A
aham pathak· 7 years ago
Exploring innovations, digital trends, and scientific discoveries through reliable, practical, and easy-to-understand content.

मच्छर मारने वाले ऑल आउट में क्या होता है और ये इतना महंगा क्यूँ है?

8
10.1K

Join this conversation

Sort By

दोस्तो, हम सब यह जानते है कि मच्छरो से अनेको जानलेवा बिमारियाँ फैलती है। जिसकी वजह से ना जाने आए दिनों कितनी ही मौते होती हैं वह किसी वयस्क की या किसी नवजात की। मच्छरो को अनदेखा नही किया जा सकता हैं। आज कल मार्केट मे हर समस्या की दवा है। उसी प्रकार मच्छरो को खत्म करने की दवा भी बनाई गई है जिसका नामऑल आउटहै। यह एक एक नाइट उन्नत एपीएम फॉर्मूला वाला एक मच्छर नाशक स्प्रे है , जो डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारी फैलाने वाले मच्छरो से 12 घंटो तक लगातार सुरक्षा प्रदान करता है। मच्छर मारने वाले लिक्विड में मिट्टी का तेल होता है इसी के साथ इसमे कई और केमिकल को मिलाया जाता है जिससे इसकी सुगंध और कार्य को बदला जा सके और इसे इस तरीके का बनाया जा सके के यह बंद कमरे मे पूरी रात चालू होने के बाद भी ज्यादा नुकसान ना पहुँचा सके। आज कल महंगाई के जमाने में हर चीज महंगी है , तो ऑल आउट क्या चीज़ है। ऑल आउट में विभिन्न प्रकार के केमिकलो का समावेश होने के कारण इसका महंगा होना जायज है। ऑल आउट एक भारतीय मच्छर प्रतिरोधी ब्रांड है। ऑल आउट के अलावा मॉर्टिंन, गुड नाईट, टेर्मिनेटर जैसे कई ब्रांड मार्केट मे उपलब्ध है। Article image

Answered by
komal Solanki
View Profile
Answered on11/20/23
4

मच्छरों के लिए मैं आपको एक बहुत ही सस्ता और किफायती तरीका बता रहा हूँ. कृपया निर्देशों का ध्यान रखें.

बाजार में किसी भी कृषि से संबंधित दुकान मे ये आपको मिल जाएगा. इस कीटनाशक का नाम Deltamethrine है और यह k othrine के नाम से बाजार मे Bayer कंपनी इसे बेचती है. इसकी 1 लिटर की बोतल करीब 1500/- रुपये की है.

उपयोग विधि - यह रंग रहित, गंध रहित, द्रव है जिसका 40 एमएल आपको 1 लीटर पानी मे घोलना है और 20 वर्ग मीटर मे इसे स्प्रे करना है। दीवारों अलमारियों और सीलिंग पर इसे एक समान स्प्रे कर दें। एक अंदाज से आप ये समझिये कि 1 लीटर तैयार द्रव आपको 10 गुना 10 के कमरे मे पूरा स्प्रे करना है। आधे घंटे के बाद सूखने पर आप लकड़ी या मेटल की वस्तुओं को सूखे कपडे से पोंछ सकते हैं ताकि पानी के धब्बे निकल जाएं।

उपयोगिता - अच्छी तरह से एक समान स्प्रे करने पर इसका असर 2 से 3 महीने तक रहता है। इस प्रकार यदि कीमत की तुलना की जाए तो यह सिर्फ 60 रुपये का पडता है। यह सिर्फ मच्छरों से ही नही परन्तु सभी रेंगने वाले और उडने वाले कीडों से आपको बचाता है। यह मक्खी मच्छर चींटी काॅकरोच सभी पर एक समान प्रभावी है।

अगर इस स्प्रे को नियमित रूप से प्रति 2 महीने में करें तो 1 साल बाद आप 3–3 महीने मे भी कर सकते हैं। प्रथम 2 बार स्प्रे आपको 40 मिली k othrine को 1 लीटर पानी मे घोलकर करना है उसके बाद 20 मिली को 1 लीटर पानी मिलाकर करना है। अर्थात दवाई की मात्रा आधी करनी है।

35 मिली के आॅथरिन को आधे लीटर पानी मे घोलेंऔर नायलोन की मच्छ्रदानियों को इसमे डुबोकर छांव मे सुखा लें। 9 महीने तक मच्छर इसमें घुस नहीं पायेंगे।

