भारतीय संविधान का आर्टिकल 15 भारत के नागरिकों को समता का अधिकार देने की बात करता है. इस आर्टिकल के तहत भारतीय नागरिकों से धर्म, जाति, लिंक और जन्मस्थान के आधार पर किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा सकता. यह आर्टिकल सभी नागरिकों को दुकानों, पब्लिक रेस्टोरेंट्स, होटलों और सभी अन्य पब्लिक प्लेसेज पर जाने की अनुमति प्रदान करता है.
इसी आर्टिकल 15 को ताक में रखते हुए निर्देशक अनुभव सिन्हा ने आयुष्मान खुराना के साथ आर्टिकल 15 नाम की फिल्म बनाई है. जिसका ट्रेलर भी जल्द ही लांच हुआ है.आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 सच्ची घटना पर आधारित है. चार सत्य घटनाओं पर रिसर्च करने के बाद इस फिल्म को बनाया गया है. अब देखना यह होगा कि सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को लुभाने में सफल होती है या नहीं.



