komal Solanki
komal Solanki· 4 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

हरितलवक किसे कहते है तथा यह क्या कार्य करता है?

18
4.1K

Join this conversation

Sort By

हरित लवक: जिस लवक में पर्णहरित वर्णक होता है उसे हरित लवक कहते हैं।इनके कारण पत्तियों का हरा रंग होता है। जिससे पेड़ पौधे प्रकाश संश्लेषण एक क्रिया द्वारा भोजन बनाते हैं।

हरित लवक दोहरी झिल्ली मैं परिवद्ध कोशिकांग है। हरित लवक ऐसा कोशिकांग है सौर ऊर्जा यानी प्रकाशीय ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में बदलता है। हरित लवक केवल सुख केंद्रीय पादप कोशिकाओं में और शैवाली कोशिकाओं में पाए जाते हैं।माना जाता है कि नील हरित शैवाल नाम के जीवाणु से हरित लवक का विकास हुआ।

हरित लवक के कार्य: हरित लवक प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा कार्बोहाइड्रेट का निर्माण करते हैं। इनमें ग्लूकोस से मंड प्रोटीन,वसा विटामिन हारमोंस आदि का निर्माण भी होता है।

- जल का आयनिकरण एवं CO2 अपचयन के लिए NADPH +H+ की उपलब्धि कराना हरित लवक का ही कार्य है।

- प्रकाश संश्लेषण की अभिक्रिया फास्कोरिलेशन व हिल अभिक्रिया कोंटासोमो में होती है। हाइड्रोजन का स्थानांतरण स्ट्रोमा में होता है।Letsdiskuss

और पढ़े-- लसिका किसे कहते हैं?

Answered by
Poonam Patel
View Profile
Answered on11/27/22
10

हरितलवक या क्लोरोप्लास्ट :- क्लोरोप्लास्ट वे कोशिकांग होते है जहाँ पर संश्लेषण की क्रिया संपन्न होती है। क्लोरोप्लास्ट मुख़्तय: पतियों के मिजोफिल कोशिकांग मे पाया जाता है, यह अंडाकार, गोलाकार तथा चक्रिय भी हो सकता है। प्रत्येक क्लोरोप्लास्ट दो झिल्लीयों से मिलकर बना होता है लाइपो प्रोटीन की बनी होती है, बिजली को आउट मेंब्रेन तथा तथा प्रत्येक झिल्ली की मोटाई 40-60A होती है दोनों झिलियो के बीच में जो स्थान पाया जाता है periplasmic space कहते है। इसमें प्रमुख दो सरचनाएँ पायी जाती है -
1. स्टोमा
2. मैट्रिक्स

Article image

हरित लवक के कार्य :- हरितलवक के मुख्य कार्य निम्नलिखित है :-

1.क्लोरोप्लास्ट प्रकाश संश्लेषण क्रिया के समय वातावरण कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण करते हैं तथा अपने अंदर H2O(जल ) प्रकाश रासायनिक अपघटन करके ऑक्सीजन गैस मुक्त करते हैं जोकि जीवो के श्वसन करने मे काम आते है।

2. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया प्रकाश अभिक्रिया के समय इसमें ADP फास्फोर्यलेशन से ATP का निर्माण करते है इसी समय NADP से NDPH2 का निर्माण होता है। ये ATP एवं NADP अंधकार अभिक्रिया मे कार्बन डाइऑक्साइड के अपचयन के काम आता है।

3.क्लोरोप्लास्ट हरे रंग का वर्णक होता है,अत: यह पतियों को हरा रंग प्रदान करता है।

Answered by
S
View Profile

Mp

Answered on10/12/21
9

पौधों की कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण अंग हरितलवक कहलाता है, जो उनके हरे रंग के लिए जिम्मेदार होता है। हरितलवक को अंग्रेज़ी में Chloroplast कहा जाता है।

इसमें क्लोरोफिल नामक हरा रंगद्रव्य होता है, जो सूर्य के प्रकाश को अवशोषित करता है। इसका मुख्य कार्य प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) करना है, यानी सूर्य के प्रकाश, पानी और कार्बन डाइऑक्साइड की मदद से पौधे अपना भोजन बनाते हैं। इसी प्रक्रिया में ऑक्सीजन भी बनती है, जो जीवों के लिए आवश्यक है।

हरितलवक पौधों को ऊर्जा प्रदान करने और उन्हें जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पौधों के जीवन का एक जरूरी हिस्सा है, जो भोजन बनाने की प्रक्रिया को संभव बनाता है।

Answered by
Tara Verma
Tara VermaTen years in the classroom, shaping minds — bringing the same clarity and purpose to every piece she writes about education.
View Profile

Tara Verma is a practising teacher and education content writer with over 10 years of classroom experience across primary and secondary levels. She holds a Master's degree in Education (M.Ed.) from Delhi University and a Bachelor of Education (B.Ed.) from Jamia Millia Islamia — qualifications that ground her writing in both pedagogical theory and the day-to-day realities of teaching in India. Her content covers exam preparation strategies, learning methodologies, curriculum guidance, student mental health, career counselling for students, and the evolving state of school and higher education in India. Her work has appeared on platforms including TeacherVision India, Jagran Josh, and Careers360, where she writes for students, parents, and fellow educators who need content built on actual teaching experience — not theory alone. Over a decade of working directly with students across age groups and learning levels has given Tara a practical understanding of how education content should be written — clearly, accessibly, and with genuine awareness of the challenges students and teachers face on the ground. She has taught 1,000+ students, contributed to school curriculum development initiatives, and published 250+ articles on education across digital platforms. She is an active member of the National Council of Teachers of English (NCTE) India. Across all her writing, every recommendation is classroom-tested, every insight comes from direct teaching experience, and every article is held to the same standard she applies in her own classroom — accuracy, clarity, and genuine usefulness for the reader.

Answered on03/19/26
0