A
Anushka · 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

अस्पताल में ओपीडी (opd) का मतलब क्या होता है?

11
1.6K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on02/16/24

चलिए जानते हैं कि अस्पताल में ओपीडी का मतलब क्या होता है:-

 

आप और हम इसे ऐसे बहुत से लोग हैं जो अस्पताल तो गए ही होंगे और जब आप अस्पताल में गए होंगे तो आपने अस्पताल में अक्सर ओपीडी लिखा हुआ देखे होंगे लेकिन ओपीडी का मतलब क्या होता है इसका पूरा नाम क्या है इन सभी की जानकारी बहुत ही कम लोगों को होती है तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको इसकी जानकारी इस आर्टिकल में देने वाले हैं।

 

 मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की ओपीडी का फुल फॉर्म आउट पेशेंट डिपार्मेंट होता है। जिसे हिंदी में आउट पेशेंट विभाग कहते हैं  लेकिन इसे शुद्ध हिंदी में वाह्य रोगी विभाग कहा जाता है। जब किसी मरीज को पहली बार किसी अस्पताल में ले जाया जाता है तो सबसे पहले रिसेप्शन डेस्क पर जाकर पंजीकृत कराना पड़ता है। इसके बाद उसकी सबसे पहले ओपीडी में ले जाया जाता है। और ले जाने के बाद डॉक्टर द्वारा तय किया जाता है कि इस मरीज को किस विभाग में जाना चाहिए।

 

 देखा जाता है कि बहुत से अस्पतालों में ओपीडी निचली मंजिल पर होता है। और यह कई विभागों में बंटा होता है। जैसे की हड्डी रोग विभाग, स्त्री रोग विभाग, न्यूरोलॉजी विभाग, सामान्य चिकित्सा विभाग आदि खंडो मे बटा रहता है।

 ओपीडी में बाहरी मरीजों का इलाज करने के लिए डॉक्टर और नर्स के अलावा चिकित्सा संबंधित चार करने की सेवाएं तथा किसी प्रकार की जांच करने की सुविधा उपलब्ध होती है।

 

 इस प्रकार मैंने आपको यहां पर जानकारी दे दी है की ओपीडी का मतलब क्या होता है। और ओपीडी का अस्पतालों में क्या काम होता है इसकी भी जानकारी दे दी है। इसलिए जब भी आप अस्पताल में जाएं तो  आपको ओपीडी के बारे में पता होना चाहिए तो आप एक बार हमारे आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़े।

 

 

Letsdiskuss

A
View Profile
4