दोस्तों इस पोस्ट हम आपको बताएंगे की संज्ञा किसे कहते है संज्ञा हिंदी व्याकरण का अति महत्वपूर्ण भाग है क्योंकि हिंदी व्याकरण में संज्ञा एक अहम भूमिका निभाती है संज्ञा का अर्थ नाम होता है संज्ञा एक विकारी शब्द है। किसी व्यक्ति,जाति, वस्तु,प्राणी,गुण, भाव, या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं क्योंकि संज्ञा किसी भी व्यक्ति वस्तु, प्राणी, गुण या स्थान के नाम को दर्शाती है। संज्ञा के पांच प्रकार होते हैं -
• व्यक्तिवाचक संज्ञा।
•जातिवाचक संज्ञा।
• भाववाचक संज्ञा।
• समूहवाचक संज्ञा।
• द्रव्यवाचक संज्ञा।











