कसावा क़ो हिंदी मे कंद कहा जाता है,कसावा एक तरह का झाड़ीनुमा पौधा होता है। कसावा का वैज्ञानिक नाम मनिहॉट एस्कुलेंटा होता है, कसवा का पेड़ कम पानी में तेजी से उगता है। कसावा का पेड़ ज्यादातर गर्म स्थानों में उगता है।जहां पर पानी कम मात्रा मे पाया जाता है,कसावा की जड़ का इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है,इसी वजह से कसावा की जड़ खाने के नाम से ज्यादा प्रचलित माना जाता है। कसावा की जड़ शकरकंद की तरह दिखायी देती है। खाने के लिए कसावा की जडो का कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है, चलिए हम आपको बताते है कि कसावा की जडो का सेवन करने से होने वाले फायदे कौन से होते
है -
•यदि आपका मोटापा बढ़ रहा है, तो ऐसे मे कसावा आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि कसावा में रेसिस्टेंट स्टार्च अधिक पाया जाता है, जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। ऐसे में आपक़ो बार-बार भूख लगती है तो आप अपने शरीर का वजन कम करने के लिए कसावा का रोजाना 1-2महीने तक सेवन करने से मोटापा कम हो जाएगा।
•कुछ लोग ऑफिस के काम या फिर किसी कारण से तनाव मे रहते है तो उन्हें कसावा का सेवन करना चाहिए क्योंकि कसावा मे विटामिन सी पाया जाता है, विटामिन सी ऑक्सीडेटिव तनाव को काफ़ी हद तक कम करता है। आप तनाव को कम करने के लिए कसावा की पतियों क़ो उबालकर छानकर पिने से तनाव कम होता है।
• बुजुर्गों के हाथ, पैर की हड्डीयों, मांसपेशीयो दर्द अक्सर होता रहता है तो ऐसे मे कसावा का सेवन करना चाहिए। क्योंकि कसावा मे प्रोटीन कई सारी विटामिन्स भी पायी जाती है, यदि आप कसावा का नियमित रूप से सेवन करते है तो हड्डियों, मांसपेशीयो का दर्द काफ़ी हद तक कम हो जाता है।






