A
Anushka · 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

हाइपोथैकेशन क्या होता है?

5
495

Join this conversation

Sort By

हम आपको बताते हैं कि हाइपोथैकेशन क्या होता है। हाइपोथैकेशन को हिंदी में दृष्टि बंधक कहते हैं। हाइपोथैकेशन एक प्रकार का ऋण होता है। जिसमें ऋणदाता आपको किसी भी संपत्ति के बदले में स्वमित्व के लिए बिना वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं।सरल शब्दों में आप ऋण अवधि के दौरान बिना किसी प्रतिबंध के सम्पत्ति का प्रयोग जारी रख सकते हैं।

हालांकि यदि आप अपना ऋण नहीं छुपा पाते हैं तो ऋण दाताओं को इस जप्त करने का अधिकार है। ज्यादातर मामलों में आप उत्पाद के लिए ऋण ले रहे हैं,उसे गिरवी रख देते हैं। इस तरह वित्तीय संस्थान पैसे खोने के जोखिम को खुद से बचाते हैं। एक बार ऋण को पूरी तरह से चूका देने के बाद आप संपत्ति को पुनः प्राप्त कर सकते हैं। सबसे आम उदाहरण गृह ऋण बंधक है। जहाँ संपत्ति समपार्श्विक के रूप में कार्य करती हैं।

Letsdiskuss

 

हाइपोथैकेशन का अर्थ को बेहतर ढंग से समझने के लिए आपको इसमें शामिल विभिन्न प्रकार के ऋणो के बारे में जानना चाहिए।

संपत्ति ऋण:- मान लीजिए कि आपने घर बनाने के लिए लोन लिया है, जिसे आप किराया पर देने की योजना बना रहे हैं। इस मामले में संपत्ति का इमारत समपार्श्विक बनी रहती है,लेकिन बैंक या वित्तीय संस्थान को उत्पन्न  किराए की आय पर कोई अधिकार नहीं होता है।

कार ऋण:- जब आप कार लोन के लिए बंधक लेते हैं,तो बैंक आपको वाहन के  लिए पूरी लोन राशि प्रदान करता है। लोन अवधि के दौरान अस्थाई रूप से दस्तावेजों को अपने कब्ज में ले सकता है। इस बीच आप अपने दैनिक आवागमन यात्रा के लिए वाहन का प्रयोग जारी रख सकते हैं।

गृह ऋण:- यह बंधक ऋण का एक और उदाहरण है। आप संपाश्विक के रूप में गिरवी रखें अपने घर में रहना जारी रखते हैं।इस प्रकार का ऋण उधरकर्ता के पक्ष में है, क्योंकि एक ही समय में  ईएमआई और किराया नहीं देना पड़ता है। इससे समय पर ऋण चुकाना आसान हो जाता है।

Answered by
Poonam Patel
View Profile
Answered on09/17/24
0