Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Krishna Patel's avatar
Dec 22, 2023health-beauty

सुबह चने खाने से क्या होता है?

9 Answers
47

S
@setukushwaha4049May 11, 2022

सुबह खाली पेट भीगे हुये चने खाने से बहुत से लाभ मिलते है :-

•रोजाना सुबह भीगे हुये चने का सेवन करने से ब्लड शुगर कण्ट्रोल होता है।

•रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुये चने का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, क्योंकि भीगे हुये चने मे फाइबर भरपूर मात्रा मे पाया जाता है, जो भोजन को पाचने काम करता है।

•रोजाना सुबह खाली पेट भीगे चने का सेवन करना चाहिए, क्योंकि भीगे हुये चने मे भरपूर मात्रा मे आयरन पाया जाता है, भीगे हुये चने का सेवन करने से आपकी बॉडी मे आयरन की प्राप्ति भरपूर मात्रा मे होती है।

Article image

3
25
avatar
@krishnapatel8792May 12, 2022

आइए आज हम आपको बताते हैं कि सुबह सुबह खाली पेट भीगे हुए चना खाने से कौन कौन से फायदे होते हैं। चना नहीं ऐसे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है।

यदि आप रोजाना सुबह एक मुट्ठी भीगे हुए चने का सेवन करते हैं तो आपका पाचन तंत्र मजबूत बना रहता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है।

खून की कमी की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह एक मुट्ठी भीगे हुए चने का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चने में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।Article image

3
25
avatar
@aanchalsingh1985May 23, 2022

आइए आज हम आपको बता रहे हैं कि सुबह चने खाने से होता क्या है।

भीगे हुए चने को सुबह खाने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और मेटाबॉलिज में भी मजबूत होता है। जिन व्यक्तियों को हीमोग्लोबिन की कमी होती है उन्हें रोजाना ही भीगे हुए चने का सेवन सुबह उठकर करना चाहिए। क्योंकि चने में आयरन विटामिन्स, और क्लोरोफिल , फास्फोरस जैसे मिनिरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते है। चने का सेवन करने से शरीर की कई सारी बीमारियां दूर होती है और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हमे चने का रोजाना ही सेवन करना चाहिए.।Article image

3
25
avatar
@poonampatel5896Sep 29, 2023

आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि सुबह चना खाने से क्या होता है-

खून की कमी की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना सुबह एक मुट्ठी भीगे हुए चना का सेवन करना चाहिए क्योंकि चने में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है।भीगे हुए चने का सेवन करने से आपकी बॉडी में आयरन की प्राप्ति भरपूर मात्रा में होती है।

रोजाना सुबह चना का सेवन करने से ब्लड शुगर की समस्या समाप्त हो जाते हैं।

चने में प्रोटीन,फाइबर,एनर्जी,आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक कॉपर, विटामिन B3 और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

पाचन को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना भीगे हुए चना खा सकते हैं दरअसल चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है फाइबर ऑतों और पेट से भी सख्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करता है।

Article image

3
24
V
@vandnadahiya7717Sep 30, 2023

दोस्तों अपने सुबह बहुत लोगों को भीगे हुए चुने खाते हुए देखा होगा। हम आपको बता दें कि सुबह चने खाना हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। भीगे हुए चने में फाइबर,प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। भीगे हुए चने में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को तंदुरुस्त बनता है। और भोजन को पचाने में मदद भी करता है। चने में ग्लिसमिक इंडेक्स तत्व पाया जाता है। जो भूख को काम करके वजन घटाने के लिए सहायक होता है। भीगे हुए चने का सेवन करने से कैंसर के खतरे से भी बचा जा सकता है क्योंकि चने में ब्यूटीरेट नमक एसिड पाया जाता है। जो कैंसर को जन्म देने वाली कोशिकाओं को मुख्य रूप से खत्म करता है। इसीलिए हमें रोजाना सुबह चने खाना चाहिए।

Article image

3
23
A
@anjalipatel3903Sep 30, 2023

रोजाना सुबह चना खाने से क्या फायदा होता है। आपको इसकी जानकारी नहीं होगी।तो कोई बात नहीं मैं आपको इस आर्टिकल में बताऊंगी कि रोजाना सुबह चना खाने से कौन-कौन से फायदे प्राप्त होते हैं। आपने अपने घर में बड़े बुजुर्गों के मुंह से कहते हुए सुना होगा कि रोजाना सुबह एक मुट्ठी भीगे हुए चना खाने से शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है और इसके सेवन से कई सारे लाभ होते हैं तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से लाभ प्राप्त होते हैं।चने में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है यदि किसी व्यक्ति को ब्लड शुगर की समस्या है तो उसे रोजाना भीगे हुए चने का सेवन करना चाहिए इससे शुगर कंट्रोल में रहता है। यदि किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी है तो उसे रोज सुबह एक मुट्ठी भीगे हुए चने अवश्य खाना चाहिए इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं रहती है।

