S
Shivani Patel· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

सात पहाड़ियों का नगर किसे कहते हैं?

16
195

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/20/23

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि सात पहाड़ियों का नगर किसे कहते हैं यदि आप जानते हैं तो बहुत ही अच्छी बात है और यदि आप नहीं जानते हैं तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज मैं आपको सात पहाड़ियों का नगर किसे कहते हैं इसकी जानकारी देने वाली हूं।

इटली की राजधानी रोम देश का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा। जी हां दोस्तों सात पहाड़ियों का नगर रोम को ही कहते हैं। इसके अलावा रोम को प्राचीन विश्व की सामग्री और ईटरनल सिटी के उपनामों से भी जाना जाता है। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि प्राचीन काल में रोम एक साम्राज्य था। इसके संस्थापक और पहले राजा रोम्युलस थे। इसी वजह से उन्हीं के नाम पर रोम शहर का नामकरण हुआ था। इसके अलावा रोम देश की बहुत सी खासियत है। माना जाता है की इमारतें बनाने के लिए दुनिया में सबसे पहले कंक्रीट का इस्तेमाल 2100 साल पहले रोम के निवासी यानी रोमन लोगों ने ही किया था। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि दुनिया का पहला शॉपिंग मॉल यहां 107-110 ई में ही बन गया था जिसे ट्रेजन्स मार्केट कहा जाता था। रोम को चर्च शहर के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि दुनिया में सबसे अधिक चर्च रोम पर ही बने हुए हैं। रोम में 900 से ज्यादा चर्च बने हैं। यही वजह है कि रोम में रोजाना हजारों की संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं।

मैं आपको बता दूं कि रोम को सात पहाड़ियों का नगर इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह शहर सात पहाड़ियों से घिरा हुआ होने के कारण सात पहाड़ियों के नगर के नाम से प्रसिद्ध हो गया। और तब से लेकर आज तक रोम शहर को लोग। सात पहाड़ियों के नगर के नाम से ही पुकारते हैं।

Article image

Krishna Patel
View Profile
9