वित्तीय वर्ष 2019 से 2020 में कौन से बदलाव हुए हैं ? - letsdiskuss
Official Letsdiskuss Logo
Official Letsdiskuss Logo

Language


English


अमन कुमार

Working (West Delhi Cricket academy) | पोस्ट किया |


वित्तीय वर्ष 2019 से 2020 में कौन से बदलाव हुए हैं ?


2
0




Accountant, (Kotak Mahindra Bank) | पोस्ट किया


आज नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत है, आज के दिन बैंक सिर्फ कर्मचारियों के लिए खुले होंगे | आज बैंक अकाउंट का क्लोजिंग डे है, आज के दिन किसी भी ग्राहक का कोई काम नहीं किया जाएगा आज बैंक के कर्मचारी केवल अपना काम पूरा करेंगे | वित्तीय वर्ष 2019 से 2020 में कई बदलाव किये गए हैं, आइये आपको बदलाव के बारें में बताते हैं |


- बैंक लोन ब्याज में कमी :-
इस नए वित्तीय वर्ष में अप्रैल महीने से बैंक लोन सस्ता हो सकता है | अब से सभी बैंक MCLR (Marginal Cost of funds based Lending Rate ) की जगह रेपो रेट के आधार पर लोन देंगे | RBI का रेपो रेट कम करने पर बैंकों को भी लोन की दर घटानी होगी | अभी बैंक खुद यह तय करेगा कि बैंक में लोन का ब्याज घटाना है या बढ़ाना है |

- नई नंबर प्लेट :-
आज के बाद से शोरूम से खरीदी गई कार में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट फिट करना अनिवार्य होगा, और साथ ही कारों की विंड स्क्रीन के साथ-साथ ईंधन का प्रकार दर्ज करवाना होगा | SC ने यह नियम मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में अक्टूबर तक जारी करने का आदेश दिया है |

- बाइक और स्कूटी की सुरक्षा :-
जो भी बाइक 125 CC से अधिक रखती है तो उस ऑटोमोबाइल कंपनियों को उस बाइक के लिए एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम देना जरुरी होगा | इससे सड़क हादसों में काफी नियत्रण होगा | यह निर्देश मार्च 2016 में सड़क परिवहन व हाईवे मंत्रालय ने दिए थे जिसके चलते ही आज 1 अप्रैल 2019 से बिना एंटी-लॉक ब्रैकिंग सिस्टम के दो पहिया वाहन बेचा नहीं जाएगा |

- बैंकों का विलय :-
आज के बाद से देना बैंक और विजय बैंक का आधिकारिक विलय बैंक ऑफ़ बड़ौदा में हो जाएगा | अब इन बैंकों के ग्राहक अब BOB के ग्राहक कहलाएंगे | साथ ही अब इन सभी ग्राहकों को BOB के नई चेक बुक और ATM कार्ड जारी करेगा |

- म्यूच्यूअल फण्ड :-
SEBI (Securities and Exchange Board of India ) ने इस वित्तीय वर्ष में म्यूचुअल फंड्स में निवेश के कुछ एक्सपेंस रेशो को कम करने का निर्देश दिया है |

- PF अकाउंट :-
अगर कोई भी 1 अप्रैल से अपनी जॉब बदलता है, तो पुराने PF अकाउंट का पैसा नए PF अकाउंट में खुद से ही ट्रांसफर हो जाएगा | EPFO (Employees' Provident Fund Organisation ) इस नए नियम के तहत नया अकाउंट खुद अपने आप पुराने अकाउंट से जोड़ दिया जाएगा | इसके लिए कर्मचारी के 12 अंकों के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर की मदद ली जाएगी जिससे कर्मचारी को ट्रांसफर सम्बन्धी परेशानी से मुक्ति मिलेगी |

Letsdiskuss (Courtesy : Amar Ujala )



1
0

');