सावधानी - वैसे के आॅथरिन पूर्ण रूप से सुरक्षित है फिर भी स्प्रे करने से पहले चेहरे को कपडे ढंक ले और खाने पीने की वस्तुओं को अलमारी मे रखें। WHO और NICD द्वारा ये RESIDUAL SPRAYING के लिए मान्यताप्राप्त हैं।

मेरी जानकारी में यह प्रोडक्ट 25 साल से भारत मे उपलब्ध है परन्तु पहले ये सिर्फ रजिस्टर्ड पेस्ट कंट्रोल वालों को ही उपलब्ध था।

मच्छर मारने वाले ऑल आउट में क्या होता है और ये इतना महंगा क्यूँ है ?

Answered by
A
View Profile
Answered on07/23/19
5

मच्छर मारने वाले ऑल आउट इतना महंगा इसलिए होता है क्योंकि आप को जान के हैरानी होगी की मच्छर मरने वाले Liquid में 96.4% मिट्टी का तेल होता है, फिर भी Liquid इतना महंगा बिकता हैं। इस Liquid में मिट्टी के तेल के अलावा और कई केमिकल भी होता है लेकिन बहुत कम मात्रा में। इन सभी केमिकल का जयादा मात्रा में पाए जाने के कारण यह महंगा होता है |

लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह भी होती है की इस liquid के अंदर ऐसा क्या होता है जिससे मच्छर बरी आसानी से मर जाता हैं।

 
मच्छर मरने वाले Liquid में, मुख्य रूप से :-
 
- इस Liquid में सबसे अधिक मात्रा में सुगंधित मिट्टी का तेल होता है, जो इस Liquid का 96.4% होता है।
 
- मिट्टी के तेल के बाद इसमें ट्रांसफ़्लुथ्रिन होता है, जो इस Liquid का 1.6% होता है।
 
- इसके बाद इसमें ब्यूटेट हाइड्रॉक्सिलोलिन होता है, जो इस Liquid का 1.0% होता है।
Answered by
4

घर में इस्तेमाल होने वाला मच्छर भगाने वाला लिक्विड, जैसे All Out, खास रसायनों से बना होता है जो मच्छरों को दूर या खत्म करने में मदद करते हैं।

इसमें मुख्य रूप से प्रैलेथ्रिन (Prallethrin) जैसे केमिकल होते हैं, जो मच्छरों के तंत्रिका तंत्र पर असर डालते हैं। यह तरल मशीन में गर्म होकर धीरे-धीरे हवा में फैलता है, जिससे मच्छर पास नहीं आते।

इसकी कीमत ज्यादा होने का कारण इसका विशेष फॉर्मूला, सुरक्षा मानक और लगातार असर देने की क्षमता है। इसके निर्माण में रिसर्च, पैकेजिंग और ब्रांड वैल्यू भी कीमत को प्रभावित करते हैं।

साथ ही, यह लंबे समय तक चलने वाला प्रोडक्ट होता है, इसलिए इसकी लागत थोड़ी ज्यादा लगती है। यह उत्पाद खास रसायनों और तकनीक की वजह से प्रभावी होता है, इसलिए इसकी कीमत सामान्य चीजों से अधिक होती है।

Answered by
A
Aanya SharmaTranslating science and technology into stories that inform, challenge, and matter.
View Profile

Aanya Sharma is a science and technology writer with over 5 years of experience and 300+ published articles across leading digital platforms. She holds a Bachelor's degree in Science (Physics) from Delhi University, which grounds her writing in scientific literacy and gives her the ability to evaluate technical claims with accuracy. Her work has appeared on platforms including The Wire Science, Analytics India Magazine, and Digit.in, where she has covered artificial intelligence, space exploration, consumer technology, environmental science, and emerging tech policy. With a focus on accuracy and clarity, her writing makes complex scientific and technological developments accessible to readers without a technical background. Aanya has participated in science communication panels at events including the India Science Festival and has been recognised as a contributor to responsible tech journalism in India. She is an active member of the National Association of Science Writers (NASW) and maintains a public portfolio of her published work. Across all her work, her writing is grounded in verified sources and a commitment to editorial standards — delivering content that readers can rely on in a space where misinformation spreads easily.

Answered on03/19/26
0