S
sahil sharma· 2 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

कॉम्बिफ्लेम की दवाई किस काम आती है?

11
182

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/09/24

क्या आप जानते हैं कि कॉम्बिफ्लेम की दवाई किस काम आती है। वैसे तो आपको इसकी जानकारी होगी क्योंकि अक्सर डॉक्टर लोग इस दवाई का नाम पर्ची पर लिख कर देते हैं। यदि आप जानते हैं तो अच्छी बात है और यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो कोई बात नहीं आज हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने वाले हैं। अक्सर बुखार,बदन दर्द, सर दर्द और दांतों में दर्द होने पर कॉम्बिफ्लेम नामक दवाई का सेवन किया जाता है। इसके अलावा जब लोगों को जोड़ों में दर्द और शरीर में सूजन होता है तो इस दवा का सेवन कर सकते हैं लेकिन हां डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

चलिए जानते हैं कि किन लोगों को कॉन्बिफ्लेम के सेवन से बचना चाहिए:-

कॉमबिफ्लेम से बुखार और वायरस के अन्य लक्षणों से लाभ मिलता है। इसी वजह से इसकी बिक्री भी काफी होती है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को किडनी की बीमारी, हार्ट डिजीज और एलर्जी की समस्या है तो दवा लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को स्तनपान करने वाली महिलाओं को भी डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवा का सेवन करना चाहिए।

बिना वजह से ना करें दवाओं का सेवन :-

डॉक्टर अरुण सा बताते हैं कि हलके से बुखार या जुखाम में दावाओं का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि देखा गया है कि लोग थोड़ी सी तकलीफ में ही दवा लेने के आदी हो गए हैं। इससे एंटीबायोटिक का रेजिस्टेंस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा इससे इम्यूनिटी पर भी गंभीर असर पड़ रहा है।

कॉम्बिफ्लेम का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए:-

यदि आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो सर दर्द,मिकली, उल्टी, पेट दर्द, दस्त, आदि जैसे लक्षण हो सकते हैं।

Letsdiskuss

A
View Profile
4
Replying to the question above
Answered on01/11/24

तो दोस्तों आज का सवाल है कि कॉम्बिफ़्लैम टेबलेट किस काम आती है तो चलिए मैं आपको बताती हूं की कॉम्बिफ़्लैम दवाई किस काम में आती है।

कॉम्बिफ़्लैम दवाईदो दवाओ से मिलकर बना है पैरासीटामोल और आइबूप्रोफ़ेन, जो दर्द निवारक का काम करती है। यह दवाई दर्द बुखार और सूजन को कम करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। कॉम्बिफ़्लैम दवाई का उपयोग सर दर्द ,मांसपेशियों में दर्द, मासिक धर्म में दर्द,दांत दर्द और जोड़ों के दर्द जैसे कई स्थितियों के इलाज के लिए किया जाता है।

कॉम्बिफ़्लैम दवाई के साइड इफेक्ट कौन से हैं- इस दवा से होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट में डॉक्टर के सलाह लेने की जरूरत नहीं पड़ती और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से साइड इफेक्ट अपने आप समाप्त हो जाते हैं अगर साइड इफेक्ट बने रहते हैं तो यह लक्षण बिगड़ने लगते हैं जैसे कि सीने मे जलन, अपच, मीचली आना,पेट में दर्द, आदि।

कॉम्बिफ़्लैम दवाई के साइड इफेक्ट को कम करने के निम्नलिखित उपाय हैं -

  • कॉम्बिफ़्लैम टेबलेट के साइड इफेक्ट को कम करने के लिए भोजन के साथ लेना सबसे अच्छा है।
  • आपको डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज़ और कितनी बार आपको इसे लेना है तभी ले। आपको ऐसे नियमित रूप से अपने डॉक्टर द्वारा चलाए के अनुसार लेना चाहिए।
  • दर्द के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवा यआमतौर पर दर्द का पहला लक्षण दिखते ही लेना बेहतर होता है यह केवल कम टाइम के उपयोग के लिए होती है। अगर लक्षण बने रहते हैं या अधिक बिगड़ जाते हैं या दवा तीन से अधिक दिनों के लिए आवश्यक है तो डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।
  • आमतौर पर इस दवा को सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है लेकिन यह सब के लिए उपयुक्त नहीं हो सकते इसे लेने से पहले अगर आप शराब पीते हैं ब्लड थिंकिंग दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं या आपको आस्तमा या लिवर या किडनी से संबंधित कोई समस्या है तो अपने डॉक्टर के इसके बारे में बताइए यह इस दवा के खुराक को प्रभावित कर सकता है। गर्भवती या स्तनपान करने वाली महिलाओं को भी इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

Letsdiskuss

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
3