N
neymarmalik seo· 7 साल पहले
लेखक

काजू किस फल से आता है?

0
609

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया03/13/19
काजू सेब के आकार के फल के नीचे जुड़ा होता है। Kaju का यह फल भी खाने में काम आता है। इससे चटनी ,जैम आदि बनाये जाते है। अमेरिका में इसे विशेष प्रकार के स्वाद के लिए ड्रिंक्स में यूज़ किया जाता है। गोआ में इस फल के रस से फ़ेनी नामक शराब बनाई जाती है जो बहुत लोकप्रिय पेय है। Kaju का सबसे बड़ा उत्पादक देश वियतनाम है।

काजू के फायदे – Cashew Nut Benefits

काजू में प्रचुर मात्रा में कॉपर होता है। कॉपर लोह तत्व के उपयोग में , फ्री रेडिकल को मिटाने में , हड्डी की मजबूती में , तथा त्वचा और बालों के पिग्मेंट मेलेनिन के बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कॉपर की कमी से खून की कमी एनीमिया , ओस्टेपोरोसिस , नसों को नुकसान , जोड़ों की समस्या जैसे अर्थराइटिस , दिमागी कमजोरी , असामान्य धड़कन आदि हो सकते है। अतः काजू का नियमित सेवन इन सबसे बचा सकता है।

काजू से मिलने वाला मैग्नीशियम शरीर के लिए जरुरी होता है। मैग्नीशियम की कमी से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है , मांपेशियों में खिंचाव हो सकता है। यह खिंचाव कभी कभी ह्रदय या फेफड़े में होने पर जानलेवा सिद्ध हो सकता है।

मैग्नीशियम माइग्रेन सिरदर्द को कम करता है , ब्लड प्रेशर कम करता है , हृदयाघात से बचाव करता है , नींद की कमी को दूर करता है तथा अस्थमा में आराम दिलाता है। काजू का उपयोग इस सभी समस्याओं को दूर रख सकता है।
N
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
0