S
Updated on Mar 19, 2026education

गाड़ी के पीछे L का क्या मतलब है?

18
3 Answers

avatar
Answered on Jan 9, 2024

आपने कई कारो और गाड़ियों के पीछेLलिखा हुआ देखा होगा। आपने सोचा है यह क्यु लिखा होता है। चलिए आज हम आपको इसके बारे मे जानकारी देते है। सड़को पर चल रहे कई वाहनो के पीछे लिखे L का मतलब -लर्निगहोता है। इसका मतलब गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति को गाड़ी चलानी अभी ठीक से नही आती। वह गाड़ी चलाना सीख रहा है।

लर्निग वाहन चालको के लिए सख्त नियम और कानून बनाये गए है:

  • लर्निग लाइसेंस धारक अकेले गाड़ी नही चला सकता हैं।
  • उसे मुख्य सड़क पर गाड़ी नही चलानी है।
  • किसी मैदान या कॉलोनी मे ही गाड़ी चलाना है।
  • यदि वाहन चालक सड़क पर गाड़ी चलाना सीखना चाहता है तो उसके साथ ट्रेंड ड्राइवर होना जरूरी है।
  • इसके साथ ही उसकी कार या बाइक के पीछे बड़े लाल अक्षर से आगे और पीछे L लिखा होना जरूरी है।
  • L अक्षर की लंबाई कम से कम 6 इंच की होना चाहिए।

लर्निग वाहन चालक को यह सभी नियमो का पालन करना जरूरी है। इस पर जुर्माना भी तय किया गया है। यदि कोई भी वाहन चालक लर्निग वाला इन नियमो का पालन नही करता है तो उस 100 रुपये से 500 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता हैं। इसके साथ ही उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता हैं।

लर्निग लाइसेंस के लिए आरटीओ में जाकर ड्राइविंग टेस्ट देना होता है इसके बाद 1 महिने तक व्यक्ति लर्निग मे ही रहता है। 1 महीने बाद पक्का लाइसेंस बनता है। लर्निग लाइसेंस की अवधी 6 महिनो तक की होती है। वाहनो के पीछे L को देखकर लोगो को यह पता चल जाता हैं कि वाहन चलाने वाला वाहन चलाना सीख रहा है। इसलिए वह अपनी सुविधा के अनुसार अपना वाहन निकाल ले । लर्निग चालको को सारे

नियमो का पालन करना जरूरी होता है जिससे किसी को भी सड़क पर उसके द्वारा दिक्कत ना हो।

Letsdiskuss

8
avatar
Modern India Explorer
Answered on Jan 11, 2024

दोस्तों अपने कई बार देखा होगा कि कई गाड़ियों के पीछे एल लिखा होता है क्या आपको यह भी पता है कि एल का मतलब होता क्या है चलिए मैं आपको बताती हूं कि गाड़ी के पीछे लिखा एल का मतलब क्या होता है

गाड़ी के पीछे लिखा एल का मतलब है कि ड्राइवर गाड़ी चलाना सीख रहा है उसे परफेक्ट गाड़ी चलाना नहीं आता है कृपया गाड़ी संभाल कर चलाइए। गाड़ी के पीछे लिखा एल का मतलब लर्निंग होता है और यह लाल रंग से लिखा होता है.। ऐसे वाहन चालकों के लिए स्पीड से लेकर कई अन्य नियम भी है जिनका पालन करना जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि L लिखे वाहनों ने एक साल में 23000 से ज्यादा जान ले ली है। अगर किसी वाहन के पीछे L लिखा है तो ऐसे में किसी भी सड़क पर चलते राहगीर को समझ जाना चाहिए कि उसे उसे वहां से दूरी बनाकर रखें। ड्राइविंग वैसे तो आरटीओ द्वारा इन ड्राइवर के लिए कुछ नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की छूट दी जाती लेकिन कई बार लापरवाही बढ़ाते हुए यह लर्निंग ड्राइवर सड़क पर बेतरतीब वाहन चलाते हैं जिससे कई बार हादसे हो जाते हैं जिसेसे खुद लर्निंग ड्राइवर सहित सड़क पर चल रहे राहगीरो की जान पर बन जाती है।

यह लर्निंग लाइसेंस का मतलब या बनाए गए नियम निम्न है-

एक लर्निंग लाइसेंस धारक के लिए अकेले वाहन चलाने की अनुमति नहीं है। यदि वे ऐसा करते पाए जाते हैं तो उन्हें 100 से लेकर ₹500 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। मैं अकेले ही वाहन चलाने हैं तो मुख सड़क पर नहीं चला सकते हैं। इसके लिए उन्हें खुले मैदान या कॉलोनी में कार या वाहन चलना होगा। वही वहां के आगे और पीछे लाल रंग में यह लिखा जरूरी होता है ताकि अन्य वाहन चालकों को पता चल सके कि यह वाहन चालक लर्निंग ड्राइवर है।

Letsdiskuss

5
N
Answered on Mar 17, 2026

आज हम जानेंगे कि गाड़ी के पीछे लगे L का क्या अर्थ होता है। आपने अक्सर नई या सीखने वाली गाड़ियों पर L लिखा हुआ देखा होगा। आइए मैं बताती हूं कि L का मतलब Learner होता है। इसका अर्थ है कि वाहन चलाने वाला व्यक्ति अभी ड्राइविंग सीख रहा है।

इस चिन्ह को लगाने का उद्देश्य अन्य लोगों को यह बताना होता है कि चालक नया है, ताकि वे सावधानी बरतें और उसे सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने का मौका दें। इस तरह L एक संकेत है जो सड़क सुरक्षा और जागरूकता के लिए उपयोग किया जाता है।

React