इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स या ई -कॉमर्स उत्पादों और सेवाओं की ऑनलाइन व्यापार गतिविधियों को कहते है। इसका यह भी अर्थ है कि वह व्यापार लेनदेन जिसमे व्यापार करने वाले भौतिक रूप से एक -दूसरे के साथ व्यापार करे। ई -कॉमर्स साधारण : इंटरनेट पर खरीदने और बेचने से सबंधित है अथवा कंप्यूटर के उपयोग या इनके अधिकारों मे स्थनातरण से सबंधित गतिविधियों को ई -कॉमर्स कहा जाता है। यह परिभाषा लोकप्रिय किन्तु व्यापक नहीं है जो इस नए और क्रन्तिकारी व्यापार प्रकिया के नवीनम विकास को भी समेट सके। इनकी एक और अधिक पूर्ण परिभाषा इस प्रकार है -"ई -कॉमर्स व्यापार के लेनदेन मे इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन और डिजिटल इनफार्मेशन प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग है जो विभिन्न संगठनों तथा व्यक्तियों के मध्य स्थिति संबधों की पुनः परिभाषा देता है या नया प्रारूप देता है "।



