती है तो कंप्यूटर यूजर आपको बताता है कि आपके आधार कार्ड के लिए सारी प्रक्रिया हो चुकी है एक हफ्ते बाद आप अपना आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आधार कार्ड प्राप्त करने के लिए वह आपको एक पर्ची देता है जिसमें सारी जानकारी होती है जिसके द्वारा आप अपना आधार कार्ड एमपी ऑनलाइन के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं।

Letsdiskuss

Answered by
V
View Profile
Answered on01/21/24
5

यदि आप भी नया आधार कार्ड एनरोल करना चाहते हैं तो उसे UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एक फॉर्म भरना पड़ता है। और फिर इसके बाद आधार केंद्र में जाकर जमा करना होता है। मैं आपको बता दूं कि इस फार्म के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा करने पड़ते हैं। जिसके जरिए आवेदक की जानकारी को वेरीफाई किया जाता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आधार कार्ड बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज की जरूरत पड़ती है।

यहां पर मैं आपको बताऊंगी कि आधार कार्ड बनवाने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी होते हैं:-

  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आवेदक का ड्राइविंग लाइसेंस
  • भारत सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र
  • फोटो बैंक एटीएम कार्ड
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र

अब मैं आपको बताऊंगी कि आधार कार्ड बनवाने के लिए क्या करना चाहिए:-

मैं आपको बता दूं की सबसे पहले आपके नजदीकी आधार केंद्र जाना होगा। और सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर जाना पड़ेगा। जब आप केंद्र में पहुंच जाएंगे तो आपको एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी और पता शामिल करना होगा।

फॉर्म भरने के बाद आपका बायोमैट्रिक डेटा दर्ज किया जाएगा। इसमें आपका अंगूठा प्रिंट, आंख की स्कैन और फोटो शामिल हो सकते हैं। और फिर दर्ज किए गए डाटा की सत्यापन के लिए आपसे सवाल किए जाएंगे। इससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी के सत्यापन होगा।

और जब आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी तो आपको आधार नंबर प्रदान किया जाएगा। और फिर कुछ ही देर बाद में आपको आधार कार्ड पोस्ट या ईमेल के माध्यम से प्राप्त हो जाएगा।

इस प्रकार आपका आधार कार्ड बनाकर आपको आपके घर पर मिल जाएगा। और यदि आधार कार्ड बनवेट वक्त आपके साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की जाती है तो आपको उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज भी करवाना पड़ सकता है।

Letsdiskuss

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on01/20/24
5