H
Himani Saini· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

Hamraaz Army ऐप क्या है?

12
211

Join this conversation

Sort By

यहाँ पर बहुत ही रोचक सवाल पूछा गया है कि Hamraaz Army एप्प्स क्या है? तो चलिए हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे हमराज आर्मी एप्प्स क्या है और इसको कैसे डाउनलोड किया जा सकता है, तो हमारे साथ लेख के अंत तक बने रहिए -

हमराज आर्मी एप्प्स क्या है?
हमराज ऐप्प भारतीय सैनिक द्वारा बनाया गया एक एड्रॉयड ऍप्लिकेशन होता है, जो सिर्फ भारतीय सेना ही इस्तेमाल कर सकते है। हमराज एप्प्स को भारतीय सैनिको के लिए 2017 में बनाया गया था,इस एप्प को स्वयं भारतीय सेना द्वारा In-House में developed किया गया था।

हमराज आर्मी ऐप्प की हेल्प से भारतीय सैनिक कोई भी कार्यक्रम, सैनिको महीने का वेतन, सैनिको की भर्ती के बारे जानकारी प्राप्त कर सकते है।इतना ही नही बल्कि इंडियन आर्मी की पोस्टिंग कैसे होती है, इन सब के बारे मे इस ऐप्प के माध्यम से पता लगाया जा सकता है, ये ऐप्प आम जनता के लिए नही है इसे सिर्फ भारतीय सैनिक ही इस्तेमाल कर सकते है।

हमाराज आर्मी एप्प्स कैसे डाउनलोड करे -

हमराज़ आर्मी एप्प्स आपको प्ले स्टोर मे नहीं मिलेगी, हम आपको बताएंगे कि हमराज़ आर्मी एप्प्स आपको कहा मिलेगी स्टेप बाय स्टेप बताएंगे-

•आप सबसे पहले किसी भी इंटरनेट ब्राउज़र मे जाकर गूगल ओपन कर ले।

•फिर गूगल मे जाकर Hamraaz army एप्प्स सर्च करेंगे, तो आपको सबसे पहले वाली वेबसाइट hamraazmp8.gov.in मे जाकर क्लिक करे।

•आपके सामने हमराज़ आर्मी एप्प्स की ऑफिसल वेबसाइट
ओपन होंगी उसमे कैप्चा कोड़ डालकर वेरिफिकेशन करे उसके बाद एप्प्स डाउनलोड होने लगेगा।

• हमराज आर्मी एप्प्स डाउनलोड हो जाएगा,तो आप unkown पर क्लिक करके allow कर ले।

•उसके बाद सैनिक अपना नाम, आधार कार्ड नंबर, ई-मेल आईडी और पता, मोबाइल नंबर डालकर वेरिफिकेशन करे।

•सैनिक इस एप्प्स के माध्यम से अपना महीने का वेतन चेक कर सकते है और उनकी पोस्टिंग की तारीख देख सकते है कि उनकी पोस्टिंग कब हुयी थी।

Answered by
M
View Profile
Updated on04/28/26
6

आज हम जानेंगे कि Hamraaz Army ऐप क्या है। Hamraaz Army App भारतीय सेना के जवानों के लिए बनाया गया एक विशेष मोबाइल एप्लिकेशन है। यह ऐप सेना के कर्मियों को उनकी सेवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया गया है। इस ऐप के माध्यम से सैनिक अपनी सैलरी स्लिप, फॉर्म 16 और अन्य व्यक्तिगत सेवा से जुड़ी जानकारी आसानी से देख सकते हैं। इससे उन्हें कई कामों के लिए अलग-अलग दफ्तरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ती।

Hamraaz ऐप केवल Indian Army के सैनिकों के उपयोग के लिए बनाया गया है और आम नागरिक इसे इस्तेमाल नहीं कर सकते।

Answered by
R
Modern Business Researcher
View Profile
Answered on03/16/26
0