S
Sneha Bhatiya· 7 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

चक्रवात क्या होता है?

2
1K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on05/03/19
चक्रवात को आप तबाही नाम से जान सकते हैं, चक्रवात ने दुनिआ में कई जगह तबाही मचाई है | लेकिन आखिरकार यह चक्रवात होता क्या है | चक्रवात वह परिस्थति है जब कम वायुमंडलीय दाब के चारों ओर गर्म हवाओं की तेज आंधी को चक्रवात कहा जाता है। उत्तरी गोलार्द्ध में इन गर्म हवाओं को हरिकेन या टाइफून कहा जाता है। ये घड़ी की सुई के विपरीत दिशा में चलती हैं जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध में इन गर्म हवाओं को चक्रवात कहा जाता है और ये घड़ी की सुई के चलने की दिशा में चलती हैं।

(courtesy-Bdnews24)
अगर साधारण शब्दों में कहा जाये तो जब कम वायुमंडलीय दाब होने के बाद भी वायुमंडल के चारों ओर गर्म हवाएं ,तेज आंधी आती है तो इसको चक्रवात कहा जाता है |

चक्रवात के प्रकार-

1. उष्णवलयिक चक्रवात (Tropical Cyclone) – ये ऐसे वायु संगठन या तूफान है जो उष्ण कटिबंध में तीव्र होते हैं जबकि बाकी स्थानों पर साधारण होते हैं। इस तरह के चक्रवात में बहुत ज्यादा बारिश होती है और ये 20 से 30 मील प्रति घंटे के वेग से चलते हैं।


2. उष्णवलयपार चक्रवात (Extratropical Cyclone) – ये मध्य और उच्च अक्षांशों का निम्न वायुदाब वाला तूफान है जिसमें 20 से 30 मील प्रति घंटे के वेग से सर्पिल रुप में हवाएं चलती हैं। इस तरह के चक्रवात से हिमपात और वर्षा होती है।


R
View Profile
1