Article image

3
22
avatar
@kamleshpatel2845Dec 18, 2023

अक्सर अपने घर में देखा होगा कि बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि सुबह उठकर खाली पेट भीगे हुए चने खाने चाहिए। कुछ लोग जिम करने के बाद चने का सेवन करते हैं तो कुछ लोग नाश्ते के रूप में सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रोजाना सुबह खाली पेट भीगा चना खाने से क्या होता है।अगर नहीं पता तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं की भीगे चने खाने से क्या होता है। भीगा चना खाने से कई प्रकार के फायदे होते हैं। चना में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दरअसल चने में पोषक तत्व के साथ विटामिन और मिनरल भरपुर मात्रा पाई जाती है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए अलग-अलग प्रकार के लाभदायक होता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए भीगा हुआ चना खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। फाइबर, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण चना बीमारी को रोकने में मदद करता है। भिगा चना पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। दरअसल भीगे हुए चने में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर मुख्य रूप से खाना पचाने का काम करता है। भीगे हुए चना खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। बढ़ते हुए वजन से परेशान लोग भी चने का अत्यधिक मात्रा में उपयोग करते हैं। दरअसल चना में ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है जो भूख को काम करके वजन घटता है।

भीगे हुए चने का सेवन कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाए रखेगा। चने में ब्यूटिरेट नामक फैटी एसिड पाया जाता है, जो मुख्य रूप से कैंसर को जन्म देने वाले कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करता है। भीगे हुए चने का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।क्योंकि भीगे हुए चना में बीटा कैरोटीन दर्द पाया जाता है,यह तत्व मुख्य रूप से आंखों की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाता है।जिससे आपकी देखने की क्षमता स्वस्थ बनी रहेगी।

Letsdiskuss

0
21
avatar
@deeptisingh6754Dec 20, 2023

दोस्तों इस पैराग्राफ के माध्यम से बताएंगे कि सुबह के समय चना खाने से क्या होता है

वजन घटाने के लिए फायदेमंद- अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह-सुबह खाली पेट भीगे हुए चना का सेवन करें चना में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है और आपका वजन कम हो सकता है।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद- डायबिटीज के मरीजों के लिए चना फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

खून की कमी को दूर करें- चना खून की कमी को दूर करने में मदद करता है क्योंकि इसमें आयरन की अधिक मात्रा पाई जाती है आयरन रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है जिसके कारण हीमोग्लोबिन का रक्त बढ़ता है और खून की कमी की समस्या खत्म हो जाती है अगर आप रोजाना भीगे हुए चना का सेवन सुबह-सुबह खाली पेट करते हैं तो खून की कमी दूर हो जाएगी।

पाचन के लिए फायदेमंद- पाचन को मजबूत बनाने के लिए चना फायदेमंद होता है क्योंकि चना में फाइबर की मात्रा होती है जो पेट से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने में मदद करता है और पेट को साफ करता है आप भीगे हुए चना का रोजाना सुबह खाली पेट सेवन करें। चना आपको पाचन से जुड़ी समस्या को दूर करने में मदद करता है जैसे की गैस, कब्ज और अपच।

गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप भीगे हुए चना में थोड़ा सा नींबू का रस और जीरा का पाउडर मिलाकर सेवन कर सकते हैं इससे गैस की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

Letsdiskuss

0
19
S
@shikhapatel7197Dec 21, 2023

चना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। और हमरे शरीर से जुड़ी जितनी भी छोटी-बड़ी बीमारी है हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। और आपको बता दें कि भीगे चने में प्रोटीन, और कार्बोहायड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स आदि पाए जाते हैं। भीगे चने खाने के कई फायदे हैं, इसके खाने से दिमाग तेज़ होता है, खून साफ होता है जिससे चेहरे पर भी निखार आता है। और मोटापे से आजकल हमारे देश में न जाने कितने लोग परेशान है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की कोशिश करते हैं लेकिन असफल होते हैं। और ऐसे में इससे निजात दिलाने में भीगे हुए चने बेहद फायदेमंद हैं।

और भीगे चने को खाने से धीरे-धीरे मोटापा कम होता है। इसलिए हमें सुबह-सुबह रोजाना चने का सेवन जरूर ही करना चाहिए क्योंकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। औरअगर आप भी अपनी कमज़ोर इम्युनिटी के कारण जल्दी-जल्दी बीमार होने से तंग आ चुके हैं तो भीगे चने खाना शुरू कर दीजिये। शरीर को सबसे ज़्यादा पोषण भीगे काले चनों से मिलता है। चने में विटामिन्स के अलावा क्लोरोफिल और फास्फोरस जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो शरीर से बीमारियों को दूर रखते हैं। इसलिए हमें रोजाना सुबह-सुबह चना जरूर खाना चाहिए।

पेट की समस्याएं हर बीमारी की जड़ होती हैं। ऐसे में पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए चनों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिये और सुबह चनों को पानी से अलग करके, इसमें अदरक, जीरा और नमक मिलाकर खाइये। और देखिए इसका कितना अच्छा असर पड़ता है हमारे शरीर पर। इसलिए हमें रोजाना सुबह-सुबह चने का सेवन करना चाहिए। यदि आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया है तो इसे लाइक कीजिए ताकि हम आपको और भी आर्टिकल लाते रहे।

Letsdiskuss

0
18