preeti  patel's avatar
Updated on Mar 17, 2026education

कटौती क्या है? यह कितने प्रकार की होती है?

24
2 Answers

avatar
Updated on Jan 2, 2026

कटौती (discount )- व्यापारी द्वारा अपने ग्राहकों से प्राप्त धन में कमी करने के रूप में जो विशेष सुविधा दी जाती है उसे बट्टा, कटौती या छूट कहते हैं!कटौती दो प्रकार की होती है -(1) व्यापारिक छूट(2) नगद छूट
व्यापारिक छूट - व्यापारी माल बेचते समय ग्राहक को माल के मूल्य में कुछ कमी या बीजक की राशि में जो भी कमी करता है,वह व्यापारिक छूट कहलाती है!

नगद छूट- व्यापारिक चलन के अनुसार प्रत्येक ग्राहक को एक निश्चित अवधि में भुगतान करने की सुविधा प्रदान की जाती है! यदि ग्राहक निश्चित अवधि के पूर्व ही भुगतान कर दें तो उसे कुछ छूट दी जाती है!जिसे नगद छूट कहा जाता है! 

Article image

12
N
Answered on Mar 16, 2026

आज हम जानेंगे कि कटौती क्या होती है और इसके कितने प्रकार माने जाते हैं। सामान्य रूप से कटौती का मतलब किसी राशि, वेतन या लाभ में से कुछ हिस्सा कम कर देना होता है। यह प्रक्रिया अक्सर वेतन, कर या किसी भुगतान से संबंधित मामलों में की जाती है। कटौती कई कारणों से की जा सकती है, जैसे कर भुगतान, ऋण की किश्त या अन्य आवश्यक खर्चों के लिए। इससे संबंधित राशि सीधे कुल भुगतान में से घटा दी जाती है।

कर कटौती: आय पर लगने वाले टैक्स के रूप में की जाने वाली कटौती।

ऋण कटौती: किसी कर्ज या अग्रिम राशि की वापसी के लिए की जाने वाली कटौती।

भत्तों की कटौती: कुछ स्थितियों में भत्तों या सुविधाओं में कमी की जा सकती है।

अन्य प्रशासनिक कटौती: संस्थान या संगठन के नियमों के अनुसार की जाने वाली कटौती।

React