A
Anushka · 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

बैंक को हिंदी में क्या कहते हैं?

16
221

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on02/20/24

आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें मालूम नहीं होता है कि बैंक को हिंदी में क्या कहते हैं तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको बताने में मदद करते हैं कि बैंक को हिंदी में क्या कहते हैं।

 

यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं कि बैंक को हिंदी में क्या कहते हैं:-

अक्सर लोगों का बैंक में किसी न किसी काम से जाना ही पड़ता है चाहे किसी व्यक्ति की आई कम हो या ज्यादा वह अपनी जमा पूंजी को बैंक में रखता है। क्योंकि वही पैसा सबसे ज्यादा सुरक्षित रहता है। ऐसे में इस बात को जानना जरूरी है कि बैंक को हिंदी में क्या कहते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं। अक्षर बैंक के लिए आमतौर पर हम बैंक शब्द का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मैं आपकी नॉलेज के लिए बता दूं कि बैंक को हिंदी में अधिकोष कहा जाता है। बैंक का मुख्य कार्य ग्राहकों के पैसों को सुरक्षित रखना होता है। बैंक न केवल ग्राहकों को निश्चित ब्याज दर पर ऋण प्रदान करता है, बल्कि लाकर की सुविधा भी देता है जिसमें वे अपने कीमती सामान को सुरक्षित रख सकते हैं।

 

चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन सी बैंक सेफ्टी के लिए लिहाज से है नंबर एक पर :-

 मैं आपको बता दूं कि आरबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 की लिस्ट में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अलावा प्राइवेट सेक्टर का एचडीएफसी बैंक को सबसे सुरक्षित बैंक माना जाता है। क्योंकि आरबीआई की ओर से बैंकों को रेटिंग भी दी जाती है। इसके बाद इन बैंकों की लिस्ट तैयार की जाती है। मैं आपको बता दूं कि अभी तक इस लिस्ट में तीन बैंकों के नाम ही शामिल किए गए हैं।

 

 

 

 

Letsdiskuss

A
View Profile
7
Replying to the question above
Answered on03/02/24

बैंक क़ो हिंदी मे अधिकोष कहते है। बैंक मे हम अपना बचत खाता खुलवा कर अपना पैसा बचा कर जमा करके रख सकते है, आज के समय मे सभी लोग किसी न किसी बैंक जैसे एसबीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूनियन बैंक, आईडी बी आई बैंक आदि मे अकाउंट ओपन करवा कर अपना बचा हुआ पैसा फिक्स्ड डिपाजिट करके रख सकते है, बाद मे आपको बैंक की तरफ से एक साल या 5पांच साल फिक्स्ड डिपाजिट करके रखते है तो आपको बैंक 5%या 7% दर के हिसाब से ब्याज देती है। जिससे आपका पैसा दोगुना हो जाता है और वही पैसे क़ो आगे इसी तरह फिक्स्ड डिपाजिट करते जाते है तो आपको ब्याज मिलती जाती है, इसी तरह आपका पैसा दोगुना, तिगुना होता जाता है।


बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए बहुत सी सुविधाएं दी है, जैसे कि बैंक अपने ग्राहकों क़ो लोन भी देती है जैसे किसी क़ो अपना बिज़नेस करना है तो आप बैंक मे अपने घर की राजिस्ट्री या फिर आपके खेत है तो खेत की राजिस्ट्री बैंक मे रखकर लोन के लिए अप्लाई कर सकते है जैसे ही बैंक आपके लोन का आवेदन स्वीकार करती है और एक सप्ताह बाद आपको पैसा मिल जाता है और आपको बैंक के समय अवधि के अनुसार लोन चुकाने के लिए सिग्नेचर करवाते है उसी के अवधि के अनुसार लोन चुकाना पड़ता है। और ज़ब आपको बैंक की तरह से लोन मिल जाता है, तो आप उन्ही लोन के पैसो से अपना बिज़नेस शुरू करके धीरे -धीरे पैसे इकट्ठे करके बैंक से लिये हुए लोन समय अवधि मे चूका सकते है।

 

बैंक द्वारा अपने ग्राहकों क़ो एटीएम की सुविधा दी है कि ग्राहकों क़ो पैसे निकालने के लिए बैंक मे जाकर लम्बी लाइन लगाकर खडे होने जरूरत नहीं है बल्कि अब एटीएम से ग्राहक पैसे निकाल सकते है। या फिर फोनपे, गूगल पे, पेटीएम मे एटीएम का पिन डालकर अकाउंट बनाकर ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करके पैसे जरूरत पड़ने पर किसी क़ो भी ट्रांसफर कर सकते है।Article image

M
View Profile
5
Replying to the question above
Answered on03/02/24

दोस्तों आप बैंक तो जाते ही होंगे और बैंक से बहुत लेनदेन भी रखते हैं। आप बैंक पैसा जमा करने जाते हैं या तो पैसा निकालने जाते हैं या बैंक में खाता खुलवाने जाते हैं।इसके अतिरिक्त बैंक में और कई सारे समस्याएं होती हैं उन प्रॉब्लम से निपटने के लिए आप बैंकों में जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि बैंक को हिंदी में क्या कहते हैं। बैंक को हिंदी में अधिकोष कहते हैं। अक्सर लोग जब भी बैंक से कुछ लेनदेन की बात होती है तो आप कहते हैं कि हम बैंक जाते हैं लेकिन कोई भी यह नहीं कहता कि हम अधिकोष जा रहे हैं क्योंकि अधिकोष शब्द हिंदी है। वैसे अधिकोष शब्द तो लोगों के द्वारा उपयोग नहीं किया जाता है लेकिन कभी-कभी इस तरह के सवाल कॉम्पिटेटिव एक्जाम में पूछ लिए जाते हैं इसलिए आपके जानकारी लिए हमने बैंक का हिंदी शब्द बता दिया है।

 

चलिए हम बैंकों से जुड़ी और जानकारियां देते हैं- मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि वर्तमान में भारत में 27 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक है जिनमें से 19 राष्ट्रीयकृत बैंक है और 6 एसबीआई और उसके सहयोगी बैंक है। सार्वजनिक  क्षेत्र के बैंक वे बैंक होते हैं जिनमें 50% से अधिक हिस्सेदारी सरकार की होती है।भारत में कुल 34 राज्य सहकारी बैंक है। 2023 तक भारत में 21 निजी बैंक है। 2020 तक भारत में 43क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक है।

 बैंक एक वित्तीय संस्थान है जो जनता के खातों में पैसा जमा करता है और उनका जमा खाता बनाता है.। इसके अतिरिक्त जनता को आवश्यकता पड़ने पर ऋण प्रदान करता है। आरबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 की लिस्ट में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अलावा प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे सुरक्षित बैंक माना जाता है। अभी तक सुरक्षित बैंक की लिस्ट में तीन बैंकों को ही शामिल किया गया है।

 

 

Letsdiskuss

 

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
2